IPL 2021: इस दिग्गज खिलाड़ी ने आईपीएल के लिए शुरू की तैयारियां, जमकर की बैटिंग प्रैक्टिस

स्टार बल्लेबाज श्रेयस अय्यर ने कोच प्रवीण आमरे के साथ पांच दिन पहले ही अपनी ट्रेनिंग शुरू कर दी है. श्रेयस अय्यर की गैरमौजूदगी में आईपीएल के पहले भाग में दिल्ली कैपिटल्स की कप्तानी ऋषभ पंत को सौंपी गई थी. पंत ने अपनी टीम का नेतृत्व शानदार तरीके से किया और 8 मैचों में 6 में जीत दर्ज करते हुए 12 अंकों के साथ अंक तालिका में नंबर 1 पर बनीं हुई है.

दिल्ली कैपिटल्स (Photo Credits: PTI)

मुंबई: टीम इंडिया के मिडिल आर्डर बल्लेबाज श्रेयस अय्यर (Shreyas Iyer) ने आईपीएल की तैयारियां शुरू कर दी हैं. आईपीएल का दूसरा चरण 19 सितंबर से खेला जाएगा. श्रेयस तीन महीने बाद बल्लेबाजी की प्रैक्टिस करते नजर आए थे. श्रेयस को इस साल मार्च में इंग्लैंड (England) के खिलाफ वनडे सीरीज (ODI Series) के दौरान बाएं कंधे में चोट लग गई थी. अप्रैल में अय्यर के कंधे की सर्जरी हुई थी. चोट के कारण ही श्रेयस आईपीएल (IPL) के पहले हिस्से में भी नहीं खेल पाए थे. उनकी जगह ऋषभ पंत (Rishabh Pant) को दिल्ली कैपिटल्स (Delhi Capitals) का कप्तान बनाया गया था. IPL 2021: मुंबई और चेन्नई के बीच शुरू होगा दूसरे हाफ का मुकाबला, यहां देखें पूरा शेड्यूल

बता दें कि स्टार बल्लेबाज श्रेयस अय्यर ने कोच प्रवीण आमरे के साथ पांच दिन पहले ही अपनी ट्रेनिंग शुरू कर दी है. इससे पहले प्रवीण आमरे ने पृथ्वी शॉ की बल्लेबाजी पर काम करके उनकी खोई हुई फॉर्म वापस हासिल करने में काफी मदद की थी. इसके बाद वो दिल्ली कैपिटल्स टीम के साथ जुड़े थे और श्रेयस अय्यर की ट्रेनिंग पर काम कर रहे थे.

श्रेयस अय्यर की गैरमौजूदगी में आईपीएल के पहले भाग में दिल्ली कैपिटल्स की कप्तानी ऋषभ पंत को सौंपी गई थी. पंत ने अपनी टीम का नेतृत्व शानदार तरीके से किया और 8 मैचों में 6 में जीत दर्ज करते हुए 12 अंकों के साथ अंक तालिका में नंबर 1 पर बनीं हुई है.

फिलहाल अय्यर ज्यादातर इंडोर प्रैक्टिस ही कर रहे हैं क्योंकि बाहर जाने की इजाजत नहीं है. श्रेयस अय्यर ने पिछले 5 दिनों में जिस तरह का प्रोग्रेस दिखाया है उसे देखकर लगता है कि यूएई में 19 सितंबर से होने वाले आईपीएल के दूसरे चरण के लिए वो पूरी तरह से उपलब्ध रहेंगे. हाल ही में श्रेयस अय्यर भारतीय टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के साथ फुटबॉल खेलते नजर आए हैं, जिसकी कुछ तीस्वीरें उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट की है.

Share Now

संबंधित खबरें

Team India vs New Zealand T20I Stats At Henry Stadium: वेलिंगटन के हेनरी स्टेडियम में कुछ ऐसा रहा है टीम इंडिया और न्यूजीलैंड का प्रदर्शन, इन बल्लेबाजों और गेंदबाजों ने मचाया धमाल; यहां जानें इस मैदान के दिलचस्प आंकड़े और अहम जानकारी

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? वेलिंगटन में न्यूजीलैंड बनाम भारत के तीसरे टी20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

India vs New Zealand 3rd T20I Match Toss Winner Prediction: वेलिंगटन में टीम इंडिया बनाम न्यूजीलैंड के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें किस टीम का पलड़ा है भारी

India vs New Zealand 3rd T20I Match Key Players To Watch Out: वेलिंगटन में टीम इंडिया और न्यूजीलैंड के बीच आज होगी कांटे की टक्कर, इन स्टार खिलाड़ियों पर रहेंगी सबकी निगाहें