धीमी ओवर गति के कारण भारतीय टीम पर लगा 20 फीसदी का जुर्माना

भारतीय क्रिकेट टीम पर रविवार को माउंट माउंगानुई में न्यूजीलैंड के खिलाफ खेले गए पांचवें और अंतिम टी-20 मैच में धीमी ओवर गति के कारण 20 फीसदी का जुर्माना लगा है. मैच रेफरी क्रिस ब्रॉड ने उस मैच में विराट कोहली की जगह कप्तानी कर रहे रोहित शर्मा की कप्तानी वाली टीम को समय सीमा के अंदर निर्धारित ओवर पूरा न कर पाने के कारण यह जुर्माना लगाया है.

टीम इंडिया (Photo Credits: Twitter/BCCI)

भारतीय क्रिकेट टीम पर रविवार को माउंट माउंगानुई में न्यूजीलैंड के खिलाफ खेले गए पांचवें और अंतिम टी-20 मैच में धीमी ओवर गति के कारण 20 फीसदी का जुर्माना लगा है. मैच रेफरी क्रिस ब्रॉड ने उस मैच में विराट कोहली की जगह कप्तानी कर रहे रोहित शर्मा की कप्तानी वाली टीम को समय सीमा के अंदर निर्धारित ओवर पूरा न कर पाने के कारण यह जुर्माना लगाया है. भारतीय टीम समय सीमा में एक ओवर कम फेंक पाई.

आईसीसी की आचार संहिता के अनुच्छेद 2.22 के अनुसार तय समय में ओवर न फेंकने के कारण खिलाड़ियों पर प्रति ओवर के हिसाब से 20 फीसदी का जुर्माना लगता है. रोहित ने अपनी गलती मानी और सजा को स्वीकार किया. इसलिए औपचारिक सुनवाई की जरूरत नहीं पड़ी.

मैदानी अंपायर क्रिस ब्राउन और शॉन हेग के अलावा तीसरे अंपायर एश्ले मेहरोत्रा ने यह आरोप लगाए थे.

Share Now

संबंधित खबरें

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Scorecard: वानखेड़े में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने मुंबई इंडियंस को 18 रनों से हराया, फिल सॉल्ट और रजत पाटीदार की पारियां आई काम; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने मुंबई इंडियंस के सामने रखा 240 रनों का विशाल लक्ष्य, फिल सॉल्ट और रजत पाटीदार ने खेली तूफानी पारियां; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Kohli Applauds Sarfaraz Khan: विराट कोहली ने जीता दिल, सरफराज खान की जुझारू पारी के लिए बीच मैदान बजाई तालियां

RCB vs SRH, TATA IPL 2026 1st Match Scorecard: पहले मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने सनराइजर्स हैदराबाद को 6 विकेट से रौंदा, विराट कोहली ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड