क्रिकेट

आलिया भट्ट की बेस्ट फ्रेंड आकांक्षा रंजन को डेट कर रहे हैं केएल राहुल? भारतीय सलामी बल्लेबाज ने खुद बताई सच्चाई

केएल राहुल अपनी पर्सनल लाइफ की वजह से अक्सर सुर्खियों का हिस्सा बना रहते हैं. उनका नाम कई अभिनेत्रियों के साथ जोड़ा जा चुका है. हाल ही में ऐसी खबर सामने आई थी कि वह आलिया भट्ट की बेस्ट फ्रेंड अकांक्षा रंजन को डेट कर रहे हैं.

आलिया भट्ट की बेस्ट फ्रेंड आकांक्षा रंजन को डेट कर रहे हैं केएल राहुल? भारतीय सलामी बल्लेबाज ने खुद बताई सच्चाई
आकांक्षा रंजन, आलिया भट्ट और केएल राहुल (Photo Credits: Instagram)

के एल राहुल (KL Rahul) अपनी पर्सनल लाइफ की वजह से अक्सर सुर्खियों का हिस्सा बने रहते हैं. उनका नाम कई अभिनेत्रियों के साथ जोड़ा जा चुका है. हाल ही में ऐसी खबर सामने आई थी कि वह आलिया भट्ट (Alia Bhatt) की बेस्ट फ्रेंड आकांक्षा रंजन (Akansha Ranjan) को डेट कर रहे हैं. ऐसा भी कहा जा रहा था कि अकांक्षा ने राहुल को आलिया भट्ट (Alia Bhatt) और उनके बॉयफ्रेंड रणबीर कपूर (Ranbir  Kapoor) से मिलवाया था. अब के एल राहुल ने इन खबरों पर चुप्पी तोड़ी है.

बॉम्बे टाइम्स से बात करते हुए केएल राहुल ने कहा कि, "ये सब चीजें लिखी गई हैं. मैं अखबार नहीं पढ़ता हूं और इसलिए मुझे इस बारे में कोई जानकारी नहीं होती कि मेरे बारे में क्या लिखा जा रहा है. मैं अपनी निजी जिंदगी को निजी रखना चाहता हूं. इस वक्त मैं क्रिकेट के साथ रिलेशन में हूं" जब राहुल से पूछा गया कि क्या वह सिंगल हैं कि नहीं तब उन्होंने कहा कि, "मुझे सच में नहीं पता. जब मैं पता लगा लूंगा, तब मैं आपको कॉल करूंगा और बताऊंगा."

यह भी पढ़ें:- भारतीय सलामी बल्लेबाज के एल राहुल पर भी चढ़ा 'सेक्रेड गेम्स 2' का खुमार, ये तस्वीर है सबूत

के एल राहुल ने 'कॉफी विद करण' वाले किस्से के बारे में भी बात की. उन्होंने कहा कि, "इस पूरे विवाद ने मुझे हिला कर रख दिया था. घटना के बाद मैं काफी गुस्से में था. लेकिन फिर मैंने समझा कि कुछ चीजें बेहद सेंसेटिव होती है. फिर चाहे आप कुछ भी कर ले लेकिन कुछ लोग आप में बुरा देख ही लेते हैं."

(The above story first appeared on LatestLY on Aug 19, 2019 11:49 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).