IPL Auction 2019 Live News Update: यहां देखें खिलाड़ियों के नीलामी से जुडी हर अपडेट

आईपीएल (IPL) के 12वें सीजन के लिए खिलाड़ियों की नीलामी आज जयपुर में आयोजित की जा रही है. इस नीलामी में 346 खिलाड़ियों के लिए बोली लगाई जाएगी, जिसमें 70 विदेशी खिलाड़ी और 226 भारतीय खिलाड़ी हिस्सा ले रहें हैं.

18 Dec, 21:10 (IST)

मनन वोहरा राजस्थान रॉयल्स की टीम में हुए शामिल. राजस्थान ने वोहरा को 20 लाख रूपये में ख़रीदा.

18 Dec, 21:07 (IST)

श्रीकांत मुढे को कोलकाता नाईट राइडर्स ने 20 लाख के बेस प्राइस पर ख़रीदा.

18 Dec, 20:59 (IST)

जलज सक्सेना को दिल्ली कैपिटल्स ने 20 लाख रूपये में अपनी टीम में किया शामिल.

18 Dec, 20:27 (IST)

युवराज सिंह को मुंबई इंडियंस ने 1 करोड़ में ख़रीदा 

18 Dec, 20:22 (IST)

हरप्रीत ब्रार को किंग्स इलेवन पंजाब ने 20 लाख रूपये में ख़रीदा.

18 Dec, 20:20 (IST)

ऑलराउंडर प्रयास रे वर्मन को रॉयल चैलेंजर बैंगलोर ने 1.50 करोड़ में ख़रीदा. 

18 Dec, 20:15 (IST)

पृथ्वी राज यार्रा को कोलकाता नाईट राइडर्स ने 20 लाख में टीम में किया शामिल 

18 Dec, 20:13 (IST)

विकेटकीपर बल्लेबाज प्रभसिमरन सिंह को 4.80 करोड़ में किंग्स इलेवन पंजाब ने टीम में किया शामिल.

18 Dec, 20:07 (IST)

शशांक सिंह को राजस्थान रॉयल्स ने 30 लाख में खरीदा.

18 Dec, 20:04 (IST)

युवा खिलाड़ी पंकज जायसवाल को मुंबई ने 20 लाख में किया शामिल.

Read more


IPL Auction 2019: आईपीएल (IPL) के 12वें सीजन के लिए खिलाड़ियों की नीलामी आज जयपुर में आयोजित की जा रही है. इस नीलामी में 346 खिलाड़ियों के लिए बोली लगाई जाएगी, जिसमें 70 विदेशी खिलाड़ी और 226 भारतीय खिलाड़ी हिस्सा ले रहें हैं. ऑक्शन की शुरुआत आज दोपहर 02:30 बजे से शुरू होकर रात 09:30 बजे तक चलेगी.

इस नीलामी में चेन्नई सुपर किंग्स, राजस्थान रॉयल्स, सनराइजर्स हैदराबाद, किंग्स इलेवन पंजाब, मुंबई इंडियंस, रॉयल चैलैंजर्स बैंगलोर, दिल्ली कैपिटल और कोलकाता नाइट राइडर्स की फ्रेंचाइजी हिस्सा लेंगी. बता दें कि इस बार 9 विदेशी खिलाड़ियों ने अपना बेस प्राइस 2 करोड़ रूपयें रखे हैं. वहीं भारत की तरफ से तेज गेंदबाज जयदेव उनाडकट ने अपना सबसे अधिक 1.5 करोड़ रुपये बेस प्राइस रखी है.

बता दें कि आईपीएल (IPL) के 11वें सीजन में इंग्लैंड के ऑलराउंडर खिलाड़ी बेन स्टोक्स सबसे महंगे खिलाड़ी साबित हुए थे. जी हां इस इंग्लिश खिलाड़ी के लिए राजस्थान रॉयल्स ने 12.5 करोड़ रूपये खर्च किये थे. लेकिन इस ऑलराउंडर का बल्ला पिछले सीजन में बिलकुल शांत रहा. वहीं गेंदबाजी में स्टोक्स ने 13 मैचों में सिर्फ 8 विकेट लिए. इसके बावजूद राजस्थान रॉयल्स ने उन्हें रिटेन करने का फैसला किया है. उम्मीद है कि 2019 के आईपीएल सीजन में 27 वर्षीय स्टोक्स कुछ बेहतर प्रदर्शन करेंगे.

यह भी पढ़ें- क्रिकेट के नियम में हो रहा है बदलाव, अब इस दिलचस्प तरीके से होगा मैदान पर बल्लेबाजी का फैसला

इन खिलाड़ियों पर रहेगी विशेष नजर:

ब्रेंडन मैकुलम:

आईपीएल (IPL) के 12वें संस्करण के लिए न्यूजीलैंड के धांसू ओपनर बल्लेबाज ब्रेंडन मैकुलम (Brendon McCullum) पर फ्रैंचाइजी खुलकर दांव खेल सकती है पिछले सीजन में यह बल्लेबाज विराट कोहली के नेतृत्व वाली रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर से खेले थे. आईपीएल में मैकुलम कोलकाता नाइट राइडर्स, चेन्नै सुपर किंग्स, गुजरात लायंस, कोच्चि टस्कर्स केरला और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के साथ खेल चुके हैं.

जयदेव उनाडकट:

भारतीय टीम के लिए खेल चुके तेज गेंदबाज जयदेव उनाडकट (Jaydev Unadkat) आईपीएल के पिछले सीजन में सबसे महंगे भारतीय खिलाड़ी थे. राजस्थान रॉयल्स ने उन्हें 11.50 करोड़ रुपये में खरीदा था. इस सीजन में उन्होंने अपना नामांकन 1.5 करोड़ की बेस प्राइस वाली लिस्ट में कराया है. फ्रेंचाइजी एक बार फिर इस गेंदबाज पर भरोसा दिखा सकती है.

मॉर्ने मोर्केल:

पिछले सीजन में अनसोल्ड रहने वाले दक्षिण अफ्रीका के तेज गेंदबाज मॉर्ने मोर्केल (Morne Morkel) इस बार अपनी नीलामी से सभी को चौंका सकते हैं. लंबे कद का यह गेंदबाज किसी भी टीम की बल्लेबाजी को ध्वस्त करने का दम रखता है. कोलकाता नाईट राइडर्स (Kolkata Knight Riders) के लिए किये गए इनके प्रदर्शन को भुलाया नही जा सकता है.

Share Now

संबंधित खबरें

RR vs RCB, IPL 2026 16th Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को 6 विकेट से हराया, जड़ा जीत का चौका; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

CSK vs DC, IPL 2026 18th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपर किंग्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

RR vs RCB, IPL 2026 16th Match Scorecard: बारसापारा क्रिकेट स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने राजस्थान रॉयल्स के सामने रखा 202 रनों का टारगेट, कप्तान रजत पाटीदार ने खेली धमाकेदार पारी. यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

CSK vs DC, IPL 2026 18th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 18वें मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स को हराकर जीत का स्वाद चखना चाहेगी चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू