India's Squad For T20I Series vs Zim: जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए शुभमन गिल के नेतृत्व में भारतीय टीम का ऐलान, IPL के इन युवा स्टार्स को पहली बार मिला मौका
आवेश खान और शुभमन गिल (Image: Twitter)

India's Squad For T20I Series Against Zimbabwe: काफी अटकलों के बाद बीसीसीआई ने आईसीसी टी20 विश्व कप 2024 के बाद जिम्बाब्वे के खिलाफ पांच मैचों की टी20 सीरीज के लिए टीम इंडिया की घोषणा कर दी है. सीनियर खिलाड़ियों को आराम दिए जाने के कारण रुतुराज गायकवाड़, संजू सैमसन, रिंकू सिंह और शुभमन गिल जैसे खिलाड़ियों के साथ युवा टीम का चयन किया गया है. शुभमन गिल को कप्तान नियुक्त किया गया है जबकि अभिषेक शर्मा, रियान पराग और नितीश कुमार रेड्डी को पहली बार टीम में शामिल किया गया है.

भारतीय राष्ट्रीय क्रिकेट टीम: शुभमन गिल (कप्तान), यशस्वी जायसवाल, रुतुराज गायकवाड़, अभिषेक शर्मा, रिंकू सिंह, संजू सैमसन (विकेट कीपर), ध्रुव जुरेल (विकेट कीपर), नितीश रेड्डी, रियान पराग, वाशिंगटन सुंदर, रवि बिश्नोई, अवेश खान, खलील अहमद, मुकेश कुमार, तुषार देशपांडे

जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए भारतीय टीम का ऐलान