क्रिकेट

India vs South Africa T20 Series 2025: टी20 सीरीज के लिए टीम इंडिया का हुआ ऐलान, जानें टीमें, शेड्यूल और अन्य अहम आंकड़े

टीम इंडिया बनाम दक्षिण अफ्रीका के बीच पहला टी20 इंटरनेशनल मुकाबला 9 दिसंबर को कटक में खेला जाएगा. इसके बाद दूसरे टी20 मुकाबला दिसंबर को और तीसरा मुकाबला 14 दिसंबर को खेले जाएंगे. बता दें कि दूसरा मैच चंडीगढ़ में और तीसरा मैच धर्मशाला के मैदान पर खेला जाएगा. वहीं, सीरीज का चौथा मैच 17 दिसंबर को लखनऊ में और 5वां मैच 19 दिसंबर को अहमदाबाद में खेला जाएगा.

India vs South Africa T20 Series 2025: टी20 सीरीज के लिए टीम इंडिया का हुआ ऐलान, जानें टीमें, शेड्यूल और अन्य अहम आंकड़े
भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका (Photo Credit: X Formerly Twitter)

India National Cricket Team vs South Africa National Cricket Team T20 Series 2025: भारतीय राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम दक्षिण अफ्रीका राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का दूसरा मुकाबला आज यानी 3 दिसंबर को खेला गया. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला रायपुर (Raipur) के शहीद वीर नारायण सिंह अंतर्राष्ट्रीय स्टेडियम (Shaheed Veer Narayan Singh International Stadium) में खेला गया. दूसरे वनडे मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका ने टीम इंडिया को चार विकेट से हरा दिया. इसके साथ ही दक्षिण अफ्रीका ने सीरीज में 1-1 की बराबरी कर ली हैं. वनडे सीरीज के बाद दोनों टीमों के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज खेली जानी हैं. आगामी टी20 सीरीज के लिए टीम इंडिया का 3 दिसंबर को ऐलान हो गया हैं. इस सीरीज में टीम इंडिया की कमान सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) के कंधों पर हैं. जबकि, दक्षिण अफ्रीका की अगुवाई एडेन मार्कराम (Aiden Markram) करते नजर आएंगे. यह भी पढ़ें: Australia vs England, 2nd Test Match Day 1 Live Toss And Scorecard Update: ब्रिस्बेन टेस्ट में इंग्लैंड के कप्तान बेन स्टोक्स ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

टीम इंडिया बनाम दक्षिण अफ्रीका के बीस 5 टी20 मैचों की सीरीज का आगाज 9 दिसंबर से होने वाला है. इस सीरीज के लिए दोनों देशों ने अपनी-अपनी टीमों की घोषणा कर दी है. टीम इंडिया सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में मैदान पर उतरेगी. इसी तरह दक्षिण अफ्रीका की टीम की कमान एडेन मार्करम के हाथों में होगी. चलिए इस सीरीज के लिए दोनों टीमें, शेड्यूल और अन्य आंकड़ों पर नजर डालते हैं.

दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ आगामी टी20 सीरीज के लिए स्टार आलराउंडर हार्दिक पांड्या की टीम में वापसी हो गई है. दूसरी तरफ रिंकू सिंह को टीम में नहीं चुना गया है. शुभमन गिल की भी टीम में वापस आए हैं. हालांकि, शुभमन गिल का खेलना फिटनेस पर निर्भर करेगा. वहीं, दक्षिण अफ्रीका की टीम में तेज गेंदबाज एनरिक नॉर्किया की काफी समय बाद वापसी हुई है. क्वेना मफाका भी इस सीरीज में खेलते हुए नजर आएंगे. क्वेना मफाका को वनडे सीरीज में मौका नहीं मिला था.

टीम इंडिया बनाम दक्षिण अफ्रीका टी20 हेड टू हेड रिकॉर्ड (IND vs SA T20I Head To Head Record)

टीम इंडिया बनाम दक्षिण अफ्रीका के बीच पहला टी20 इंटरनेशनल मुकाबला साल 2006 में खेला गया था. अब तक 31 मुकाबलों में दोनों टीमें आमने-सामने हुई हैं. इस दौरान टीम इंडिया का पड़ला भारी रहा हैं. टीम इंडिया ने 18 मुकाबलों में जीत हासिल की है. जबकि, दक्षिण अफ्रीका की टीम को महज 12 मैच में जीत मिली है. 1 मैच में कोई नतीजा नहीं निकल पाया है. भारतीय सरजमीं पर दोनों टीमों के बीच 12 मुकाबले खेले गए हैं. पांच मैच में भारत को जीत मिली है. छह मुकाबले दक्षिण अफ्रीका ने अपने नाम किए हैं.

टी20 सीरीज का पूरा कार्यक्रम

टीम इंडिया बनाम दक्षिण अफ्रीका के बीच पहला टी20 इंटरनेशनल मुकाबला 9 दिसंबर को कटक में खेला जाएगा. इसके बाद दूसरे टी20 मुकाबला दिसंबर को और तीसरा मुकाबला 14 दिसंबर को खेले जाएंगे. बता दें कि दूसरा मैच चंडीगढ़ में और तीसरा मैच धर्मशाला के मैदान पर खेला जाएगा. वहीं, सीरीज का चौथा मैच 17 दिसंबर को लखनऊ में और 5वां मैच 19 दिसंबर को अहमदाबाद में खेला जाएगा.

टी20 सीरीज के लिए टीम इंडिया: सूर्यकुमार यादव (कप्तान), शुभमन गिल (उपकप्तान), अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा, हार्दिक पांड्या, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), संजू सैमसन (विकेटकीपर), जसप्रीत बुमराह, वरुण चक्रवर्ती, अर्शदीप सिंह, कुलदीप यादव, हर्षित राणा और वाशिंगटन सुंदर.

दक्षिण अफ्रीका की टी20 टीम: एडेन मार्करम (कप्तान), ओटनील बार्टमैन, कॉर्बिन बॉश, डेवाल्ड ब्रेविस, क्विंटन डिकॉक, टोनी डी ज़ोरजी, डोनोवन फरेरा, रीसा हेंड्रिक्स, मार्को यानसन, जॉर्ज लिंडे, क्वेना मफाका, डेविड मिलर, लुंगी एनगिडी, एनरिक नॉर्किया और ट्रिस्टन स्टब्स.

नोट: भारतीय राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम दक्षिण अफ्रीका राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के मैच का स्कोरकार्ड आप हमारे वेबसाइट पर भी देख सकते हैं.

(The above story first appeared on LatestLY on Dec 04, 2025 10:50 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).