IPL 2019: डेविड वार्नर का अर्धशतक, हैदराबाद ने पंजाब को दिया 151 रनों का टारगेट

मेहमान टीम के लिए डेविड वार्नर (David Warner) ने सबसे ज्यादा नाबाद 70 रन बनाए। अपनी अर्धशतकीय पारी में वार्नर ने 62 गेंदों का सामना किया और छह चौकों के अलावा एक छक्का लगाया। उनके अलावा विजय शंकर ने 27 गेंदों पर दो चौकों की मदद से 26 रनों की पारी खेली।

Sunrisers Hyderabad opening batsman David Warner | (Photo Credits: File Image)

मोहाली. सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) ने सोमवार को इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 12वें संस्करण में किंग्स इलेवन पंजाब के सामने 151 रनों का लक्ष्य रखा है। पंजाब क्रिकेट संघ स्टेडियम में खेले जा रहे इस मैच में पंजाब ने टॉस जीतकर हैदराबाद (SRH) को बल्लेबाजी के लिए बुलाया। हैदराबाद की टीम पूरे 20 ओवर खेलने के बाद चार विकेट खोकर 150 रन ही बना पाई।

मेहमान टीम के लिए डेविड वार्नर (David Warner) ने सबसे ज्यादा नाबाद 70 रन बनाए। अपनी अर्धशतकीय पारी में वार्नर ने 62 गेंदों का सामना किया और छह चौकों के अलावा एक छक्का लगाया। उनके अलावा विजय शंकर ने 27 गेंदों पर दो चौकों की मदद से 26 रनों की पारी खेली।

अंत में दीपक हुड्डा ने तीन गेंदों पर दो चौके और एक छक्के की मदद से नाबाद 14 रन बनाकर टीम को 150 तक पहुंचाया। पंजाब के लिए कप्तान रविचंद्रन अश्विन, मुजीब उर रहमान और मोहम्मद शमी ने एक-एक विकेट लिए। यह भी पढ़े-आईपीएल 2019: पंजाब ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी का फैसला

बता दें कि टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी सनराइजर्स हैदराबाद की शुरुआत काफी खराब रही. पहले गेंदबाजी करने उतरी किंग्स इलेवन पंजाब को पारी के दूसरे ओवर में मुजीब उर रहमान ने पहली सफलता दिलाई. मुजीब ने अश्विन के हाथों जॉनी बेयरस्टो को कैच कराया. बेयरस्टो महज एक रन बनाकर पवेलियन लौट गए.

पंजाब की टीम 2 बदलावों के साथ उतर रही है. मुजीब उर रहमान और अंकित राजपूत को टीम में मौका मिला है. मुरुगन अश्विन और एंड्रयू टाई को बाहर जाना पड़ा है.

Share Now

संबंधित खबरें

PBKS vs SRH, IPL 2026 17th Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में पंजाब किंग्स ने सनराइजर्स हैदराबाद को 6 विकेट से रौंदा, श्रेयस अय्यर ने खेली आतिशी पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

PBKS vs SRH, IPL 2026 17th Match Scorecard: मुल्लांपुर में सनराइजर्स हैदराबाद ने पंजाब किंग्स के सामने रखा 220 रनों का टारगेट, अभिषेक शर्मा ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

PBKS vs SRH, IPL 2026 17th Match Live Score Update: महाराजा यादवेंद्र सिंह इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में पंजाब किंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेला जाएगा रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

PBKS vs SRH, IPL 2026 17th Match Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite: महाराजा यादवेंद्र सिंह इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में पंजाब किंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट