IPL 2021: दूसरे चरण के शुरू होने से पहले RCB की टीम में शामिल हुए ये 3 दिग्गज खिलाड़ी, नए कोच का भी हुआ चयन

बता दें कि वानिंदु हसरंगा इस वक्त आईसीसी की टी-20 रैंकिंग में नंबर-2 गेंदबाज हैं. टीम इंडिया जब श्रीलंका के दौरे पर गई थी. तब वानिंदु हसरंगा ने अपनी गेंदबाजी के कहर से टीम इंडिया को बैकफूट पर ला दिया था.

आरसीबी (Photo Credits: Twitter)

मुंबई: आईपीएल 2021 (IPL) का दूसरा चरण 19 सितंबर से यूएई (UAE) में शुरू होगा. दूसरे चरण के लिए टीमों ने तैयारियां शुरू कर दी है. विराट कोहली (Virat Kohli) की अगुवाई वाली रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (Royal Challengers Bangalore) ने आईपीएल के दूसरे चरण से पहले टीम में कई बड़े बदलाव किए हैं. आरसीबी ने 3 नए खिलाड़ियों को शामिल किया है और मुख्य कोच के रूप में साइमन कैटिच (Simon Katich) के स्थान पर माइक हेसन (Mike Hesson) को मौका दिया गया है. IPL 2021 के दूसरे चरण की उल्टी गिनती हुई शुरू, सभी टीमों को आज देनी है अपने खिलाड़ियों की पूरी लिस्‍ट, यहां पढ़ें पूरी खबर

आरसीबी ने श्रीलंका के दाएं हाथ के लेग स्पिनर वानिंदु हसरंगा को अपने दल में शामिल किया है. हसरंगा के अलावा तेज गेंदबाज दुश्मंथा चमीरा और टिम डेविड को टीम में जगह दी गई है. इन खिलाड़ियों को एडम जम्पा, डेनियल सैम्स और फिन एलन के स्थान पर टीम में शामिल किया है.

बता दें कि वानिंदु हसरंगा इस वक्त आईसीसी की टी-20 रैंकिंग में नंबर-2 गेंदबाज हैं. टीम इंडिया जब श्रीलंका के दौरे पर गई थी. तब वानिंदु हसरंगा ने अपनी गेंदबाजी के कहर से टीम इंडिया को बैकफूट पर ला दिया था.

आरसीबी के हेड कोच साइमन कैटिच ने निजी कारणों की वजह से अपना नाम वापस ले लिया हैं और उनके स्थान पर माइक हेसन टीम के मुख्य कोच की भूमिका निभाते नजर आएंगे. बता दें कि कोरोना के कारण आईपीएल 2021 बीच में ही अनिश्चितकाल तक के लिए स्‍थगित हो गया था. अब इसकी शुरूआत होने जा रही है.

आरसीबी 7 जीत के बाद पॉइंट टेबल में तीसरे स्थान पर हैं. मुंबई इंडियंस चौथे और राजस्थान रॉयल्स पांचवें स्थान पर है. आरसीबी एक बार भी आईपीएल का खिताब नहीं जीत पाई हैं. इस बार टीम अच्छे फॉर्म में हैं. ऐसे में इस बार कप्तान विराट कोहली ट्रॉफी अपने नाम करना चाहेंगे.

Share Now

संबंधित खबरें

England vs Sri Lanka, 1st ODI Match Scorecard: पहले वनडे मुकाबले में इंग्लैंड ने श्रीलंका को 89 रनों से रौंदा, सीरीज में बनाई 1-0 की बढ़त; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

England vs Sri Lanka, 1st ODI Match Scorecard: चेस्टर-ले-स्ट्रीट में इंग्लैंड ने श्रीलंका के सामने रखा 266 रनों का लक्ष्य, हैरी ब्रूक और विल जैक्स ने खेली शानदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

England vs Sri Lanka, 1st ODI Match Live Toss And Scorecard: चेस्टर-ले-स्ट्रीट में इंग्लैंड के कप्तान हैरी ब्रूक ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

England vs Sri Lanka 1st ODI Match: घरेलू वनडे सीरीज में कुछ ऐसा रहा है जोस बटलर का प्रदर्शन, यहां देखें हैरान करने वाले हैं आंकड़े