India vs Australia, ICC CWC 2019: धोनी और कोहली के ये शॉट नहीं देखें तो कुछ नहीं देखा, फैंस नहीं कर सकते मिस

इस मैच में सभी भारतीय बल्लेबाजों ने अपना योगदान दिया. शिखर धवन और रोहित शर्मा ने टीम को अच्छी शुरुआत दिलाई. कोहली, धोनी और पांड्या ने भी ताबड़तोड़ बल्लेबाजी की. इस दौरान भारतीय बल्लेबाजों ने शानदार शॉट भी खेले मगर पूर्व कप्तान धोनी का स्टार्क को सिक्स और विराट का इनसाइड-आउट शॉट देखने लायक है.

कप्तान कोहली और पूर्व कप्तान धोनी

India vs Australia, ICC CWC 2019: विराट के वीरों ने रविवार को मजबूत ऑस्ट्रेलियाई टीम को धुल चटा दी. पहले बल्लेबाजों और फिर गेंदबाजों ने अपना जलवा दिखाया और टीम इंडिया लगातार दूसरी मैच जीतने में भी कामयाब हो गई. टॉस जीतकर बल्लेबाजी करने उतरी टीम इंडिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए लंदन के ओवल मैदान में 352 रन बनाए, जवाब में ऑस्ट्रेलियाई टीम निर्धारित 50 ओवर में 316 रनों पर ढेर हो गयी. वर्ल्ड कप में आस्ट्रेलिया के खिलाफ भारत की यह अबतक की चौथी जीत है. इस जीत के बाद भारत तालिका में चार अंकों के साथ तीसरे पायदान पर पहुंच गया है.

बहरहाल, इस मैच में सभी भारतीय बल्लेबाजों ने अपना योगदान दिया. शिखर धवन और रोहित शर्मा ने टीम को अच्छी शुरुआत दिलाई. कोहली, धोनी और पांड्या ने भी ताबड़तोड़ बल्लेबाजी की. इस दौरान भारतीय बल्लेबाजों ने शानदार शॉट भी खेले मगर पूर्व कप्तान धोनी का स्टार्क को सिक्स और विराट का इनसाइड-आउट शॉट देखने लायक है.

बता दें कि भारतीय टीम का अगला मुकाबला न्यूजीलैंड से होगा. यह मैच गुरुवार को नॉटिंघम के ट्रेंट ब्रिज मैदान पर खेला जायेगा. भारतीय टीम इस मुकाबले को जीतने का भी प्रयास करेगी.

Share Now

संबंधित खबरें

India vs England, T20 World Cup 2026 2nd Semi-Final Prediction: अहम मुकाबले में इंग्लैंड को हराकर फाइनल में जगह बनाना चाहेगा भारत, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

India vs England, T20 World Cup 2026 2nd Semi-Final Mumbai Weather Update: भारत बनाम इंग्लैंड मुकाबले में बारिश डालेगी खलल या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मुंबई के मौसम का हाल

India vs England, T20 World Cup 2026 2nd Semi-Final Preview: आज भारत बनाम इंग्लैंड के बीच खेला जाएगा अहम मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, मिनी बैटल, स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स

IND vs ENG, T20 World Cup 2026 2nd Semi-Final Live Streaming In India: भारत बनाम इंग्लैंड के बीच आज खेला जाएगा दूसरा सेमीफाइनल, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुफ्त

\