SRH vs RCB, IPL 2019 Live Cricket Streaming and Score: सनराइजर्स हैदराबाद बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर के मैच को आप हॉटस्टार पर देख सकते हैं लाइव

बेंगलोर (RCB) की टीम ने इस सीजन में अब तक दो मैच खेले हैं और दोनों में उसे हार का सामना करना पड़ा है. हैदराबाद (SRH) की पिच धीमी रहने की उम्मीद है जैसा कि पिछले मैच में थी.

SRH vs RCB (File Photo)

नई दिल्ली. सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) की टीम आज आईपीएल (IPL 2019) के 12वें संस्करण के एक मुकाबले में यहां राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर (RCB) का सामना करेगी. बेंगलोर (RCB) की टीम ने इस सीजन में अब तक दो मैच खेले हैं और दोनों में उसे हार का सामना करना पड़ा है. हैदराबाद (SRH) की पिच धीमी रहने की उम्मीद है जैसा कि पिछले मैच में थी. शुक्रवार को यहां हुए मैच के बाद डेविड वॉर्नर (David Warner) ने कहा था कि यहां बल्लेबाजी करना आसान नहीं है, लेकिन संजू सैमसन ने शतक लगाकर दिखा दिया है कि वह एक अच्छे बल्लेबाज हैं.

सनराइजर्स हैदराबाद को एक बार फिर डेविड वार्नर (David Warner) के अलावा जॉनी बेयरस्टो और विजय शंकर (Vijay Shankar) से अच्छी बल्लेबाजी की उम्मीद होगी, जिन्होंने पिछले मैच में अहम पारियां खेलकर टीम को जीत दिलाने में अहम योगदान दिया था.  (मैच की लाइव स्ट्रीमिंग देखने के लिए यहां क्लिक करें)

दूसरी तरफ आरसीबी (RCB) की टीम को अपनी बल्लेबजी मजबूत करने की जरूरत है. टीम अपने पहले मैच में मात्र 70 रनों पर ढेर हो गई थी, जबकि मुंबई इंडियंस (MI) के खिलाफ दूसरे मैच में वह 187 रनों का लक्ष्य हासिल नहीं कर पाई थी.

टीमें (संभावित):

हैदराबाद: केन विलियम्सन (कप्तान), डेविड वार्नर, अभिषेक शर्मा, जॉनी बेयरस्टो, खलील अहमद, रिकी भुई, बासिल थम्पी, श्रीवत्स गोस्वामी, मार्टिन गुप्टिल, दीपक हुड्डा, सिद्धार्थ कौल, भुवनेश्वर कुमार, मोहम्मद नबी, शहबाज नदीम, टी. नटराजन, मनीष पांडे, यूसुफ पठान, राशिद खान, रिद्धिमान साहा, संदीप शर्मा, विजय शंकर, शाकिब अल हसन और बिली स्टेनलेक।

बेंगलोर: विराट कोहली (कप्तान), अब्राहम डिविलियर्स, पार्थिव पटेल (विकेटकीपर), मार्कस स्टोयनिस, शिमरोन हेटमेयर, शिवम दूबे, नाथन कुल्टर-नाइल, वाशिंगटन सुंदर, उमेश यादव, युजवेंद्र चहल, मोहम्मद सिराज, हेनरिक क्लासेन , मोइन अली, कोलिन डी ग्रैंडहोम, पवन नेगी, टिम साउदी, अक्षदीप नाथ, मिलिंद कुमार, देवदत्त पडिक्कल, गुरकीरत सिंह, प्रार्थना रे बर्मन, कुलवंत केजरोलिया, नवदीप सैनी, हिम्मत सिंह।

Share Now

संबंधित खबरें

SRH vs RCB, IPL 2026 67th Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को 55 रनों से हराया, गेंदबाजों ने की घातक गेंदबाजी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

SRH vs RCB, IPL 2026 67th Match Scorecard: राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में सनराइजर्स हैदराबाद ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के सामने रखा 256 रनों का टारगेट, ईशान किशन और अभिषेक शर्मा ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Virat Kohli New Milestone: आईपीएल में लगातार चौथी बार ये कारनामा कर सकते विराट कोहली, महज इतना रन बनाते ही रच देंगे इतिहास

SRH vs RCB, IPL 2026 67th Match Live Score Update: राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में सनराइजर्स हैदराबाद बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट