झारखंड: क्रिकेटर धोनी बने किसान, कर रहे हैं तरबूज और पपीते की खेती

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी अब किसान बन गए हैं. यह सुनकर आपको भले ही आश्चर्य लग रहा हो, परंतु यह सौ फीसदी सही है. जी हां, इसकी जानकारी खुद महेंद्र सिंह धौनी ने अपने फेसबुक पेज पर एक वीडियो पोस्ट कर दी है.

महेंद्र सिंह धोनी (Photo Credits: Facebook)

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी अब किसान बन गए हैं. यह सुनकर आपको भले ही आश्चर्य लग रहा हो, परंतु यह सौ फीसदी सही है. जी हां, इसकी जानकारी खुद महेंद्र सिंह धौनी ने अपने फेसबुक पेज पर एक वीडियो पोस्ट कर दी है. बुधवार को अपने फेसबुक अकाउंट पर धौनी ने एक वीडियो पोस्ट किया, जिसमें वह 'जैविक खेती' की शुरुआत करते दिख रहे हैं. इस वीडियो के साथ धौनी ने लिखा है, "रांची में 20 दिनों में खरबूजा और पपीता की ऑर्गेनिक खेती की शुरुआत की है. इस बार बहुत उत्साहित हूं."

वीडियो में 'माही' खेती शुरू करने से पहले विधिवत ढंग से पूजा-अर्चना करते दिख रहे हैं. इस दौरान वे नारियल भी फोड़ते हैं. इसके बाद धौनी कुछ लोगों के साथ बुआई शुरू करते दिख रहे हैं. उल्लेखनीय है कि इन दिनों धौनी रांची में हैं और मित्रों के साथ घूम भी रहे हैं. धौनी जेएससीए स्टेडियम में अभ्यास भी कर रहे हैं और जिम में पसीना भी बहा रहे हैं.

धौनी बुधवार को अपने कई पुराने मित्रों के साथ पतरातू घाटी, सिकिदरी घाटी क्षेत्र में प्राकृतिक सौंदर्य का आनंद भी उठाने भी पहुंचे थे. इस दौरान धौनी खुद कार चला रहे थे.

Share Now

संबंधित खबरें

CSK Playoffs Scenario In IPL 2026: चेन्नई सुपरकिंग्स को प्लेऑफ में पहुंचने के लिए जीतने होंगे कितने मैच, जानिए सीएसके का पूरा समीकरण

MI vs CSK, IPL 2026 33rd Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में चेन्नई सुपरकिंग्स ने मुंबई इंडियंस को 103 रनों से रौंदा, अकील होसेन ने चटकाए 4 विकेट; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

MI vs CSK, IPL 2026 33rd Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में चेन्नई सुपरकिंग्स ने मुंबई इंडियंस के सामने रखा 208 रनों का टारगेट, संजू सैमसन ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

MI vs CSK, IPL 2026 33rd Match Live Score Update: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच खेला जाएगा रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट