आईपीएल 2019: शर्मनाक हार के बाद बोले कोहली- इस हार को पचाना बहुत मुश्किल है

कोहली ने मैच के बाद कहा, "हमारे लिए यह सबसे शर्मनाक हारों में से एक थी। इस हार को पचाना बहुत मुश्किल है। हमारे लिए पहली गेंद से लेकर आखिरी विकेट गिरने तक कुछ भी अच्छा नहीं गुजरा।"

विराट कोहली (Photo Credits: Twitter)

हैदराबाद. इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 12वें संस्करण के 11वें मैच में सनराइजर्स हैदराबाद के हाथों मिली 118 रन से करारी हार के बाद रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर के कप्तान विराट कोहली ने टीम के लिए इसे एक बड़ी शर्मनाक हार बताया है। हैदराबाद ने राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में जॉनी बेयरस्टो (114) और डेविड वार्नर (नाबाद 100) के शानदार शतकों के बाद मोहम्मद नबी (11/4) और संदीप शर्मा (19/3) की घातक गेंदबाजी के दम पर ने रविवार को बेंगलोर को 118 रन से करारी शिकस्त दी। रनों के लिहाज से बेंगलोर की यह दूसरी सबसे बड़ी हार है।

कोहली ने मैच के बाद कहा, "हमारे लिए यह सबसे शर्मनाक हारों में से एक थी। इस हार को पचाना बहुत मुश्किल है। हमारे लिए पहली गेंद से लेकर आखिरी विकेट गिरने तक कुछ भी अच्छा नहीं गुजरा।" यह भी पढ़े-सनराइजर्स हैदराबाद की जीत के बाद ट्विटर पर जमकर उड़ा विराट की टीम आरसीबी का मजाक

हैदराबाद ने टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए दो विकेट पर 231 रन का विशाल स्कोर बनाया और फिर बेंगलोर को 19.5 ओवर में 113 रन पर ढेर कर दिया।

उन्होंने कहा, " हैदराबाद ने शानदार प्रदर्शन से हमें सभी विभागों में मात दी। उन्होंने (हैदराबाद) ने दिखाया कि वे एक चैम्पियन टीम है। वे पिछली बार फाइनल में पहुंचे थे और उन्होंने 2016 में हमें हराया था। इसका पूरा श्रेय वार्नर और बेयरस्टो की जोड़ी को जाता है।"

कोहली ने कहा, "मैच के दौरान हमने कुछ प्रयोग किए। मुझे लगा कि एबी के साथ नंबर पर तीन पर बल्लेबाजी करके विपक्षी टीम को दबाव में लाया जा सकता है। हमारे पास अभी भी 11 मैच बाकी हैं और मुझे उम्मीद है कि हम आगे जीत की लय हासिल करेंगे।"

Share Now

संबंधित खबरें

SRH vs RCB, IPL 2026 67th Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को 55 रनों से हराया, गेंदबाजों ने की घातक गेंदबाजी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

SRH vs RCB, IPL 2026 67th Match Scorecard: राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में सनराइजर्स हैदराबाद ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के सामने रखा 256 रनों का टारगेट, ईशान किशन और अभिषेक शर्मा ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Virat Kohli New Milestone: आईपीएल में लगातार चौथी बार ये कारनामा कर सकते विराट कोहली, महज इतना रन बनाते ही रच देंगे इतिहास

SRH vs RCB, IPL 2026 67th Match Live Score Update: राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में सनराइजर्स हैदराबाद बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट