India vs West Indies 1st T20I 2019 Live Score Update: अपने डेब्यू मुकाबले में नवदीप सैनी ने हासिल किया 'मैन ऑफ द मैच' अवार्ड

भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच आज से 3 मैचों की T20 सीरीज का शुरुआत हो रहा है. इस सीरीज का पहला मैच अमेरिका के फ्लोरिडा के लॉडरहिल स्थित सेंट्रल ब्रोवार्ड रीजनल पार्क स्टेडियम टर्फ ग्राउंड पर खेला जाएगा. मैच का लाइव प्रसारण भारतीय समयानुसार रात 8 बजे से शुरू होगा, वहीं स्थानीय समयानुसार सुबह 10.30 बजे शुरू होगा.

03 Aug, 23:38 (IST)

भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच खेले गए अमेरिका (America) के तटीय शहर फ्लोरिडा (Florida) के सेंट्रल ब्रोवार्ड रीजनल पार्क स्टेडियम में भारतीय टीम के लिए डेब्यू करने वाले तेज गेंदबाज नवदीप सैनी (Navdeep Saini) को शानदार गेंदबाजी के लिए मैन ऑफ द मैच (Man of the Match) का अवार्ड दिया गया है. आज नवदीप सैनी ने उम्दा गेंदबाजी करते हुए अपने 4 ओवर के स्पेल में मात्र 17 रन खर्च करते हुए सर्वाधिक 3 विकेट लिए.

03 Aug, 23:25 (IST)

भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच खेले जा रहे 3 मैचों की T20 सीरीज के पहले मुकाबले में आज अमेरिका के तटीय शहर फ्लोरिडा के सेंट्रल ब्रोवार्ड रीजनल पार्क स्टेडियम में भारतीय टीम ने वेस्टइंडीज को 16 गेंद शेष रहते 4 विकेट से मात देते हुए इस टूर्नामेंट में 1-0 की बढ़त बना ली है.

03 Aug, 22:53 (IST)

भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली 29 गेदों का सामना करते हुए 1 चौके की मदद से 19 रन की पारी खेलकर शेल्डन कोटरेल की गेंद पर पोलार्ड के हाथों लपके गए.

03 Aug, 22:44 (IST)

भारतीय टीम में लम्बें अरसे बाद वापसी करने वाले मध्यक्रम के धाकड़ बल्लेबाज मनीष पांडे आज 14 गेदों में 2 चौके की मदद से 19 रन बनाकर कीमो पॉल की गेंद पर आउट हुए.

03 Aug, 22:37 (IST)

वेस्टइंडीज द्वारा दिए गए 96 रनों के लक्ष्य के सामने भारतीय टीम अपने 10 ओवर की समाप्ति के बाद 52 रन पर 3 विकेट खोकर खेल रही है. टीम के लिए कप्तान विराट कोहली 10 और मनीष पांडे 14 रन बनाकर खेल रहे हैं. टीम के लिए आउट होने वाले बल्लेबाज शिखर धवन 1, रोहित शर्मा 24 और ऋषभ पंत 0 हैं.

03 Aug, 22:21 (IST)

भारतीय टीम के युवा विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत बिना खाता खोले नरेन की गेंद पर आउट हुए.

03 Aug, 22:19 (IST)

भारतीय टीम के लिए जबरदस्त फॉर्म में चल रहे टीम के उपकप्तान रोहित शर्मा आज 25 गेदों का सामना करते हुए 2 चौके और 2 छक्के की मदद से 24 रन बनाकर नरेन का शिकार बनें.

03 Aug, 22:10 (IST)

वेस्टइंडीज द्वारा दिए गए 96 रनों के लक्ष्य के सामने भारतीय टीम अपने 5 ओवर की समाप्ति के बाद 20 रन पर 1 विकेट खोकर खेल रही है. टीम के लिए रोहित शर्मा 14 और कप्तान विराट 3 रन बनाकर खेल रहे हैं. भारत के लिए आउट होने वाले बल्लेबाज सलामी बल्लेबाज शिखर धवन हैं. धवन ने मात्र 1 रन की पारी खेली.

03 Aug, 21:59 (IST)

आईसीसी क्रिकेट वर्ल्ड कप 2019 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ चोटिल होने के बाद पहली बार मैदान पर उतरे सलामी बल्लेबाज शिखर धवन शेल्डन कोटरेल की गेंद पर 1 रन बनाकर आउट हुए.

03 Aug, 21:48 (IST)

वेस्टइंडीज की टीम ने टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत के सामने निर्धारित ओवरों में 9 विकेट के नुकसान पर 96 रन का लक्ष्य रखा है. वहीं लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम के लिए पारी शुरुआत करने के लिए रोहित शर्मा और शिखर धवन मैदान पर आए हैं.

Read more


India vs West Indies 1st T20I 2019: भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच आज से 3 मैचों की T20 सीरीज का शुरुआत हो रहा है. इस सीरीज का पहला मैच अमेरिका (America) के फ्लोरिडा (Florida) के लॉडरहिल स्थित सेंट्रल ब्रोवार्ड रीजनल पार्क स्टेडियम टर्फ ग्राउंड पर खेला जाएगा. मैच का लाइव प्रसारण भारतीय समयानुसार रात 8 बजे से शुरू होगा, वहीं स्थानीय समयानुसार सुबह 10.30 बजे शुरू होगा. भारत बनाम वेस्टइंडीज के इस मुकाबले को आप सोनी सिक्स, सोनी सिक्स एचडी, सोनी टेन 1, सोनी टेन 1 एचडी, सोनी टेन 3 और सोनी टेन 3 एचडी पर देख सकते हैं.

बता दें कि दोनों टीमों के बीच अब तक 11 T20 मुकाबले खेले गए हैं. इस दौरान दोनों ही टीमों ने 5-5 बार सफलता प्राप्त की है. फिलहाल बात करें आगामी टूर्नामेंट कि तो विराट सेना का पलड़ा कैरेबियन टीम के सामने मजबूत नजर आ रहा है, लेकिन टीम इंडिया को इस छोटे प्रारूप में भारत के स्टार तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह और फिरकी गेंदबाज कुलदीप यादव की कमी खल सकती है.

संभावित टीमें इस प्रकार है-

भारत: विराट कोहली (कप्तान), रोहित शर्मा (उपकप्तान), शिखर धवन, लोकेश राहुल, श्रेयस अय्यर, मनीष पांडे, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), क्रूणाल पांड्या, रवींद्र जडेजा, वॉशिंगटन सुंदर, राहुल चाहर, भुवनेश्वर कुमार, खलील अहमद, दीपक चाहर, नवदीप सैनी.

वेस्टइंडीज: जॉन कैम्पबेल, इविन लेविस, शिमरोन हेटमायर, निकोलस पूरन, केरन पोलार्ड, रोवमैन पॉवेल, कार्लोस ब्रैथवेट (कप्तान), कीमो पॉल, सुनील नरेन, शेल्डन कोटरेल, ओशेन थॉमस, एंथनी ब्राम्बले, जेसन मोहम्मद, खारे पियरे.

Share Now

संबंधित खबरें

New Zealand vs India, 2nd T20I Match Scorecard: क्राइस्टचर्च में टीम इंडिया ने न्यूजीलैंड को 4 विकेट से रौंदा, सीरीज में 2-0 की बनाई बढ़त; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

New Zealand vs India, 2nd T20I Match Scorecard: क्राइस्टचर्च में न्यूजीलैंड ने टीम इंडिया के सामने 181 रनों का लक्ष्य रखा, ग्लेन फिलिप्स और बेवन जैकब्स ने खेली शानदार पारियां; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

New Zealand vs India, 2nd T20I Match Live Score Update: क्राइस्टचर्च में टीम इंडिया और न्यूजीलैंड के बीच खेला जा रहा है सीरीज का दूसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

India vs New Zealand 2nd T20I Live Toss And Scorecard: क्राइस्टचर्च में टीम इंडिया के कप्तान श्रेयस अय्यर ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड