IPL 2021 Auction: सोशल मीडिया पर छाई SRH की टेबल पर बैठी मिस्ट्री गर्ल Kaviya Maran, यहां पढ़ें उनसे जुडी महत्वपूर्ण जानकारी

इंडियन प्रीमियर लीग के 14वें सीजन के लिए आज चेन्नई में नीलामी प्रक्रिया पूरी की गई. नीलामी के दौरान जहां सबकी नजर स्टार खिलाड़ियों पर टिकी रही, वहीं सनराइजर्स हैदराबाद की मिस्ट्री गर्ल काव्या मारन ने भी लोगों का ध्यान अपनी तरफ खुब आकर्षित किया.

काव्या मारन (Photo Credits: Instagram)

IPL 2021 Auction: इंडियन प्रीमियर लीग (Indian Premier League) के 14वें सीजन के लिए आज चेन्नई (Chennai) में नीलामी प्रक्रिया पूरी की गई. नीलामी के दौरान जहां सबकी नजर स्टार खिलाड़ियों पर टिकी रही, वहीं सनराइजर्स हैदराबाद (Sunrisers Hyderabad) की मिस्ट्री गर्ल काव्या मारन (Kaviya Maran) ने भी लोगों का ध्यान अपनी तरफ खुब आकर्षित किया.

बता दें कि काव्या देश के मशहूर बिजनेसमैन कलानिधि मारन (Kalanithi Maran) की बेटी और पूर्व केंद्रीय मंत्री दयानिधि मारन (Dayanidhi Maran) की भतीजी हैं. कलानिधि मारन सन ग्रुप (Sun Group) के मालिक हैं. सनराइजर्स हैदराबाद टीम पर भी इसी कंपनी का मालिकाना हक है. काव्या की उम्र मौजूदा समय में 28 साल है. उन्होंने एमबीए की पढ़ाई की है.

यह भी पढ़ें- IPL 2021 Auction: टेस्ट विशेषज्ञ Cheteshwar Pujara 2014 के बाद आईपीएल का बने हिस्सा, CSK ने आधार मूल्य पर खरीदा

हैदराबाद की टीम ने इस साल की नीलामी में तीन खिलाड़ियों को खरीदा है. इसमें केदार जाधव, मुजीब उर रहमान और जगदीश सुचित का नाम शामिल है. जाधव पिछले सीजन तक चेन्नई सुपरकिंग्स की ओर से खेल रहे थे. महेंद्र सिंह धोनी की टीम ने उन्हें इस नीलामी से पहले रिलीज कर दिया था. वहीं, मुजीब पंजाब की टीम का हिस्सा थे.

हैदराबाद की टीम ने केदार जाधव को जहां दो करोड़ की राशि में खरीदा है. वहीं टीम ने अफगानिस्तानी स्पिनर मुजीब उर रहमान को 1.50 करोड़ और जगदीश सुचित को 30 लाख रुपए में खरीदकर अपनी टीम में शामिल किया है.

Share Now

संबंधित खबरें

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Live Score Update: एमए चिदंबरम स्टेडियम में चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? एमए चिदंबरम स्टेडियम में चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Stats And Preview: चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद मुकाबले के बीच आज होगा रोमांचक मुकाबला, आज के मैच में बन सकते हैं ये अनोखे रिकॉर्ड

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Key Players To Watch Out: आज चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच होगा हाईवोल्टेज मुकाबला, इन स्टार खिलाड़ियों पर रहेंगी सबकी निगाहें