IPL 2020 WAGs: क्या BCCI अनुष्का शर्मा, साक्षी धोनी समेत इन खिलाडियों की पत्नियों को UAE में होने वाले आईपीएल-13 के मैचों में जाने की अनुमति देगी?

पूरी दुनिया में कोरोना महामारी के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए आईसीसी ने इस साल ऑस्ट्रेलिया में आयोजित होने वाले आईसीसी T20 वर्ल्ड कप को रद्द कर दिया है. आईसीसी T20 वर्ल्ड कप के रद्द किए जानें के बाद देश की मशहुर टूर्नामेंट इंडियन प्रीमियर लीग का आयोजन संयुक्त अरब अमीरात में किया जा रहा है.

विराट कोहली और अनुष्का शर्मा (Photo Credits: @IPL)

IPL 2020: पूरी दुनिया में कोरोना महामारी के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए आईसीसी ने इस साल ऑस्ट्रेलिया में आयोजित होने वाले आईसीसी T20 वर्ल्ड कप को रद्द कर दिया है. आईसीसी T20 वर्ल्ड कप के रद्द किए जानें के बाद देश की मशहुर टूर्नामेंट इंडियन प्रीमियर लीग (Indian Premier League) का आयोजन संयुक्त अरब अमीरात (United Arab Emirates) में किया जा रहा है. इस प्रतिष्ठित टूर्नामेंट की शुरुआत 19 सितंबर से होगी तथा इस रोमांचक टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला 8 नवंबर को खेला जाएगा.

बता दें कि पूरी दुनिया में कोरोना महामारी के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए आईपीएल के 13वें सीजन को इस बार बिल्कुल अलग अंदाज में आयोजित किया जाएगा. मैच के दौरान फैंस की अनुमति नहीं होगी. बताया जा रहा है कि 2 अगस्त को आईपीएल की संचालन परिषद की एक महत्वपूर्ण बैठक होने वाली है. इस बैठक में कई बड़े फैसले लिए जाएंगे. इस दौरान सबसे रोचक फैसला यह देखने को मिलेगा कि क्या इस बार खिलाड़ियों के साथ उनके परिवार भी जाएंगे या नहीं.

यह भी पढ़ें- IPL 2020 Update: आईपीएल के शेड्यूल में होगा बदलाव, 8 नवंबर के बजाय 10 नवंबर को खेला जा सकता है फाइनल मुकाबला, जानें क्या है कारण

एक फ्रेंचाइजी अधिकारी के अनुसार आईपीएल टूर्नामेंट लगभग दो माह के लिए आयोजित किया जाएगा. इस दौरान खिलाड़ियेां को उनकी पत्नियों या परिवार से दूर रखना गलत होगा. उनका कहना है कि सामान्य समय पर पत्नियां या गर्लफ्रेंड्स खिलाड़ियों के साथ आ सकती हैं, लेकिन अभी हालात अलग हैं. यदि परिवार साथ रहता भी है, तो उन्हें भी गाइडलाइंस का पालन करना होगा और होटल के कमरे में ही बंद रहना होगा. हालांकि, कुछ खिलाड़ियों के छोटे बच्चे हैं, जिन्हें दो महीने कमरे में नहीं रखा जा सकता.

Share Now

संबंधित खबरें

Delhi Traffic Advisory: दिल्ली में 25 अप्रैल को IPL मैच के चलते ट्रैफिक एडवाइजरी जारी, कई रास्तों पर रहेगा डायवर्जन; घर से निकलने से पहले जरूर पढ़े इस खबर को

MI vs CSK, IPL 2026 33rd Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में चेन्नई सुपरकिंग्स ने मुंबई इंडियंस को 103 रनों से रौंदा, अकील होसेन ने चटकाए 4 विकेट; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Shubman Gill IPL Stats Against RCB: आईपीएल इतिहास में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं शुभमन गिल का प्रदर्शन, आंकड़ों पर एक नजर

RCB vs GT, IPL 2026 34th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम गुजरात टाइटंस के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी