IPL 2021: MS Dhoni के रिटायरमेंट पर सीएसके ने दिया बड़ा अपडेट, यहां पढ़ें पूरी खबर

एमएस धोनी ने अब तक सीएसके के लिए 200 मैचों में कप्तानी की है. उनकी कप्तानी में सीएसके 119 मुकाबले जीती है जबकि 80 मुकाबलों में सीएसके को हार का सामना करना पड़ा है और 1 मुकाबला बेनतीजा रहा है. इस आईपीएल में सीएसके प्लेऑफ में क्वालीफाई कर चुकी है.

सीएसके (Photo Credits: Twitter)

मुंबई: आईपीएल 2021 (IPL 2021) में एमएस धोनी (MS Dhoni) की टीम सीएसके ने प्लेऑफ में अपनी जगह बना ली हैं. धोनी की अगुवाई में सीएसके ने 11वीं बार इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) प्लेऑफ में जगह बनाई है. सीएसके के 12 मैचों में 18 अंक हो गए हैं. इस बीच क्रिकेट फैंस का सबसे बड़ा सवाल है कि क्या अगले साल एमएस धोनी को आईपीएल में खेलते हुए देख पाएंगे या नहीं. IPL 2021, CSK vs RR: MS Dhoni इतिहास रचने की कगार पर, मैदान में उतरते ही बना देंगे ये अनोखा रिकॉर्ड

सीएसके के कप्तान एमएस धोनी ने  5 अक्टूबर को इंडिया सीमेंट्स के 75वीं सालगिरह के अवसर पर कहा कि जहां तक फेयरवेल का सवाल है, आप अभी भी आ सकते हैं और मुझे फेवरवेल गेम में खेलते देख सकते हैं. आपको मुझे अलविदा कहने का मौका मिल जाएगा. आशा करता हूं कि सीएसके चेन्नई आएगी और अपना आखिरी गेम खेलेंगे, हमलोग वहां फैंस से मिलेंगे.

बता दें कि इंडिया सीमेंट्स ने ये ऐलान कर दिया हैं कि सीएसके ने आईपीएल 2022 के लिए एमएस धोनी को रिटेन कर लिया है. धोनी ही सीएसके के कप्तान होंगे. इंडिया सीमेंट्स के एक अधिकारी ने कहा कि हां हम धोनी को रिटेन करेंगे. धोनी अगले साल सीएसके में होंगे और कौन जानता है कि हो सकता है कि उसके बाद भी वो टीम में हों. धोनी का फेयरवेल मैच चेन्नई में होगा.

साल 2019 के बाद से धोनी चेन्नई में नहीं खेल सके हैं. धोनी ने इस सीजन में 13 मैचों में सिर्फ 84 रन बनाए हैं. धोनी ने 15 अगस्त 2020 को इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास लिया था. धोनी अगले साल 41 के हो जाएंगे, लेकिन ऐसा भी हो सकता है कि वो 2022 के बाद भी आईपीएल में खेलते दिखाई दें.

एमएस धोनी ने अब तक सीएसके के लिए 200 मैचों में कप्तानी की है. उनकी कप्तानी में सीएसके 119 मुकाबले जीती है जबकि 80 मुकाबलों में सीएसके को हार का सामना करना पड़ा है और 1 मुकाबला बेनतीजा रहा है. इस आईपीएल में सीएसके प्लेऑफ में क्वालीफाई कर चुकी है. सीएसके ने अभी तक 12 मुकाबलों खेले है जिसमें सीएसके ने 9 मैचों में जीत दर्ज की है और 18 अंक हासिल किए हैं. अंक तालिका में सीएसके दूसरे स्थान पर हैं.

Share Now

संबंधित खबरें

KKR vs GT, IPL 2026 60th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम गुजरात टाइटंस के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

LSG vs CSK, IPL 2026 59th Match Scorecard: इकाना स्टेडियम में लखनऊ सुपर जायंट्स के धमाकेदार जीत से चेन्नई सुपरकिंग्स की मुश्किलें बढ़ीं, मिचेल मार्श ने खेली आतिशी पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

KKR vs GT, IPL 2026 60th Match Stats And Preview: ईडन गार्डन स्टेडियम में कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम गुजरात टाइटंस के बीच आज होगा रोमांचक मुकाबला, आज के मैच में बन सकते हैं ये अनोखे रिकॉर्ड

LSG vs CSK, IPL 2026 59th Match Scorecard: इकाना स्टेडियम में चेन्नई सुपरकिंग्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स के सामने रखा 188 रनों का टारगेट, कार्तिक शर्मा ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड