IND vs WI 2nd ODI 2019: भारत बनाम वेस्टइंडीज के दुसरे मुकाबले में जाने कैसा रहेगा मौसम का हाल

आज के मैच के दौरान पूरे दिन बादल छाए रहेंगे, लेकिन दर्शकों को इस मैदान पर पुरा मैच देखने को मिलेगा. इससे पहले इस दौरे पर भारतीय टीम ने जहां पर भी मैच खेला है वहां बारिश जरुर हुई है. हालांकि मात्र पहला वनडे मैच ही रद्द हुआ है, जबकि तीनो T20 मैच पूरे खेलें गए थे.

विराट कोहली (Photo Credits: IANS)

India vs West Indies 2nd ODI 2019: भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच खेले जा रहे 3 मैचों की वनडे सीरीज का दूसरा मुकाबला आज पोर्ट ऑफ स्पेन (Port of Spain) में खेला जाएगा. बता दें कि इस सीरीज का पहला मैच गयाना (Guyana) में खेला गया था जो मात्र 13 ओवर तक ही चला था. मैच के दौरान लगातार हो रही बारिश की वजह से इस मुकाबले को रद्द कर दिया गया था.

वहीं दुसरे मुकाबले की बात करें तो आज भी मैच के दौरान पूरे दिन बादल छाए रहेंगे, लेकिन दर्शकों को इस मैदान पर पुरा मैच देखने को मिलेगा. इससे पहले इस दौरे पर भारतीय टीम ने जहां पर भी मैच खेला है वहां बारिश जरुर हुई है. हालांकि मात्र पहला वनडे मैच ही रद्द हुआ है, जबकि तीनो T20 मैच पूरे खेलें गए थे.

यह भी पढ़ें- Ind vs WI 2019: कप्तान कोहली रविवार को तोड़ सकते हैं पाकिस्तान के दिग्गज बल्लेबाज जावेद मियांदाद का यह रिकॉर्ड

बता दें कि पोर्ट ऑफ स्पेन (Port of Spain) में खेले जाने वाले आज के मुकाबले में स्पिन गेंदबाजो को मदद मिलने के ज्यादा आसार हैं. वहीं पोर्ट ऑफ स्पेन का मैदान दुसरे मैदानों की अपेक्षा थोड़ा बड़ा हैं, तो ऐसी स्थिति में बल्लेबाजों को बड़े शॉट खेलना थोडा मुश्किल हो सकता है.

हालांकि वेस्टइंडीज के पास जहां क्रिस गेल, इविन लुईस, कार्लोस ब्रेथवेट जैसे बल्लेबाज हैं जो किसी भी मैदान पर छक्का लगाने की क्षमता रखते हैं, वहीं भारत के पास भी रोहित शर्मा और ऋषभ पंत जैसे खिलाड़ी मौजूद हैं जो विपक्षीय गेंदबाजों की लय बिगाड़ सकते हैं.

Share Now

संबंधित खबरें

New Zealand Women vs South Africa Women, 3rd T20I Match Preview: कल न्यूजीलैंड महिला बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला के बीच खेला जाएगा तीसरा टी20 मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट, स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स

Eid 2026 Moon Sighting In India Live News Updates: भारत में नहीं दिखा चांद, 21 मार्च को मनाई जाएगी ईद-उल-फित्र

New Zealand Women vs South Africa Women 3rd T20I Match Live Streaming In India: न्यूजीलैंड महिला बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला के बीच कल खेला जाएगा तीसरा टी20 मुकाबला, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे देखें लाइव मैच

West Indies Women vs Australia Women, 1st T20I Prediction: अहम मुकाबले में जीत के साथ शुरुआत करना चाहेगी ऑस्ट्रेलिया महिला, घरेलू सरजमीं पर पलटवार करने उतरेगी वेस्टइंडीज महिला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

\