India vs Australia सीरीज से पहले पूर्व कंगारू कप्तान रिकी पोंटिंग ने इस भारतीय खिलाडी को लेकर दी अपनी टीम को चेतावनी
ऑस्ट्रेलियाई टीम के सबसे सफल कप्तान एवं दिग्गज बल्लेबाज रिकी पोंटिंग ने भारतीय टीम के शानदार सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा के वर्तमान बल्लेबाजी फॉर्म को लेकर अपनी टीम को उनसे बचकर रहने के लिए चेताया है.
ऑस्ट्रेलियाई टीम के सबसे सफल कप्तान एवं दिग्गज बल्लेबाज रिकी पोंटिंग ने भारतीय टीम के शानदार सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा के वर्तमान बल्लेबाजी फॉर्म को लेकर अपनी टीम को उनसे बचकर रहने के लिए चेताया है. जी हां रोहित शर्मा न सिर्फ बैटिंग से बल्कि अपनी कप्तानी से भी लोगों को आकर्षित कर रहे हैं. उन्हें जब-जब कप्तानी का मौका मिला उन्होंने खुद को साबित कर के दिखाया है. रोहित के कप्तानी के फैंस आजकल बहुत मिल जायेंगे लेकिन ऑस्ट्रेलिया के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज एवं पूर्व कप्तान रिकी पोंटिंग ने रोहित शर्मा को लेकर अपनी खुलकर प्रतिक्रिया दी है.
अक खबर के अनुसार भारत के ऑस्ट्रेलिया दौरे से ठीक पहले ऑस्ट्रेलियाई कप्तान ने रोहित शर्मा की जमकर तारीफ की है. रिकी पोंटिंग ने कहा कि जब मैं मुंबई इंडियंस के साथ था तभी रोहित शर्मा की नेतृत्व क्षमता मुझे काफी पसंद आया था. उन्होंने कहा कि रोहित में एक अच्छे कप्तान के सभी गुण मौजूद हैं.
हम आपको बता दें की भारत का 21 नवंबर से ऑस्ट्रेलियाई दौरा शुरु हो रहा है. दोनों टीमों के बीच पहले टी 20 मैचों की सीरीज खेली जानी है. वैसे रोहित शर्मा अपनी बल्लेबाजी से ही नहीं बल्कि कप्तानी से भी लोगों को आकर्षित कर रहे हैं. उन्हें जब जब कप्तानी का मौका मिला उन्होंने खुद को साबित करके दिखाया है.
(The above story first appeared on LatestLY on Nov 16, 2018 12:44 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

