Indian Players Avoid Handshakes With Pakistan: एशिया कप मैच के बाद टीम इंडिया ने पाकिस्तान से नहीं मिलाया हाथ, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो (Watch Video)
एशिया कप 2025 का छठां मुकाबला आज यानी 14 सितंबर को भारतीय राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम पाकिस्तान राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच खेला गया. इस रोमांचक मुकाबले में पाकिस्तान के कप्तान सलमान आघा ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया. टॉस जीतने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी पाकिस्तान की टीम ने निर्धारित 20 ओवरों में नौ विकेट खोकर 127 रन बनाए.
Indian National Cricket Team vs Pakistan National Cricket Team, Asia Cup 2025 6th Match: एशिया कप 2025 का छठां मुकाबला आज यानी 14 सितंबर को भारतीय राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम पाकिस्तान राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच खेला गया. इस रोमांचक मुकाबले में पाकिस्तान के कप्तान सलमान आघा ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया. टॉस जीतने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी पाकिस्तान की टीम ने निर्धारित 20 ओवरों में नौ विकेट खोकर 127 रन बनाए. टीम इंडिया को यह मुकाबला जीतने के लिए 20 ओवर में 128 रन बनाने थे. बता दें कि लक्ष्य का पीछा करने उतरी टीम इंडिया ने 15.5 ओवर में तीन विकेट खोकर लक्ष्य को हासिल कर लिया. मैच के बाद टीम इंडिया ने पाकिस्तान के साथ हाथ नहीं मिलाया और पवेलियन की तरफ चले गए. इसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा हैं. मैच के बाद, सूर्यकुमार यादव और उनके बल्लेबाजी साथी शिवम दुबे मैदान से बाहर चले गए और पाकिस्तान के क्रिकेटर भी उनसे हाथ मिलाने के लिए नहीं आए. इससे पहले, सूर्यकुमार यादव और पाकिस्तान के कप्तान सलमान अली आगा ने टॉस के समय हाथ मिलाने से परहेज किया था.
टीम इंडिया के खिलाड़ियों ने पाकिस्तान के साथ हाथ मिलाने से किया इनकार
No handshakes yesss#AsiaCup2025 @BCCI pic.twitter.com/V2dKBXgm1p
— Rahul Khandelwal 🇮🇳 (@RahulKh00912351) September 14, 2025
(The above story first appeared on LatestLY on Sep 14, 2025 11:49 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

