क्रिकेट

India Women vs South Africa Women, ICC Women's World Cup 2025 10th Match Live Toss And Scorecard: रोमांचक मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका की कप्तान लौरा वोल्वार्ड्ट ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

टीम इंडिया को प्रतिका रावल और स्मृति मंधाना की सलामी जोड़ी से अच्छी शुरुआत की उम्मीद होगी. स्मृति मंधाना पहले दो मुकाबलों में बड़ी पारी खेलने में असफल रही है. गेंदबाजी में क्रांति गौड़ से फिर से बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद रहेगी. दीप्ति शर्मा को भी ऑलराउंड प्रदर्शन करना होगा. दक्षिण अफ्रीका की टीम को अपनी कप्तान लौरा वोल्वार्ड्ट और उनकी सलामी साझेदार तजमिन ब्रिट्स से उम्दा प्रदर्शन की उम्मीद होगी.

India Women vs South Africa Women, ICC Women's World Cup 2025 10th Match Live Toss And Scorecard: रोमांचक मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका की कप्तान लौरा वोल्वार्ड्ट ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड
भारत महिला बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला (Photo Credit: X Formerly Twitter)

India Women National Cricket Team vs South Africa Women National Cricket Team, ICC Womens World Cup 2025 10th Match Live Toss And Scorecard Update: आईसीसी महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025 का आगाज हो गया हैं. इस टूर्नामेंट का दसवां मुकाबला आज यानी 9 अक्टूबर को भारतीय महिला राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच खेला जा रहा हैं. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला विशाखापत्तनम (Visakhapatnam) के डॉ वाईएस राजशेखर रेड्डी एसीए-वीडीसीए क्रिकेट स्टेडियम (Dr YS Rajasekhara Reddy ACA-VDCA Cricket Stadium) में खेला जा रहा हैं. इस टूर्नामेंट में दोनों टीमों का यह तीसरा मुकाबला हैं. टीम इंडिया अपने दोनों मुकाबले जीतकर आ रहीं हैं. दक्षिण अफ्रीका की टीम अपनी दूसरी जीत दर्ज करने के इरादे से उतरेगी. ऐसे में दोनों टीमों के बीच रोमांचक मुकाबला देखने को मिल सकता हैं. इस टूर्नामेंट में टीम इंडिया की अगुवाई हरमनप्रीत कौर (Harmanpreet Kaur) कर रहे हैं. जबकि, दक्षिण अफ्रीका की कमान लौरा वोल्वार्ड्ट (Laura Wolvaardt) के कंधों पर हैं. रोमांचक मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका की कप्तान लौरा वोल्वार्ड्ट ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया हैं. आज के मुकाबले में दोनों टीमें इन धुरंधर खिलाड़ियों के साथ मैदान में उतर रहीं हैं. यह भी पढ़ें: India Women vs South Africa Women, ICC Women's World Cup 2025 10th Match Live Toss Update: बारिश की वजह से टीम इंडिया बनाम दक्षिण अफ्रीका मुकाबले में टॉस में देरी, यहां देखें हर पर की अपडेट

रोमांचक मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला

दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन पर एक नजर (IND W vs SA W 10th ODI Match Playing XI)

टीम इंडिया (IND W Playing XI): प्रतिका रावल, स्मृति मंधाना, हरलीन देयोल, हरमनप्रीत कौर (कप्तान), जेमिमा रोड्रिग्स, ऋचा घोष (विकेटकीपर), दीप्ति शर्मा, अमनजोत कौर, स्नेह राणा, क्रांति गौड़, श्री चरणी.

दक्षिण अफ्रीका (SA W Playing XI): लौरा वोल्वार्ड्ट (कप्तान), ताज़मिन ब्रिट्स, सुने लुस, मारिज़ैन कप्प, एनेके बॉश, सिनालो जाफ़्टा (विकेटकीपर), क्लो ट्रायॉन, नादिन डी क्लर्क, अयाबोंगा खाका, तुमी सेखुखुने, नॉनकुलुलेको म्लाबा.

भारतीय महिला राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के मैच का स्कोरकार्ड (India Women National Cricket Team vs South Africa Women National Cricket Team Match Scorecard)

भारतीय महिला राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच कुल 33 वनडे इंटरनेशनल मुकाबले खेले गए हैं. इस दौरान टीम इंडिया का पड़ला भारी रहा हैं. टीम इंडिया ने 20 मुकाबले अपने नाम किए हैं. जबकि, दक्षिण अफ्रीका की टीम को महज 12 मैचों में जीत नसीब हुई है. इसी तरह एक मुकाबला अनिर्णित रहा है. दोनों के बीच खेले गए पिछले पांच वनडे मैचों में सभी में टीम इंडिया ने जीत दर्ज की है. ऐसे में इस मुकाबले में भी टीम इंडिया का पलड़ा भारी है.

टीम इंडिया को प्रतिका रावल और स्मृति मंधाना की सलामी जोड़ी से अच्छी शुरुआत की उम्मीद होगी. स्मृति मंधाना पहले दो मुकाबलों में बड़ी पारी खेलने में असफल रही है. गेंदबाजी में क्रांति गौड़ से फिर से बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद रहेगी. दीप्ति शर्मा को भी ऑलराउंड प्रदर्शन करना होगा. दक्षिण अफ्रीका की टीम को अपनी कप्तान लौरा वोल्वार्ड्ट और उनकी सलामी साझेदार तजमिन ब्रिट्स से उम्दा प्रदर्शन की उम्मीद होगी. इसी तरह सुने लुस भी फिर से बड़ी पारी खेलना चाहेंगी. नॉनकुलुलेको म्लाबा से भी टीम को बेहतर गेंदबाजी की उम्मीद रहेगी.

नोट: भारतीय महिला राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के मैच का स्कोरकार्ड आप हमारे वेबसाइट पर भी देख सकते हैं.

(The above story first appeared on LatestLY on Oct 09, 2025 04:09 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).