IPL 2019: KKR के कप्तान दिनेश कार्तिक को पछाड़ते हुए धोनी बनें आईपीएल इतिहास के सबसे सफल विकेटकीपर

महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) इंडियन प्रीमियर लीग (Indian Premier League) इतिहास के सबसे सफल विकेटकीपर बन गए हैं. यहां राजीव गांधी स्टेडियम में रविवार को खेले जा रहे फाइनल मुकाबले में मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) के खिलाफ क्विंटन डी कॉक (Quinton de Kock) का कैच पकड़ कर धोनी ने यह उपलब्धि हासिल की.

धोनी (Photo Credits: IANS)

IPL 2019: महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) इंडियन प्रीमियर लीग (Indian Premier League) इतिहास के सबसे सफल विकेटकीपर बन गए हैं. यहां राजीव गांधी स्टेडियम (Rajiv Gandhi International Cricket Stadium) में रविवार को खेले जा रहे फाइनल मुकाबले में मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) के खिलाफ क्विंटन डी कॉक (Quinton de Kock) का कैच पकड़ कर धोनी ने यह उपलब्धि हासिल की.

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान के नाम आईपीएल में 132 शिकार हो गए हैं जिनमें 94 कैच और 38 स्टम्पिंग शामिल हैं. धोनी ने कोलकाता नाइट राइडर्स के कप्तान दिनेश कार्तिक (Dinesh Karthik) को इस मामले में पीछे छोड़ा है. कार्तिक के नाम 131 शिकार हैं.

यह भी पढ़ें- IPL 2019: इमरान ताहिर बनें इस साल सर्वाधिक विकेट लेने वाले गेंदबाज

धोनी ने डी कॉक के बाद रोहित शर्मा को आउट कर अपने खाते में एक और शिकार का इजाफा किया. कार्तिक अब दूसरे स्थान पर पहुंच गए हैं. तीसरे स्थान पर कोलकाता के ही रोबिन उथप्पा हैं जिन्होंने कैच व स्टंपिंग के जरिए कुल 90 खिलाड़ियों को आउट किया है.

Share Now

संबंधित खबरें

KKR vs GT, IPL 2026 60th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम गुजरात टाइटंस के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

LSG vs CSK, IPL 2026 59th Match Scorecard: इकाना स्टेडियम में लखनऊ सुपर जायंट्स के धमाकेदार जीत से चेन्नई सुपरकिंग्स की मुश्किलें बढ़ीं, मिचेल मार्श ने खेली आतिशी पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

KKR vs GT, IPL 2026 60th Match Stats And Preview: ईडन गार्डन स्टेडियम में कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम गुजरात टाइटंस के बीच आज होगा रोमांचक मुकाबला, आज के मैच में बन सकते हैं ये अनोखे रिकॉर्ड

LSG vs CSK, IPL 2026 59th Match Scorecard: इकाना स्टेडियम में चेन्नई सुपरकिंग्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स के सामने रखा 188 रनों का टारगेट, कार्तिक शर्मा ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड