IND vs BAN 2nd Test 2024: बांग्लादेश के खिलाफ दूसरे टेस्ट के लिए भारतीय टीम का ऐलान, बिना बदलाव के कानपुर जाएगी टीम इंडिया

चेन्नई के एम.ए.चिदंबरम स्टेडियम में पहले टेस्ट में 280 रन की बड़ी जीत के बाद रोहित शर्मा की अगुवाई वाली टीम श्रृंखला में 1-0 से आगे है. जीत के बाद, भारत विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप अंक तालिका में शीर्ष पर है, जबकि बांग्लादेश एक स्थान फिसलकर छठे स्थान पर खिसक गया है.

Team India (Photo; @BCCI)

India National Cricket Team vs Bangladesh National Cricket Team 2nd Test 2024: भारतीय राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम बांग्लादेश राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच पहले टेस्ट मैच के तीसरे दिन का खेल 22 सितम्बर को चेन्नई(Chennai) के एम ए चिदंबरम स्टेडियम(MA Chidambaram Stadium) में खेला गया. जिसमें भारत ने बांग्लादेश को 515 रन का पहाड़ जैसा विशाल टारगेट दिया था. जिसका पीछा करने उतरी बांग्लादेश ने 62.1 ओवर में 234 रन पर ऑलआउट हो गई है. भारत ने बांग्लादेश को 280 रनों से हराकर सीरीज में 1-0 से बढ़त बना ली है.  बांग्लादेश के खिलाफ रविवार को पहले टेस्ट में जीत के तुरंत बाद, बीसीसीआई ने दूसरे टेस्ट के लिए अपरिवर्तित टीम की घोषणा की, जो 27 सितंबर से कानपुर के ग्रीन पार्क स्टेडियम में होगा. यह भी पढ़ें: बांग्लादेश को हराकर भारतीय क्रिकेट टीम ने रचा इतिहास, टेस्ट में पहली बार हार से ज्यादा हुई जीतें मुकाबलें की संख्या

बीसीसीआई के बयान में कहा गया है, "पुरुष चयन समिति ने बांग्लादेश के खिलाफ श्रृंखला के दूसरे टेस्ट के लिए वही टीम बरकरार रखी है."

चेन्नई के एम.ए.चिदंबरम स्टेडियम में पहले टेस्ट में 280 रन की बड़ी जीत के बाद रोहित शर्मा की अगुवाई वाली टीम श्रृंखला में 1-0 से आगे है. जीत के बाद, भारत विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप अंक तालिका में शीर्ष पर है, जबकि बांग्लादेश एक स्थान फिसलकर छठे स्थान पर खिसक गया है.

बांग्लादेश के खिलाफ दूसरे टेस्ट के लिए भारत की टीम: रोहित शर्मा (कप्तान), यशस्वी जायसवाल, शुभमन गिल, विराट कोहली, केएल राहुल, सरफराज खान, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), आर अश्विन, आर जड़ेजा, अक्षर पटेल ,कुलदीप यादव,मो. सिराज, आकाश दीप, जसप्रीत बुमराह, यश दयाल

Share Now

संबंधित खबरें

India vs Japan, One-Off T20I Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में टीम इंडिया ने जापान को 2 रन से हराया, गेंदबाजों ने की घातक गेंदबाजी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

India Women vs Sri Lanka Women, Women's Asian Games 2026 Final Match Scorecard: निशिन में श्रीलंका को 147 रनों हराकर टीम इंडिया लगातार दूसरी बार जीता गोल्ड मेडल, यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

India vs Japan, One-Off T20I Match Scorecard: सानो में जापानी गेंदबाजों ने भारतीय बल्लेबाजों ने नाक में किया दम, महज 32 रन बनाई टीम इंडिया; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs Japan One-Off T20I Match Live Toss And Scorecard: भारत के कप्तान श्रेयस अय्यर ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड