India Women vs New Zealand Women ODI Head To Head: भारत और न्यूजीलैंड के बीच वनडे में किसका है दबदबा, यहां देखें हेड टू हेड आंकड़े
भारतीय महिला राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम न्यूजीलैंड महिला राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच तीसरा मुकाबला आज यानी 29 अक्टूबर को खेला जाना है. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में दोपहर 1:30 बजे से खेला जाएगा. इस सीरीज में टीम इंडिया की कमान हरमनप्रीत कौर के कंधों पर हैं.
Indian Women National Cricket Team vs New Zealand Women National Cricket Team ODI Head To Head: भारतीय महिला राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम न्यूजीलैंड महिला राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच तीसरा मुकाबला आज यानी 29 अक्टूबर को खेला जाना है. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में दोपहर 1:30 बजे से खेला जाएगा. इस सीरीज में टीम इंडिया की कमान हरमनप्रीत कौर के कंधों पर हैं. वहीं, न्यूजीलैंड की अगुवाई सोफी डिवाइन कर रहीं हैं. तीन मैचों की सीरीज फिलहाल 1-1 की बराबरी पर है. पहले वनडे मुकाबले में टीम इंडिया ने न्यूजीलैंड को 59 रनों से हरा दिया हैं. जबकि दूसरे मैच में न्यूजीलैंड ने भारत को 76 रनों से करारी शिकस्त दी. ऐसे में दोनों टीमों की नजरें तीसरे वनडे मुकाबले को जीतकर सीरीज पर कब्जा जमाने पर होगी. दोनों टीमों के बीच रोमांचक मैच देखने को मिल सकता है. यह भी पढें: IND W vs NZ W 3rd ODI 2024 Live Streaming: तीसरे वनडे में भारत और न्यूजीलैंड के बीच होगी कड़ी टक्कर, यहां जानें कब, कहां और कैसे उठाए लाइव मुकाबले का लुफ्त
दोनों टीमों के बीच हेड टू हेड रिकॉर्ड
भारत और न्यूजीलैंड की टीम वनडे में अब तक कुल 56 बार भीड़ चुकी हैं. जिसमें न्यूजीलैंड का पलड़ा भारी नजर आ रहा है. न्यूजीलैंड ने 34 मैचों में जीत दर्ज की है. जबकि भारत को सिर्फ 21 मैचों में जीत नसीब हुई है. इसके अलावा एक मैच बेनतीजा रहा है.
दोनों टीमों की स्क्वाड
भारत महिला टीम: शैफाली वर्मा, स्मृति मंधाना, यास्तिका भाटिया (विकेटकीपर), हरमनप्रीत कौर (कप्तान), जेमिमा रोड्रिग्स, तेजल हसब्निस, दीप्ति शर्मा, अरुंधति रेड्डी, राधा यादव, साइमा ठाकोर, प्रिया मिश्रा, दयालन हेमलता, रेणुका ठाकुर सिंह, श्रेयंका पाटिल, उमा छेत्री, सयाली सतघरे
न्यूजीलैंड महिला टीम: सुजी बेट्स, जॉर्जिया प्लिमर, लॉरेन डाउन, सोफी डिवाइन (कप्तान), ब्रुक हॉलिडे, मैडी ग्रीन, इसाबेला गेज़ (डब्ल्यू), जेस केर, ली ताहुहु, ईडन कार्सन , फ्रान जोनास, मौली पेनफोल्ड, पोली इंगलिस, हन्ना रोवे
(The above story first appeared on LatestLY on Oct 29, 2024 09:25 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

