IND-W vs SL-W Womens Tri-Nation Series 2025 Final Preview: ट्राई नेशन सीरीज के फाइनल में श्रीलंका से भिड़ेगी भारतीय महिला टीम, मैच से पहले जानें हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, मिनी बैटल और स्ट्रीमिंग समेत सारे डिटेल्स
भारतीय महिला राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम श्रीलंका महिला राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच महिला त्रिकोणीय श्रृंखला 2025 का फाइनल मुकाबला 11 मई(रविवार) को कोलंबो के आर प्रेमदासा अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा. यह मैच भारतीय समयानुसार सुबह 10:00 बजे से शुरू होगा.
Sri Lanka Women's National Cricket Team vs India Women's National Cricket Team: श्रीलंका महिला राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम भारतीय महिला राष्ट्रीय क्रिकेट टीम वनडे ट्राई सीरीज का फाइनल मुकाबला 11 मई(रविवार) को कोलंबो (Colombo) के आर प्रेमदासा स्टेडियम (R Premadasa Stadium) में खेला जाएगा. दक्षिण अफ्रीका महिला क्रिकेट टीम के खिलाफ 76 रनों की करारी हार के बावजूद, मेज़बान श्रीलंका महिला टीम ने श्रीलंका महिला त्रिकोणीय श्रृंखला 2025 के फाइनल में जगह बना ली है, जहां उनका मुकाबला अब दिग्गज भारत महिला क्रिकेट टीम से होगा. ग्रुप चरण में भारत महिला टीम ने शीर्ष स्थान हासिल किया, जबकि मेज़बान श्रीलंका ने दूसरा स्थान प्राप्त कर फाइनल का टिकट कटाया. दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ हुए अंतिम ग्रुप मैच में क्लो ट्रायन की हैट्रिक ने श्रीलंकाई टीम को हैरान कर दिया और मैच 76 रनों से उनके हाथ से निकल गया. नेपाल महिला टीम ने बहरीन को 9 विकेट से रौंदा, कविता कुँवर ने खेली तूफानी पारी, यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड
भारत महिला टीम ने ग्रुप चरण में कुल चार मुकाबले खेले, जिनमें से तीन में जीत दर्ज की और सिर्फ एक मैच गंवाया, जो श्रीलंका के खिलाफ उनका अंतिम ग्रुप मैच था. दूसरी ओर, श्रीलंका महिला टीम ने दो मुकाबलों में जीत हासिल की और दो में हार का सामना किया. उन्होंने भारत और दक्षिण अफ्रीका दोनों के खिलाफ एक-एक मैच जीता और एक-एक हारा. फाइनल मुकाबले से पहले जहां भारत महिला टीम दक्षिण अफ्रीका पर मिली जीत के आत्मविश्वास के साथ मैदान पर उतरेगी, वहीं श्रीलंका को पिछली हार से उबर कर खुद को साबित करना होगा. फाइनल मुकाबला दोनों टीमों के लिए प्रतिष्ठा और खिताब जीतने का सुनहरा मौका होगा.
श्रीलंका महिला बनाम भारतीय महिला हेड टू हेड रिकॉर्ड (IND-W vs SL-W Head To Head Record In ODI): भारत महिला और श्रीलंका महिला के बीच अब तक 34 वनडे मैच खेले जा चुके हैं. इस दौरान भारतीय टीम ने 30 मुकाबलों में जीत हासिल की है, जबकि श्रीलंका महिला टीम सिर्फ 3 मैच जीत सकी है. एक मैच का कोई परिणाम नहीं निकल सका.
श्रीलंका महिला बनाम भारतीय महिला 2025 फाइनल के लिए मुख्य खिलाड़ी (IND-W vs SL-W Key Players To Watch Out): जेमिमा रोड्रिगेज इस समय शानदार फॉर्म में हैं और लगातार रन बना रही हैं. प्रतीका रावल और ऑलराउंडर स्नेह राणा भी भारत की प्रमुख ताकत हैं. वहीं श्रीलंका महिला टीम के लिए हर्षिता समरविक्रमा, मल्लकी मदारा और देउमी विहांगा महत्वपूर्ण खिलाड़ी हैं, जो अपनी टीम को जीत दिलाने में अहम भूमिका निभा सकते हैं.
श्रीलंका महिला बनाम भारतीय महिला 2025 फाइनल मिनी बैटल (IND-W vs SL-W Mini Battle): प्रतिभा रावल का बल्ला लगातार रन बरसा रहा है और वह श्रीलंका के लिए सबसे बड़ा खतरा साबित हो सकती हैं. हालांकि मल्लकी मदारा अपनी धारदार गेंदबाज़ी से उन्हें रोकने की कोशिश करेंगी. भारत की तरफ से स्नेह राणा गेंदबाज़ी की अगुवाई कर रही हैं और विपक्षी बल्लेबाज़ों को लगातार परेशान कर रही हैं. श्रीलंका की स्टार खिलाड़ी हर्षिता समरविक्रमा राणा के सामने टिक कर रन बनाना चाहेंगी, जो एक अहम मुकाबला साबित हो सकता है.
श्रीलंका महिला बनाम भारतीय महिला 2025 फाइनल कब और कहां खेला जाएगा?
भारतीय महिला राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम श्रीलंका महिला राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच महिला त्रिकोणीय श्रृंखला 2025 का फाइनल मुकाबला 11 मई(रविवार) को कोलंबो के आर प्रेमदासा अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा. यह मैच भारतीय समयानुसार सुबह 10:00 बजे से शुरू होगा.
श्रीलंका महिला बनाम भारतीय महिला 2025 फाइनल का लाइव टेलीकास्ट और लाइव स्ट्रीमिंग कहां और कैसे देखें?
भारत में महिला त्रिकोणीय सीरीज 2025 का प्रसारण अधिकार किसी भी टीवी नेटवर्क के पास नहीं हैं. हालांकि, फैनकोड (FanCode) मोबाइल ऐप और वेबसाइट पर श्रीलंका महिला बनाम भारतीय महिला 2025 फाइनल मुकाबले की लाइव स्ट्रीमिंग उपलब्ध होगी. लाइव स्ट्रीमिंग देखने के लिए फैनकोड पर सब्सक्रिप्शन पास लेना अनिवार्य है.
श्रीलंका महिला बनाम भारतीय महिला फाइनल मैच की संभावित प्लेइंग इलेवन:
भारतीय महिला राष्ट्रीय क्रिकेट टीम: प्रतिभा रावल, स्मृति मंधाना, हरलीन देओल, हरमनप्रीत कौर (कप्तान), जेमिमा रोड्रिगेज, ऋचा घोष (विकेटकीपर), दीप्ति शर्मा, काशवी गौतम, अरुंधति रेड्डी, स्नेह राणा, नल्लापुरेड्डी चारानी
श्रीलंका महिला राष्ट्रीय क्रिकेट टीम: चमारी अटापट्टू (कप्तान), हसिनी परेरा, हर्षिता समरविक्रमा, विष्मी गुणारत्ना, कविशा दिलहारी, निलाक्षी डी सिल्वा, अनुश्का संजीवनी (विकेटकीपर), देउमी विहांगा, मल्लकी मदारा, सुगंधिका कुमारी, इनोका राणावीर
(The above story first appeared on LatestLY on May 10, 2025 01:04 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

