India vs South Africa, 2nd ODI Match Live Toss And Scorecard: रायपुर में दक्षिण अफ्रीका के कप्तान टेम्बा बावुमा ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड
भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका (Photo Credit: X Formerly Twitter)

India National Cricket Team vs South Africa National Cricket Team, 2nd ODI Match Live Toss And Scorecard Update: भारतीय राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम दक्षिण अफ्रीका राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का दूसरा मुकाबला आज यानी 3 दिसंबर को खेला जाएगा. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला रायपुर (Raipur) के शहीद वीर नारायण सिंह अंतर्राष्ट्रीय स्टेडियम (Shaheed Veer Narayan Singh International Stadium) में भारतीय समयानुसार दोपहर 1:30 बजे से खेला जाएगा. पहले वनडे मुकाबले में टीम इंडिया ने दक्षिण अफ्रीका की टीम को 17 रनों से हरा दिया था. इसके साथ ही टीम इंडिया ने सीरीज में 1-0 की बढ़त हासिल कर ली हैं. अब दूसरे वनडे मुकाबले में टीम इंडिया सीरीज पर कब्जा करना चाहेगी. जबकि, दक्षिण अफ्रीका की टीम सीरीज में वापसी करने के इरादे से मैदान में उतरेगी. ऐसे में दोनों टीमों के बीच एक रोमांचक मुकाबला देखने को मिल सकता हैं. इस सीरीज में टीम इंडिया की कमान केएल राहुल (KL Rahul) के कंधों पर हैं. जबकि, दक्षिण अफ्रीका की अगुवाई टेम्बा बावुमा (Temba Bavuma) कर रहे हैं. इस रोमांचक मुकाबले दक्षिण अफ्रीका के कप्तान टेम्बा बावुमा ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया हैं. आज के मुकाबले में दोनों टीमें इन दिग्गज खिलाड़ियों के साथ मैदान में उतर रहीं हैं. यह भी पढ़ें: India vs South Africa, 2nd ODI Match Toss Winner Prediction: भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका के बीच रायपुर में कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी

दक्षिण अफ्रीका ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला (IND vs SA 2nd ODI Match Live Toss Update)

दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन पर एक नजर (IND vs SA 2nd ODI Match Playing XI)

टीम इंडिया: यशस्वी जयसवाल, रोहित शर्मा, विराट कोहली, रुतुराज गायकवाड़, वॉशिंगटन सुंदर, केएल राहुल (विकेटकीपर/कप्तान), रवींद्र जड़ेजा, हर्षित राणा, कुलदीप यादव, अर्शदीप सिंह, प्रसिद्ध कृष्णा.

दक्षिण अफ्रीका: क्विंटन डी कॉक (विकेटकीपर), एडेन मार्कराम, टेम्बा बावुमा (कप्तान), मैथ्यू ब्रीट्ज़के, टोनी डी ज़ोरज़ी, डेवाल्ड ब्रेविस, मार्को जानसन, कॉर्बिन बॉश, केशव महाराज, नंद्रे बर्गर, लुंगी एनगिडी.

भारत राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम दक्षिण अफ्रीका राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के मैच का स्कोरकार्ड (Indian National Cricket Team vs South Africa National Cricket Team Match Scorecard)

टीम इंडिया के नियमित कप्तान शुभमन गिल गर्दन की चोट के कारण बाहर हैं, ऐसे में केएल राहुल टीम की कमान संभाल रहे हैं. रांची में खेले गए पहले वनडे मैच में टीम इंडिया ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 17 रन से जीत दर्ज की. इस मैच में दिग्गज बल्लेबाज़ विराट कोहली ने कमाल करते हुए अपना 52वां वनडे शतक जड़ा, जबकि रोहित शर्मा और केएल राहुल ने भी अर्धशतकीय पारी खेलते हुए भारत को 349/8 के मजबूत स्कोर तक पहुंचाया.

जवाब में दक्षिण अफ्रीका की शुरुआत बेहद खराब रही और टीम सिर्फ 11/3 पर लड़खड़ा गई. हालांकि बाद में प्रोटियाज़ बल्लेबाज़ों ने शानदार वापसी की और मुकाबला रोमांचक हो गया, लेकिन आख़िरी ओवरों में भारतीय गेंदबाजों ने दबाव बनाकर मैच अपने नाम कर लिया. अब रायपुर में होने वाले दूसरे वनडे में टीम इंडिया का लक्ष्य सीरीज़ पर कब्जा जमाना होगा.

टीम इंडिया को यशस्वी जायसवाल और रोहित शर्मा की सलामी जोड़ी से अच्छी शुरुआत की उम्मीद होगी. विराट कोहली और केएल राहुल भी बड़ी पारी खेलकर टीम को मजबूती देना चाहेंगे. गेंदबाजी में आर्शदीप सिंह और हर्षित राणा से बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद रहेगी और वाशिंगन सुंदर को ऑलराउंड प्रदर्शन करना होगा. दक्षिण अफ्रीका की टीम को अपने सलामी बल्लेबाज एडेन मार्करम और क्विंटन डिकॉक से दमदार पारी की उम्मीद रहेगी. इसी तरह कप्तान टेम्बा बावुमा भी बड़ी पारी खेलेकर टीम को मजबूती देना चाहेंगे. गेंदबाजी की बागडोर लुंगी एनगिडी और मार्काे यानसन के हाथों में होगी.

नोट: भारतीय राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम दक्षिण अफ्रीका राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के मैच का स्कोरकार्ड आप हमारे वेबसाइट पर भी देख सकते हैं.