IPL 2019: क्विंटन डी कॉक ने लगाया शानदार अर्धशतक, कप्तान रोहित शर्मा चुके, देखें मुंबई का स्कोर

वानखेड़े स्टेडियम (Wankhede Stadium) में खेले जा रहे राजस्थान रॉयल्स (Rajasthan Royals) वर्सेज मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) के मैच में आज टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए मेजबान टीम ने सलामी बल्लेबाज क्विंटन डी कॉक (Quinton de Kock) के शानदार अर्धशतकीय पारी के बदौलत 11.3 ओवर में एक विकेट के नुकसान पर 101 रन बना लिए हैं. वहीं कप्तान रोहित शर्मा अपने अर्धशतक से चुक गए और 47 रन बनाकर जोफ्रा आर्चर का शिकार बनें.

रोहित शर्मा (Photo Credits: Getty Images)

IPL 2019: वानखेड़े स्टेडियम (Wankhede Stadium) में खेले जा रहे राजस्थान रॉयल्स (Rajasthan Royals) वर्सेज मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) के मैच में आज टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए मेजबान टीम ने सलामी बल्लेबाज क्विंटन डी कॉक (Quinton de Kock) के शानदार अर्धशतकीय पारी के बदौलत  11.3 ओवर में एक विकेट के नुकसान पर 101 रन बना लिए हैं. वहीं कप्तान रोहित शर्मा अपने अर्धशतक से चुक गए और 47 रन बनाकर जोफ्रा आर्चर का शिकार बनें.

इससे पहेल आज राजस्थान रॉयल्स (Rajasthan Royals) के कप्तान अजिंक्य रहाणे ने (Ajinkya Rahane) ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया. मेजबान टीम के लिए पारी की शुरुआत क्विंटन डी कॉक और कप्तान शर्मा ने की. बता दें क्विंटन डी कॉक जहां 34 गेदों का सामना करते हुए 50 रन बनाकर खेल रहे हैं वहीं कप्तान रोहित शर्मा 32 गेदों सामना करते हुए 47 रन बनाकर आउट हुए. फिलहाल मुंबई के लिए मैदान में डी कॉक और सूर्यकुमार यादव 04 रन बनाकर खेल रहे हैं.

यह भी पढ़ें- IPL 2019: कोलकाता के खिलाफ जीत के बाद शिखर धवन ने कहा- पहले T20 शतक से चुकने का कोई मलाल नहीं

बता दें कि मेहमान टीम राजस्थान रॉयल्स को अपनी आखिरी दो मैचों में हार का सामना करना पड़ा है. ऐसे में मुंबई के खिलाफ वह अपनी लगातार तीसरी हार से बचने की कोशिश करेगी. ज्ञात हो कि राजस्थान को अपने आखिरी मैच में चेन्नई सुपर किंग्स ने मात दी थी तो वहीं मुंबई इस मैच में पंजाब के खिलाफ रोमांचक जीत हासिल करते हुए उतर रही है.

Share Now

संबंधित खबरें

GT vs RR, IPL 2026 9th Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स ने गुजरात टाइटंस को 6 रनों से दी शिकस्त, रवि बिश्नोई ने चटकाए 4 विकेट; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

GT vs RR, IPL 2026 9th Match Scorecard: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स ने गुजरात टाइटं के सामने रखा 211 रनों का टारगेट, ध्रुव जुरेल ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

GT vs RR, IPL 2026 9th Match Live Score Update: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में गुजरात टाइटंस बनाम राजस्थान रॉयल्स के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

GT vs RR, IPL 2026 9th Match Live Toss And Scorecard: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स के कप्तान रियान पराग ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड