IPL 2021: डेल स्टेन ने आईपीएल-2021 से नाम लिया वापस, क्रिकेट से लेंगे ब्रेक

दक्षिण अफ्रीका के तेज गेंदबाज डेल स्टेन ने शनिवार को कहा है कि वह क्रिकेट से ब्रेक ले रहे हैं और इसलिए आईपीएल-2021 में नहीं खेलेंगे. 37 साल के स्टेन ने दो ट्वीट में साफ कर दिया है कि वह संन्यास नहीं ले रहे हैं.

डेल स्टेन (Photo Credits-Getty Images)

IPL 2021: दक्षिण अफ्रीका के तेज गेंदबाज डेल स्टेन ने शनिवार को कहा है कि वह क्रिकेट से ब्रेक ले रहे हैं और इसलिए आईपीएल-2021 में नहीं खेलेंगे. 37 साल के स्टेन ने दो ट्वीट में साफ कर दिया है कि वह संन्यास नहीं ले रहे हैं. स्टेन आईपीएल-2020 में विराट कोहली की कप्तानी वाली रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर का हिस्सा थे.

स्टेन ने अपने पहले ट्वीट में कहा, "क्रिकेट ट्वीट.. एक छोटा सा संदेश सभी को यह बताने के लिए कि मैं इस साल आईपीएल में आरसीबी के लिए नहीं खेलूंगा. मैं किसी और टीम से खेलने के बारे में भी नहीं सोच रहा हूं. बस कुछ दिनों के लिए छुट्टी ले रहा हूं. मुझे समझने के लिए आरसीबी का शुक्रिया. नहीं मैं संन्यास नहीं ले रहा हूं."

यह भी पढ़ें- IPL 2020 Update: दुबई में RCB की टीम से जुड़े एबी डिविलियर्स, डेल स्टेन और क्रिस मॉरिस

स्टेन ने अपने दूसरे ट्वीट में लिखा, "मैं अन्य लीगों में खेलूंगा. मुझे जो काम करने में मजा आता है उसके लिए मैं अपने आप को कुछ करने का मौका देना चाहता हूं. मैं अपना खेल जारी रखूंगा. नहीं मैं सन्यास नहीं ले रहा हूं. साल 2021 अच्छा रहे."

स्टेन ने इस सीजन आरसीबी के लिए सिर्फ तीन मैच खेले थे और सिर्फ एक विकेट ही ले पाए थे. उन्होंने अगस्त-2019 को टेस्ट क्रिकेट से संन्यास की घोषणा कर दी थी. वह हालांकि सीमित ओवरों की क्रिकेट में सक्रिय हैं. उन्होंने दक्षिण अफ्रीकी टीम के साथ विश्व कप खेलने की इच्छा जाहिर की थी.

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies: रांची में टूटा टीम इंडिया का रिकॉर्ड, भारत के खिलाफ टी20 इंटरनेशनल में सबसे बड़ा लक्ष्य हासिल करने वाली बनी वेस्टइंडीज

South Africa vs Australia 1st Test 2026 Day 2 Live Streaming: दूसरे दिन कब, कहां और कैसे देखें दक्षिण अफ्रीका बनाम ऑस्ट्रेलिया पहला टेस्ट मैच, जानें भारत में लाइव स्ट्रीमिंग और फ्री टेलीकास्ट की पूरी डिटेल्स

South Africa vs Australia, 1st Test Live Score Update: डरबन में दक्षिण अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेला जा रहा है तीन मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

South Africa vs Australia 1st Test Match Day 1 Live Toss And Scorecard: डरबन में ऑस्ट्रेलिया के कप्तान पैट कमिंस ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड