IPL 2019 शुरू होने से पहले चेन्नई सुपर किंग्स को लगा बड़ा झटका, चोट के कारण ये खिलाड़ी हुआ बाहर

दक्षिण अफ्रीकी टीम के मैनेजर डॉ. मोहम्मद मूसाजी ने कहा, "लुंगी ने श्रीलंका के खिलाफ न्यूलैंड्स में आखिरी वनडे मैच के दौरान गेंदबाजी करते समय असुविधा महसूस की थी और फिर उन्होंने तुरंत गेंदबाजी रोक दिया था.

(Photo: IANS)

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) की मौजूदा चैम्पियन चेन्नई सुपर किंग्स (Chennai Super Kings) को उस समय एक बड़ा झटका लगा जब उसके प्रमुख तेज गेंदबाज दक्षिण अफ्रीका के लुंगी एनगिदी (Lungi Ngidi) चोट के कारण लीग के 12वें संस्करण से बाहर हो गए. आईसीसी वेबसाइट की रिपोर्ट के अनुसार, एनगिदी को श्रीलंका के खिलाफ पांचवें वनडे मैच दौरान मांसपेशियों में खिंचाव आ गया था. एनगिदी को अब चार सप्ताह तक आराम करने की जरूरत है और फिर इसके बाद वह रिहेबिलिटेशन की प्रक्रिया से गुजरेंगे.

दक्षिण अफ्रीकी टीम के मैनेजर डॉ. मोहम्मद मूसाजी ने कहा, "लुंगी ने श्रीलंका के खिलाफ न्यूलैंड्स में आखिरी वनडे मैच के दौरान गेंदबाजी करते समय असुविधा महसूस की थी और फिर उन्होंने तुरंत गेंदबाजी रोक दिया था. बाद में उनके मांसपेशियों में खिंचाव का पता चला है, जिससे अब उन्हें चार सप्ताह तक आराम करने की जरूरत है."

22 वर्षीय एनगिदी ने पिछले सीजन में चेन्नई के लिए सात मैचों में 11 विकेट हासिल किया था.

Share Now

संबंधित खबरें

KKR vs GT, IPL 2026 60th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम गुजरात टाइटंस के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

LSG vs CSK, IPL 2026 59th Match Scorecard: इकाना स्टेडियम में लखनऊ सुपर जायंट्स के धमाकेदार जीत से चेन्नई सुपरकिंग्स की मुश्किलें बढ़ीं, मिचेल मार्श ने खेली आतिशी पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

KKR vs GT, IPL 2026 60th Match Stats And Preview: ईडन गार्डन स्टेडियम में कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम गुजरात टाइटंस के बीच आज होगा रोमांचक मुकाबला, आज के मैच में बन सकते हैं ये अनोखे रिकॉर्ड

LSG vs CSK, IPL 2026 59th Match Scorecard: इकाना स्टेडियम में चेन्नई सुपरकिंग्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स के सामने रखा 188 रनों का टारगेट, कार्तिक शर्मा ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड