IPL 2023 Qualifier 2: गुजरात टाइटंस और मुंबई इंडियंस के बीच खेला जाएगा दूसरा क्वालीफायर मुकाबला, जानें कब, कहा और कैसे देखें मैच

MI vs GT: गुजरात टाइटंस और मुंबई इंडियंस के बीच दूसरा क्वालीफायर मुकाबला कल यानी 26 मई को शाम 7:30 बजे से खेला जाएगा. दोनों टीमों के बीच यह मैच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा.

मुंबई इंडियंस और गुजरात टाइटंस (Photo Credits: Twitter)

GT vs MI Qualifier 2 Live Streaming: बुधवार को खेले गए एलिमेनटर मुकाबले में मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) ने लखनऊ सुपर जाएंट्स (Lucknow Super Giants) को हरा दिया. इस मैच में क्रुणाल पांड्या (Krunal Pandya) की टीम को 81 रनों के बड़े अंतर से हार का सामना करना पड़ा. जबकि पहले क्वालीफायर मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स (Chennai Super Kings) ने गुजरात टाइटंस (Gujarat Titans) को हराया. अब दूसरा क्वालीफायर मुकाबला गुजरात टाइटंस और मुंबई इंडियंस के बीच खेला जाएगा.

दूसरे क्वालीफायर मुकाबलें में दोनों टीमें 26 मई को फाइनल की टिकट के लिए भिडेंगी. वहीं, यह मुंबई इंडियंस और गुजरात टाइटंस के बीच ये मुकाबला अहमदाबाद के नरेन्द्र मोदी स्टेडियम में शाम 7:30 बजे से खेला जाएगा. बतौर कप्तान रोहित शर्मा और हार्दिक पांड्या आमने सामने होंगे, जिन्होंने एक साथ मुंबई इंडियंस के लिए कई सालों तक साथ क्रिकेट खेला हैं.

हेड टू हेड

गुजरात टाइटंस और मुंबई इंडियंस के बीच आईपीएल में अभी तक कुल 3 मैच ही खेले गए हैं. इस दौरान गुजरात टाइटंस ने 1 मैच जीता है जबकि 2 बार मुंबई इंडियंस ने बाजी मारी है. बेशक हेड टू हेड रिकॉर्ड मुंबई इंडियंस के बेहतर हैं लेकिन गुजरात टाइटंस अपने होम ग्राउंड पर काफी खतरनाक होगी. पिछले साल गुजरात टाइटंस ने इसी ग्राउंड पर आईपीएल फाइनल मुकाबला जीता था.

कब और कहां देखें मैच

गुजरात टाइटंस और मुंबई इंडियंस के बीच यह मुकाबला कल यानी 26 मई को शाम 7:30 पर शुरू होगा. अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में दोनों टीमें टकराएंगी. इस मुकाबले का लाइव टेलीकास्ट स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क के अलग-अलग चैनल्स पर अलग-अलग भाषाओं में किया जाएगा. लाइव स्ट्रीमिंग जियो सिनेमा एप पर उपलब्ध रहेगी. यहां भी अंग्रेजी के साथ-साथ अन्य भारतीय भाषाओं में कमेंट्री सुनने का विकल्प मौजूद है. बता दें कि जियो सिनेमा एप पर इस मैच को फ्री में देखा जा सकता है.

गुजरात टाइटंस ने ग्रुप स्टेज में 14 मैच खेले थे, जिसमें से 10 में जीत हासिल की जबकि 4 में हार का सामना करना पड़ा. गुजरात टाइटंस ने नरेंद्र मोदी क्रिकेट ग्राउंड पर इस सीजन कुल 7 मैच खेले, जिसमे से 4 बार जीत दर्ज की हैं. ग्रुप स्टेज में कुल 4 मुकाबलों में गुजरात को हार मिली थी, जिसमे से 3 मैच तो इसी ग्राउंड पर खेले गए थे. इस सीजन मुंबई इंडियंस ने एक मैच नरेंद्र मोदी स्टेडियम पर खेला था. उसमे गुजरात टाइटंस ने 55 रनों से बड़ी जीत दर्ज की थी.

दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन पर एक नजर:

गुजरात टाइटंस: शुभमन गिल, रिद्धिमान साहा (विकेटकीपर), हार्दिक पांड्या (कप्तान), दासुन शनाका, डेविड मिलर, राहुल तेवतिया, राशिद खान, दर्शन नालकंडे, मोहित शर्मा, नूर अहमद, मोहम्मद शमी.

मुंबई इंडियंस: रोहित शर्मा (कप्तान), ईशान किशन (विकेटकीपर), कैमरून ग्रीन, सूर्यकुमार यादव, टिम डेविड, नेहल वढेरा, विष्णु विनोद, क्रिस जॉर्डन, पीयूष चावला, जेसन बेहरेनडोर्फ, आकाश मधवाल.

Share Now

संबंधित खबरें

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा सनराइजर्स हैदराबाद बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Scorecard: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में शुभमन गिल ने कोलकाता नाइट राइडर्स के उम्मीदों पर फेरा पानी, 5 विकेट से मिली करारी हार; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 27वें मुकाबले में जीत की राह पर लौटना चाहेंगी सनराइजर्स हैदराबाद और चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

RCB vs DC, IPL 2026 26th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी