India vs Australia: हार से परेशान कंगारू टीम ने सीरीज जीतने के लिए चली नई चाल, इन खिलाड़ियों को टीम में किया शामिल

भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया के बीच जारी तीन मैचों की वनडे सीरीज में एडिलेट ओवल में मिली हार से परेशान मेजबान टीम ने शुक्रवार को सीरीज के अंतिम और निर्णायक मुकाबले में अपने टीम में बड़ा बदलाव किया है.

ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी (Photo Credit: Getty Image)

India vs Australia: भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया के बीच जारी तीन मैचों की वनडे सीरीज में एडिलेट ओवल में मिली हार से परेशान मेजबान टीम ने शुक्रवार को सीरीज के अंतिम और निर्णायक मुकाबले में अपने टीम में बड़ा बदलाव किया है. जी हां पिछले मैच मे ऑस्ट्रेलियाई टीम की प्लेइंग इलेवन का हिस्सा रहे नाथन लियोन (Nathan Lyon) और जेसन बेहरेनडॉर्फ (Jason Behrendorff) की जगह टीम में नए खिलाड़ियों को शामिल करने का फैसला लिया गया है. सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक अंतिम वनडे में स्पिन गेंदबाज एडम जाम्पा (Adam Zampa) और बिली स्टेनलेक (Billy Stanlake) प्लेइंग इलेवन का हिस्सा होगें.

बता दें कि दोनों ही खिलाड़ियों को भारतीय खिलाड़ियों के साथ खेलने का अनुभव है. एडम जाम्पा ने जहां IPL के दौरान धोनी के साथ टीम साझा किया था वहीं बिली स्टेनलेक कप्तान विराट कोहली के नेतृत्व में बैंगलोर की तरफ से खेल चुके हैं. बता दें कि स्टेनलेक की हाइट तकरीबन 6 फीट 8 इंच है और वो नियमित रूप से 145 से 150 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार के बीच गेंदबाजी करने में सक्षम हैं. एक रिपोर्ट के मुताबिक वो ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट इतिहास के सबसे लंबे गेंदबाज हैं.

यह भी पढ़ें- India vs Australia: महेंद्र सिंह धोनी का सिडनी क्रिकेट ग्राउंड पर खुब चला बल्ला, खेली शानदार अर्धशतकीय पारी

बता दें कि जहां मेजबान टीम ने पहले वनडे मैच में भारतीय टीम को 34 रनों से करारी शिकस्त दी थी, वहीं दूसरे वनडे मैच में विराट सेना ने पलटवार करते हुए मेजबान टीम को एडिलेड ओवल के मैदान पर 6 विकेट से करारी शिकस्त दी. इस जीत में कप्तान विराट कोहली ने अपने क्रिकेट कैरियर का 39वां शानदार शतक लगाया. वहीं भारतीय टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने भी इस मैच में शानदार बल्लेबाजी की और टीम को जीत के लक्ष्य तक ले गए थे.

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 4th T20I Match Scorecard: हैदराबाद में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया के सामने रखा 248 रनों का विशाल लक्ष्य, शाई होप ने खेली तूफानी शतकीय पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 4th T20I Match Live Score Update: हैदराबाद में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का चौथा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? हैदराबाद में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच चौथे टी20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

India vs West Indies, 4th T20I Match Live Toss And Scorecard: हैदराबाद में टीम इंडिया के कप्तान श्रेयस अय्यर ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड