IPL 2021: सीएसके के इन खिलाड़ियों को कभी नहीं मिला मैदान में उतरने का मौका, यहां पढ़ें पूरी लिस्ट

आईपीएल के शुरू होने में अब एक महीने से भी कम समय बाकी रह गया है. कोरोना के कारण आईपीएल 2021 बीच में ही अनिश्चितकाल तक के लिए स्‍थगित हो गया था. अब इसकी शुरूआत होने जा रही है. सीएसके के भारतीय खिलाड़ी यूएई पहुंच चुके हैं. सीएसके की टीम दुबई में ट्रेनिंग शुरू कर दी हैं.

चेन्नई सुपर किंग्स (Photo Credits: PTI)

मुंबई: आईपीएल 2021 (IPL) का दूसरा चरण 19 सितंबर से यूएई (UAE) में शुरू होगा. दूसरे चरण के लिए टीमों ने तैयारियां शुरू कर दी है. आईपीएल में चेन्नई सुपर किंग्स (Chennai Super kings) सबसे सफल टीमों में से एक है. सीएसके ने 3 बार आईपीएल का खिताब अपने नाम किया है. आईपीएल के दूसरे चरण में  पहला मुकाबला सीएसके (CSK) और मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) के बीच खेला जाएगा. IPL 2021: पंजाब किंग्स टीम में शामिल होने के बाद इस दिग्गज खिलाड़ी ने दिया बड़ा बयान, पहले ही टी20 मैच में ली थी हैट्रिक

सीएसके की तरफ से अब तक कई दिग्गज खिलाड़ी खेल चुके हैं. आईपीएल के पहले सीजन से देखा जाए तो मुथैया मुरलीधरन, स्टीफन फ्लेमिंग, एल्बी मोर्कल, रविचंद्रन अश्विन, डग बोलिंजर, मैथ्यू हेडन और माइकल हसी जैसे कई दिग्गज खिलाड़ी सीएसके की तरफ से अपनी किस्मत आजमा चुके हैं. इस दौरान सीएसके में कुछ ऐसे भी खिलाड़ी थे जिन्हें एक भी मुकाबला खेलने का मौका नहीं मिला.

इन खिलाड़ियों को एक भी मैच खेलने का नहीं मिला मौका

एंड्रयू टाई

ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज एंड्रयू टाई को सीएसके ने 2015 में अपनी टीम में शामिल किया था. उस समय सीएसके में मोहित शर्मा और आशीष नेहरा जैसे दिग्गज गेंदबाज थे, ऐसे में कप्तान एमएस धोनी ने एक भी मैच में टाई को मौका नहीं दिया.

इरफान पठान

एक समय पर इरफान पठान टीम इंडिया के बेहतरीन आल राउंडर थे. पठान अपनी घातक स्विंग गेंदबाज़ी के लिए मशहूर थे. साल 2015 में इरफान को सीएसके ने खरीदा था. उस साल दिल्ली के खिलाफ सीएसके के पहले मैच से पहले वो चोटिल हो गए थे, इसलिए वो सीएसके की तरफ से एक भी मैच नहीं खेल सके.

मैट हेनरी

इस लिस्ट में न्यूजीलैंड के इस बॉलर का भी नाम शामिल हैं. साल 2014 में मैट हेनरी को सीएसके ने टीम में शामिल किया गया था. हेनरी साल 2014 और 2015 के आईपीएल सीजन में सीएसके टीम में शामिल रहे लेकिन इस दौरान वो एक भी मैच खेलने का मौका नहीं मिला.

आईपीएल के शुरू होने में अब एक महीने से भी कम समय बाकी रह गया है. कोरोना के कारण आईपीएल 2021 बीच में ही अनिश्चितकाल तक के लिए स्‍थगित हो गया था. अब इसकी शुरूआत होने जा रही है. सीएसके के भारतीय खिलाड़ी यूएई पहुंच चुके हैं. सीएसके की टीम दुबई में ट्रेनिंग शुरू कर दी हैं.

सीएसके की टीम फिलहाल सात मैचों में 10 अंक लेकर अंक तालिका में दूसरे स्थान पर है. धोनी की कप्तानी में सीएसके ने तीन बार आईपीएल का खिताब जीता है. सीएसके ने 2010, 2011 और 2018 में आईपीएल खिताब जीता है.

 

Share Now

संबंधित खबरें

New Zealand vs India, 3rd T20I Match Live Scorecard Update: वेलिंगटन में सीरीज पर कब्जा जमाने के इरादे से उतरी है टीम इंडिया, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Team India vs New Zealand T20I Stats At Henry Stadium: वेलिंगटन के हेनरी स्टेडियम में कुछ ऐसा रहा है टीम इंडिया और न्यूजीलैंड का प्रदर्शन, इन बल्लेबाजों और गेंदबाजों ने मचाया धमाल; यहां जानें इस मैदान के दिलचस्प आंकड़े और अहम जानकारी

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? वेलिंगटन में न्यूजीलैंड बनाम भारत के तीसरे टी20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

India vs New Zealand 3rd T20I Match Toss Winner Prediction: वेलिंगटन में टीम इंडिया बनाम न्यूजीलैंड के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें किस टीम का पलड़ा है भारी