क्रिकेट

IND W vs SL W 1st T20I 2025 Scorecard: भारतीय गेंदबाजों ने श्रीलंका को 121 रन पर रोका, विशमी गुणरत्ने ने बचाई लाज, यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

भारतीय महिला टीम ने गेंदबाज़ी में शानदार प्रदर्शन करते हुए श्रीलंका को बड़ा स्कोर बनाने से रोक दिया. इस मुकाबले में टॉस जीतकर भारत ने पहले गेंदबाज़ी का फैसला किया, जो पूरी तरह सही साबित हुआ. पहले बल्लेबाज़ी करने उतरी श्रीलंका महिला टीम 20 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर सिर्फ 121 रन ही बना सकी.

IND W vs SL W 1st T20I 2025 Scorecard: भारतीय गेंदबाजों ने श्रीलंका को 121 रन पर रोका, विशमी गुणरत्ने ने बचाई लाज, यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड
भारत महिला बनाम श्रीलंका महिला (Photo Credit: X Formerly Twitter)

India Women's National Cricket Team vs Sri Lanka Women's National Cricket Team Match Scorecard: भारतीय महिला राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम श्रीलंका महिला राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच तीन मैचों की टी20 सीरीज़ (T20I Series) का पहला मुकाबला 21 दिसंबर 2025(रविवार) को विशाखापत्तनम (Visakhapatnam) के डॉ. वाई.एस. राजशेखर रेड्डी एसीए-वीडीसीए क्रिकेट स्टेडियम (Dr. Y.S. Rajasekhara Reddy ACA-VDCA Cricket Stadium) में खेला जा रहा हैं. जिसमें भारतीय महिला टीम ने गेंदबाज़ी में शानदार प्रदर्शन करते हुए श्रीलंका को बड़ा स्कोर बनाने से रोक दिया. इस मुकाबले में टॉस जीतकर भारत ने पहले गेंदबाज़ी का फैसला किया, जो पूरी तरह सही साबित हुआ. पहले बल्लेबाज़ी करने उतरी श्रीलंका महिला टीम 20 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर सिर्फ 121 रन ही बना सकी. भारतीय महिला टीम ने टॉस जीतकर श्रीलंका को दिया पहले बल्लेबाजी का न्योता, यहां देखें प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

टीम की ओर से विश्मी गुणरत्ने ने सबसे ज्यादा 39 रन की पारी खेली, लेकिन वह भी टीम को मजबूत स्थिति में नहीं पहुंचा सकीं. कप्तान चमारी अथापथु 12 गेंदों में 15 रन बनाकर क्रांति गौड़ की गेंद पर आउट हुईं. हसीनी परेरा ने 20 रन और हर्षिता समरविक्रमा ने 21 रन का योगदान दिया, लेकिन कोई भी बल्लेबाज़ बड़ी पारी खेलने में नाकाम रही।

भारतीय गेंदबाज़ों ने कसी हुई लाइन-लेंथ के साथ रन गति पर लगातार लगाम लगाए रखी। युवा तेज़ गेंदबाज़ क्रांति गौड़ ने अपने करियर का पहला टी20 अंतरराष्ट्रीय विकेट लेकर शानदार शुरुआत की और कप्तान अथापथु को पवेलियन भेजा। इसके अलावा दीप्ति शर्मा ने बेहतरीन स्पेल डालते हुए 4 ओवर में सिर्फ 20 रन देकर एक विकेट हासिल किया। वैष्णवी शर्मा ने भी किफायती गेंदबाज़ी करते हुए 4 ओवर में महज 16 रन दिए। नल्लापुरेड्डी चरणी को एक सफलता मिली, जबकि रन आउट के ज़रिए भी भारत ने दो अहम विकेट चटकाए।

श्रीलंका की पारी में रन आउट का बड़ा असर देखने को मिला। विश्मी गुणरत्ने, निलाक्षी डी सिल्वा और कविशा दिलहारी रन आउट होकर पवेलियन लौटीं, जिससे अंत के ओवरों में टीम तेजी से रन नहीं बना सकी।

कुल मिलाकर भारतीय महिला टीम ने क्षेत्ररक्षण और गेंदबाज़ी दोनों में अनुशासित प्रदर्शन किया और श्रीलंका को 121 रन पर सीमित कर दिया। इस स्कोर को देखते हुए भारत जीत का प्रबल दावेदार नजर आ रहा है और बल्लेबाज़ों के पास मैच को आसानी से अपने नाम करने का अच्छा मौका होगा।

(The above story first appeared on LatestLY on Dec 21, 2025 08:59 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).