अन्य खेल

VIDEO: भगवान के दर पर पहुंचे भारतीय क्रिकेट टीम के मुख्य कोच गौतम गंभीर, तिरुमाला में श्री वेंकटेश्वर स्वामी मंदिर में की पूजा-अर्चना

भारतीय क्रिकेट टीम के मुख्य कोच गौतम गंभीर रविवार को आंध्र प्रदेश के तिरुमाला पहुंचे, जहां उन्होंने श्री वेंकटेश्वर स्वामी मंदिर में पूजा-अर्चना की. उन्होंने भगवान वेंकटेश्वर के चरणों में देश और टीम इंडिया के उज्ज्वल भविष्य के लिए आशीर्वाद मांगा.

VIDEO:  भगवान के दर पर पहुंचे भारतीय क्रिकेट टीम के मुख्य कोच गौतम गंभीर, तिरुमाला में श्री वेंकटेश्वर स्वामी मंदिर में की पूजा-अर्चना
(Photo Credits ANI)

Gautam Gambhir Prays at Sri Venkateswara Swamy Temple in Tirumala: भारतीय क्रिकेट टीम के मुख्य कोच गौतम गंभीर रविवार को आंध्र प्रदेश के तिरुमाला पहुंचे, जहां उन्होंने श्री वेंकटेश्वर स्वामी मंदिर में पूजा-अर्चना की. उन्होंने भगवान वेंकटेश्वर के चरणों में देश और टीम इंडिया के उज्ज्वल भविष्य के लिए आशीर्वाद मांगा.

 गौतम गंभीर पहुंचे श्री वेंकटेश्वर स्वामी मंदिर

गंभीर के मंदिर पहुंचने पर मंदिर प्रशासन द्वारा उनका पारंपरिक स्वागत किया गया। पुजारियों ने उन्हें विधिपूर्वक दर्शन करवाए। मंदिर में पूजा के दौरान का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें देखा जा सकता है कि पुजारी गंभीर को दर्शन और पूजन करवा रहे हैं. यह भी पढ़े: गौतम गंभीर और उनकी पत्नी ने इंग्लैंड दौरे से पहले सिद्धिविनायक मंदिर में की पूजा-अर्चना, वीडियो हुआ वायरल

 भगवान के दर पर पहुंचे गौतम गंभीर

गौतम गंभीर के बारें में जानें

गौतम गंभीर भारत के पूर्व अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर और वर्तमान में भारतीय क्रिकेट टीम के मुख्य कोच हैं. वह एक बाएं हाथ के सलामी बल्लेबाज़ रहे हैं, जिन्होंने भारत को कई अहम मौकों पर जीत दिलाई है. 2007 में टी-20 विश्व कप और 2011 में वनडे विश्व कप जीत में उनका महत्वपूर्ण योगदान रहा है.

गंभीर ने क्रिकेट से संन्यास लेने के बाद राजनीति में कदम रखा और 2019 में भारतीय जनता पार्टी (BJP) से सांसद भी बने. क्रिकेट के मैदान के साथ-साथ सामाजिक और राष्ट्रीय मुद्दों पर भी वे मुखर रूप से अपनी राय रखते आए हैं.

(The above story first appeared on LatestLY on May 18, 2025 08:55 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).