India vs Australia 3rd Test: बॉक्सिंग डे टेस्ट जीतने में पैट कमिंस बने रोड़ा, चौथे दिन का खेल हुआ समाप्त

पैट कमिंस (Pat Cummins) नाबाद 61 रन ने भारत की हार को एक दिन के लिए टाल दिया है. ऑस्ट्रेलिया ने यहां मेलबर्न क्रिकेट मैदान (Melbourne Cricket Ground) पर जारी तीसरे टेस्ट मैच के चौथे दिन शनिवार को भारत द्वारा रखे गए 399 रनों के जवाब में दिन का अंत अपनी दूसरी पारी में आठ विकेट के नुकसान पर 258 रनों के साथ किया.

पैट कमिंस (Photo Credit: Getty Image)

India vs Australia 3rd Test: पैट कमिंस (Pat Cummins) नाबाद 61 रन ने भारत की हार को एक दिन के लिए टाल दिया है. ऑस्ट्रेलिया ने यहां मेलबर्न क्रिकेट मैदान (Melbourne Cricket Ground) पर जारी तीसरे टेस्ट मैच के चौथे दिन शनिवार को भारत द्वारा रखे गए 399 रनों के जवाब में दिन का अंत अपनी दूसरी पारी में आठ विकेट के नुकसान पर 258 रनों के साथ किया. भारत को मैच के आखिरी दिन जीत के लिए दो विकेट चाहिए तो वहीं ऑस्ट्रेलिया को 141 रनों की दरकार है.

भारत ने अपनी पहली पारी सात विकेट के नुकसान पर 443 रन बनाकर घोषित कर दी थी और फिर ऑस्ट्रेलिया को पहली पारी में 151 रनों पर ढेर कर दिया था. इस लिहाज से वह दूसरी पारी में 292 रनों की बढ़त के साथ उतरी थी. भारत ने चौथे दिन के पहले सत्र में अपनी दूसरी पारी आठ विकेट के नुकसान पर 106 रनों पर घोषित कर ऑस्ट्रेलिया को विशाल लक्ष्य दिया. इस पारी में कमिंस ने छह विकेट लिए जबकि जोश हेजलवुड को दो सफलताएं मिलीं. भारत के लिए मयंक अग्रवाल ने सबसे ज्यादा 42 रन बनाए.

यह भी पढ़ें- Ball Tampering: पूर्व ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी ने स्मिथ, बेनक्रॉफ्ट और वार्नर को लताड़ा, कहा- प्रतिबंधित खिलाड़ी सहानुभूति बटोरने का प्रयास कर रहे हैं

मजबूत लक्ष्य का पीछा करने उतरी मेजबान टीम लगातार विकेट खो रही थी और लग रहा था कि भारत चौथे दिन ही मैच अपने नाम कर लेगा लेकिन कमिंस ने पहले मिशेल स्टार्क 18 के साथ आठवें विकेट के लिए 39 रन फिर नाथन लॉयन नाबाद 6 के साथ नौवें विकेट के लिए 43 रनों की साझेदारी कर भारत की जीत को एक दिन के लिए टाल दिया. कमिंस ने अभी तक 103 गेंदों का सामना किया है और पांच चौकों के अलावा एक छक्का मारा है. उनके अलावा ऑस्ट्रेलिया के लिए शॉन मार्श ने 44 और ट्रेविस हेड ने 34 रन बनाए. उस्मान ख्वाजा ने 33 और कप्तान टिम पेन ने 26 रनों का योगदान दिया.

भारत के लिए अभी तक रवींद्र जड़ेजा तीन विकेट ले चुके हैं जबकि जसप्रीत बुमराह और मोहम्मद शमी के हिस्से में दो-दो विकेट आए हैं. ईशांत शर्मा को एक विकेट मिला है.

Share Now

संबंधित खबरें

New Zealand vs South Africa, T20 World Cup 2026 24th Match Live Streaming In India: न्यूजीलैंड बनाम दक्षिण अफ्रीका के बीच आज खेला जाएगा हाईवोल्टेज मुकाबला, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाए लाइव मुकाबले का लुफ्त

England vs Scotland, T20 World Cup 2026 23rd Match Live Score Update: कोलकाता में इंग्लैंड बनाम स्कॉटलैंड के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

England vs Scotland, T20 World Cup 2026 23rd Match Live Toss And Scorecard: कोलकाता में इंग्लैंड के कप्तान हैरी ब्रूक ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

England vs Scotland, T20 World Cup 2026 23rd Match Prediction: हाईवोल्टेज मुकाबले में इंग्लैंड को हराकर टूर्नामेंट में पहली जीत दर्ज करना चाहेगी स्कॉटलैंड, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी

\