IPL 2019: रोमांचक मुकाबले में दिल्ली ने हैदराबाद को दी मात, अब अगला मुकाबला चेन्नई के साथ

इंडियन प्रीमियर लीग (Indian Premier League) के 12वें सीजन के दूसरे क्वालीफायर मुकाबले में विशाखपट्नम (Visakhapatnam) के डॉ वाईएस राजशेखर रेड्डी एसीए-वीडीसीए क्रिकेट स्टेडियम (Dr. Y. S. Rajasekhara Reddy ACA–VDCA Cricket Stadium) में दिल्ली कैपिटल्स (Delhi Capitals) ने सनराइजर्स हैदराबाद (Sunrisers Hyderabad) को तीन विकेट से मात देते हुए आज के मैच को जीत लिया है. दिल्ली का अगला मुकाबला अब चेन्नई के साथ तीसरे क्वालीफायर मैच में 10 तारीख को होगा.

दिल्ली कैपिटल्स (Photo Credits: File Photo)

IPL 2019: इंडियन प्रीमियर लीग (Indian Premier League) के 12वें सीजन के दूसरे क्वालीफायर मुकाबले में विशाखपट्नम (Visakhapatnam) के डॉ वाईएस राजशेखर रेड्डी एसीए-वीडीसीए क्रिकेट स्टेडियम (Dr. Y. S. Rajasekhara Reddy ACA–VDCA Cricket Stadium) में दिल्ली कैपिटल्स (Delhi Capitals) ने सनराइजर्स हैदराबाद (Sunrisers Hyderabad) को तीन विकेट से मात देते हुए आज के मैच को जीत लिया है. दिल्ली का अगला मुकाबला अब चेन्नई के साथ तीसरे क्वालीफायर मैच में 10 तारीख को होगा.

इससे पहले आज हैदराबाद द्वारा दिए गए 163 रन के लक्ष्य को दिल्ली कैपिटल्स की टीम ने एक गेंद और दो विकेट शेष रहते मैच को अपने नाम कर लिया. दिल्ली के लिए आज सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ ने 56 रनों की शानदार अर्धशतकीय पारी खेली. शॉ के अलावा शिखर धवन ने 17, कप्तान श्रेयस अय्यर ने 08, ऋषभ पंत ने 49, कोलिन मुनरो ने 14, अक्षर पटेल ने 0, शेरफेन रदरफोर्ड ने 0, कीमो पॉल ने नाबाद 05, अमित मिश्रा ने 01 और ट्रेंट बोल्ट ने नाबाद 0 रनों की महत्वपूर्ण पारी खेली.

यह भी पढ़ें- IPL 2019: सनराइजर्स हैदराबाद ने दिल्ली कैपिटल्स के सामने रखा 163 रन का लक्ष्य

सनराइजर्स हैदराबाद (Sunrisers Hyderabad) के लिए आज राशिद खान ने अपने चार ओवर के स्पेल में मात्र 15 रन खर्च करते हुए दो विकेट लिए. राशिद खान के अलावा खलील अहमद और भुवनेश्वर कुमार ने भी क्रमशः दो-दो विकेट लिए. दीपक हुड्डा ने एक विकेट लिया.

Share Now

संबंधित खबरें

SRH vs LSG, IPL 2026 10th Match T20 Stats In IPL: आईपीएल इतिहास में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं सनराइजर्स हैदराबाद बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आकंड़ें

RCB vs CSK, IPL 2026 11th Match Pitch Report: एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बल्लेबाजों का चलेगा बल्ला या चेन्नई सुपरकिंग्स के गेंदबाज मचाएंगे कहर? रोमांचक मुकाबले से पहले यहां जानें पिच रिपोर्ट

RCB vs CSK, IPL 2026 11th Match Preview: एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में आज रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच होगा हाईवोल्टेज मुकाबला, मैच से पहले जानें हेड टू हेड, पिच रिपोर्ट समेत सारे डिटेल्स

SRH vs LSG, IPL 2026 10th Match Winner Prediction: सनराइजर्स हैदराबाद बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच होगी कांटे की टक्कर, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी