India vs England: भारतीय पारी 274 रन पर सिमटी, कोहली ने खेली 149 रन की पारी

भारत के लिए यहां तक पहुंचना मुश्किल लग रहा था लेकिन कप्तान कोहली ने विकेटों की पतझड़ के बीच एक छोर संभाले रखा और 149 रनों की शतकीय पारी खेली.

विराट कोहली (Photo Credits: Twitter @BCCI)

बर्मिघम. भारतीय टीम यहां एजबेस्टन में खेले जा रही पांच मैचों की टेस्ट सीरीज के पहले मैच के दूसरे दिन गुरुवार को अपनी पहली पारी में 274 रन ही बना सकी. इंग्लैंड ने अपनी पहली पारी में 287 रन बनाए थे. इस लिहाज से इंग्लैंड के पास अब 13 रनों की बढ़त है. भारत के लिए यहां तक पहुंचना मुश्किल लग रहा था लेकिन कप्तान कोहली ने विकेटों की पतझड़ के बीच एक छोर संभाले रखा और 149 रनों की शतकीय पारी खेली. विराट ने अपनी पारी में 22 चौके और 1 छक्का लगाया. विराट की पारी की वजह से भारत ने मैच में वापसी की और वह इंग्लैंड के स्कोर से केवल 13 रन पीछे रहा. कोहली का यह इंग्लैंड में पहला शतक है. कोहली के रूप में ही भारत का आखिरी विकेट गिरा.

इसी के साथ विराट ने 11 बल्लेबाज उमेश यादव के साथ आखिरी विकेट के लिए 27 रन की साझेदारी कर इंग्लैंड की बढ़त को कम किया. इस बीच हालांकि उन्हें तीन जीवनदान मिले. उन्होंने अपनी पारी में 225 गेंदों में चार चौकों और एक छक्का लगाया. कोहली के अलावा शिखर धवन ने 26, हार्दिक पांड्या ने 22, मुरली विजय ने 20 रनों का योगदान दिया.

इंग्लैंड के लिए सैम कुरैन ने चार विकेट लिए. जेम्स एंडरसन, आदिल राशिद और बेन स्टोक्स ने दो-दो विकेट चटकाए.

(एजेंसी इनपुट के साथ)

Share Now

संबंधित खबरें

Virat Kohli IPL Stats Against MI: आईपीएल इतिहास में मुंबई इंडियंस के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं विराट कोहली का प्रदर्शन, ‘रन मशीन’ के आकंड़ों पर एक नजर

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 20वें मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को हराकर अपनी दूसरी जीत दर्ज करना चाहेगी लखनऊ सुपर जायंट्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

Rohit Sharma IPL Stats Against RCB: आईपीएल इतिहास में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं रोहित शर्मा का प्रदर्शन, ‘हिटमैन’ के आकंड़ों पर एक नजर

CSK vs DC, IPL 2026 18th Match Scorecard: चेपॉक में चेन्नई सुपर किंग्स ने दिल्ली कैपिटल्स के सामने रखा 213 रनों का टारगेट, संजू सैमसन ने जड़ा इस सीजन का पहला शतक; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड