DC vs MI, IPL 2019 Live Cricket Score: यहां देखें DC vs MI के आज के मैच का लाइव क्रिकेट स्कोर

दिल्ली (Delhi) के फिरोज शाह कोटला मैदान (Feroz Shah Kotla Ground) में आज दिल्ली कैपिटल्स (Delhi Capitals) अपने होम ग्राउंड में मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) के सामने चुनौती पेश करेगी. बता दें कि दोनों ही टीमों ने अपने पिछले मुकाबले में जीत हासिल किए हैं, और 10-10 अंको के साथ दोनों ही टीमें अंकतालिका में क्रमशः दूसरे और तीसरे नंबर पर काबिज हैं.

मुंबई इंडियंस बनाम दिल्ली कैपिटल्स (Photo Credits: File Photo)

IPL 2019: दिल्ली (Delhi) के फिरोज शाह कोटला मैदान (Feroz Shah Kotla Ground) में आज दिल्ली कैपिटल्स (Delhi Capitals) अपने होम ग्राउंड में मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) के सामने चुनौती पेश करेगी. बता दें कि दोनों ही टीमों ने अपने पिछले मुकाबले में जीत हासिल किए हैं, और 10-10 अंको के साथ दोनों ही टीमें अंकतालिका में क्रमशः दूसरे और तीसरे नंबर पर काबिज हैं. दिल्ली कैपिटल्स (Delhi Capitals) ने अपने आखिरी तीन मैचों में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर, कोलकाता नाइट राइडर्स और सनराइजर्स हैदराबाद को पटखनी दी है. मुंबई की टीम में हालांकि निरंतरता की कमी दिखी है. वह अपने पिछले मैच में किंग्स इलेवन पंजाब को मात देने के बाद आ रही है. (मैच का लाइव स्कोर देखने के लिए यहां क्लिक करें)

बता दें कि दोनों टीमों के बीच गुरुवार को होने वाला मैच हालांकि अलग होगा क्योंकि दोनों टीमों को कोटला की धीमी पिच का सामना करना है जो किसी भी लिहाज से आसान नहीं है. मुंबई के बल्लेबाज उन विकटों पर खेलने के आदि हैं जहां गेंद अच्छे से बल्ले पर आती है. दिल्ली की टीम के पास भी शिखर धवन, पृथ्वी शॉ, श्रेयस अय्यर, और ऋषभ पंत जैसे कुछ अच्छे स्ट्रोक लगाने वाले बल्लेबाज हैं. अब देखना होगा कि दोनों टीमों के बल्लेबाज किस तरह से पिच से तालमेल बैठाते हैं.

यह भी पढ़ें- DC vs MI, IPL 2019 Live Cricket Streaming and Score: दिल्ली कैपिटल्स बनाम मुंबई इंडियंस के मैच को आप हॉटस्टार पर देख सकते हैं लाइव

यह देखना भी दिलचस्प होगा कि विश्व कप टीम में जगह न मिलने के बाद पंत किस तरह से इस मैच को लेते हैं. सभी को पंत के इंग्लैंड में होने वाले विश्व कप में खेलने की उम्मीद थी लेकिन दिनेश कार्तिक का अनुभव और बेहतर विकेटकीपिंग योग्यता पंत को पछाड़ गई. पंत के पास हालांकि अभी उम्र है लेकिन फिर भी इस तरह के धक्के से बाहर निकलकर अपने आप को लय में लाना आसान नहीं होगा. पंत किस तरह से चयनकतार्ओं को जबाव देते हैं यह देखना दिलचस्प होगा. (मैच की लाइव स्ट्रीमिंग देखने के लिए यहां क्लिक करें).

दिल्ली एक ऐसी टीम लग रही है जो सही समय पर फॉर्म में आ गई है. लगातार तीन जीत से उसे आत्मविश्वास मिला है जो मुंबई के खिलाफ उसके काम आएगा. दिल्ली हालांकि मुंबई को किसी भी तरह से हल्के में नहीं ले सकती क्योंकि उनके पास जसप्रीत बुमराह, लसिथ मलिंगा और क्रुणाल पांड्या जैसे अच्छे गेंदबाज हैं. वहीं बल्लेबाजी में रोहित शर्मा, क्विंटन डी कॉक और हार्दिक पांड्या हैं जो तेजी से रन बनाते आ रहे हैं.

यह भी पढ़ें- IPL 2019: वर्ल्ड कप से पहले धोनी पीठ दर्द से परेशान, रैना ने संभाली CSK की कमान

इस मैदान पर आखिरी मैच दिल्ली और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेला गया था जिसमें विकेट को लेकर दिल्ली के मुख्य कोच रिकी पोंटिंग तथा बाकी के टीम प्रबंधन ने निराशा जताई थी. अब देखने होगा कि इस बार पिच क्यूरेटर किस तरह की पिच बनाते हैं. क्यूरेटर को इसके लिए काफी समय मिला है, लेकिन निश्चित तौरपर तेज विकेट की संभावना नहीं है क्योंकि इसके लिए विकेट पर घास चाहिए होगी जो कोटला की पिच पर ज्यादा नहीं है.

Share Now

संबंधित खबरें

Shreyas Iyer IPL Stats Against MI: आईपीएल इतिहास में मुंबई इंडियंस के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है श्रेयस अय्यर का प्रदर्शन, आंकड़ों पर एक नजर

Jasprit Bumrah IPL Stats Against PBKS: आईपीएल इतिहास में पंजाब किंग्स के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है जसप्रीत बुमराह का प्रदर्शन, जानिए आंकड़े

MI vs PBKS, IPL 2026 24th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा मुंबई इंडियंस बनाम पंजाब किंग्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

RCB vs LSG, IPL 2026 23rd Match Scorecard: चिन्नास्वामी स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने लखनऊ सुपर जायंट्स को महज 146 रनों पर रोका, रसिख सलाम डार ने 4 चटकाए विकेट; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड