India vs Australia 3rd Test: दूसरी पारी में फेल हुआ भारतीय टॉप आर्डर, कोहली-पुजारा समेत सभी प्रमुख बल्लेबाज पवेलियन लौटे

भारतीय टीम ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ जारी तीसरे टेस्ट मैच के तीसरे दिन शुक्रवार को दिन का खेल समाप्त होने तक अपनी दूसरी पारी में पांच विकेट के नुकसान पर 54 रन बनाए हैं.

पैट कमिंस (Photo Credit: Getty Images)

India vs Australia 3rd Test: भारतीय टीम ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ जारी तीसरे टेस्ट मैच के तीसरे दिन शुक्रवार को दिन का खेल समाप्त होने तक अपनी दूसरी पारी में पांच विकेट के नुकसान पर 54 रन बनाए हैं. मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड (Melbourne Cricket Ground) पर जारी मैच में भारत ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 346 रनों की बढ़त ले ली है. ऑस्ट्रेलिया की पहली पारी 151 रनों पर समेटने के बाद भारत ने स्टम्प्स तक अपनी दूसरी पारी में 54 रनों का स्कोर बनाया है. टीम के लिए मयंक अग्रवाल 28 और ऋषभ पंत 6 नाबाद हैं. ऑस्ट्रेलिया के लिए पैट कमिंस ने सबसे अधिक चार विकेट लिए हैं, वहीं जोश हेजलवु़ड को एक सफलता मिली है.

इससे पहले ऑस्ट्रेलिया ने शुक्रवार को अपनी पारी 8/0 के स्कोर से आगे बढ़ाई. मेजबान टीम का स्कोर 24 रन पर पहुंचा था तब टीम इंडिया को इशांत शर्मा ने बड़ी सफलता दिलाई. भारतीय तेज गेंदबाज ने आरोन फिंच 8 को मयंक अग्रवाल के हाथों कैच आउट कराकर पहला झटका दिया. जल्द ही जसप्रीत बुमराह ने मार्कस हैरिस 22 को इशांत शर्मा के हाथों कैच आउट कराकर मेजबान टीम को दूसरा झटका दिया. हैरिस ने बुमराह की गेंद पर पुल शॉट खेलने का प्रयास किया और शर्मा को आसान कैच थमाया. इसके बाद रवींद्र जडेजा ने उस्मान ख्वाजा 21 को मयंक अग्रवाल के हाथों कैच आउट कराकर कंगारू टीम को तगड़ा झटका दिया.

यह भी पढ़ें- जब आप सो रहे थे तब मयंक अग्रवाल ने मेलबर्न में कमाल कर दिया, एरोन फिंच समेत पूरी ऑस्ट्रेलियाई टीम देखकर रह गई दंग, देखें वीडियो

इसके बाद ट्रेविस हेड 20 और शॉन मार्श 19 ने ऑस्ट्रेलियाई पारी को संभालने की कोशिश की, लेकिन बुमराह ने शॉन मार्श को एलबीडब्ल्यू और हेड को बोल्ड कर ऑस्ट्रेलियाई पारी को करारा झटका दिया. मिचेल मार्श 9 को जडेजा ने अपना शिकार बनाया. वहीं पैट कमिंस 17 को मोहम्मद शमी ने बेहतरीन गेंद डालकर क्लीन बोल्ड किया. नाथन लियोन और जोश हेजलवुड बीना खाता खोले बुमराह का शिकार बनें वहीं मिशेल स्टार्क इस पारी में 7 रन बनाकर नाबाद रहे.

Share Now

संबंधित खबरें

India vs New Zealand, 4th T20I Match Live Score Update: ऑकलैंड में टीम इंडिया और न्यूजीलैंड के बीच खेला जा रहा है सीरीज का चौथा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? ऑकलैंड में भारत बनाम न्यूजीलैंड के बीच चौथे टी20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

India vs New Zealand, 4th T20I Match Live Toss And Scorecard: ऑकलैंड में टीम इंडिया के कप्तान श्रेयस अय्यर ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

India vs New Zealand 4th T20I Match Key Players To Watch Out: ऑकलैंड में टीम इंडिया और न्यूजीलैंड के बीच आज होगी रोमांचक टक्कर, इन स्टार खिलाड़ियों पर रहेंगी सबकी निगाहें