Harbhajan Singh Reacts To Inzamam-ul-Haq Claim: इंजमाम-उल-हक ने हरभजन सिंह को लेकर किया बड़ा दावा, पूर्व स्पिन गेंदबाज ने इस्लाम कबूलने की बयान पर दिया करारा जबाब, देखें वीडियो
Harbhajan Singh (Photo Credits: Twitter)

Harbhajan Singh Reacts To Inzamam-ul-Haq Claim: पूर्व भारतीय क्रिकेटर हरभजन सिंह ने एक वायरल पोस्ट में किए गए दावों का खंडन किया है कि वह 'इस्लाम अपनाने' के करीब थे. हरभजन ने ट्विटर पर लिखा, "ये कौन सा नशा पी कर बात कर रहा है? मैं एक गौरवान्वित भारतीय और गौरवान्वित सिख हूं..ये बकवास लोग कुछ कहते हैं." एक वायरल वीडियो में, इंजमाम-उल-हक को यह कहते हुए सुना जा सकता है कि “हमारे पास एक कमरा था जहाँ प्रार्थना की जाती थी. मौलाना तारिक जमील शाम को हमसे मिलने आते थे और हमें नमाज़ पढ़ाते थे. कुछ दिनों बाद इरफान पठान, मोहम्मद कैफ और जहीर खान भी आने लगे. चार अन्य भारतीय क्रिकेटर बैठे और हमें देखते रहे. हरभजन, जो इस बात से अनजान थे कि तारिक जमील एक मौलाना हैं, ने कहा कि 'मैं इस आदमी से प्रभावित हूं और उनके शब्दों का पालन करना चाहता हूं.'

विडियो पर रिएक्शन देखें: