इस शॉट के साथ मयंक अग्रवाल ने रचा इतिहास, 1947 के बाद ऐसा करने वाले बने पहले खिलाड़ी

भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया (India vs Australia) के बीच जारी चार मैचों की टेस्ट श्रृंखला का तीसरा मैच मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड (Melbourne Cricket Ground) पर खेला जा रहा है. तीसरे मैच के लिए भारतीय टीम ने ओपनिंग जोड़ी में बदलाब करते हुए युवा बल्लेबाज मयंक अग्रवाल और हनुमा विहारी (Hanuma Vihari) को मैदान पर उतारा.

मयंक अग्रवाल (Photo Credits: Getty Images)

India vs Australia 3rd Test: भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया (India vs Australia) के बीच जारी चार मैचों की टेस्ट श्रृंखला का तीसरा मैच मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड (Melbourne Cricket Ground) पर खेला जा रहा है. तीसरे मैच के लिए भारतीय टीम ने ओपनिंग जोड़ी में बदलाव करते हुए युवा बल्लेबाज मयंक अग्रवाल और हनुमा विहारी (Hanuma Vihari) को मैदान पर उतारा. बता दें कि मयंक अग्रवाल (Mayank Agarwal) भारत के 295वें टेस्ट खिलाड़ी बन गए है. अग्रवाल ने अपने टेस्ट करियर की शानदार शुरुआत की. खबर लिखे जाने तक उन्होंने अर्धशतक भी जमा दिया था. उन्होंने नाथन लायन की गेंद पर शानदार चौका लगाकर अपनी हाफसेंचुरी पूरी की. मयंक अग्रवाल इस सीरीज में भारत की ओर से अर्धशतक लगाने वाले पहले ओपनर बन गए. साथ ही ऑस्ट्रेलियाई धरती पर डेब्यू टेस्ट में अर्धशतक जमाने वाले वो सिर्फ दूसरे भारतीय हैं. इससे पहले ये रिकॉर्ड 1947 में दत्तु फाडकर के नाम था.

बता दें कि मयंक अग्रवाल को टीम में जगह मिलने की वजह सिर्फ के एल राहुल और मुरली विजय का फेल होना और पृथ्वी शॉ का चोटिल होना नहीं है. मयंक अग्रवाल ने पिछले रणजी सीजन में 13 पारियां खेलने के बाद 105.45 की औसत से 1160 रन बनाए थे, जिसमें एक तिहरे शतक सहित 5 शतक और 2 अर्धशतक शामिल थे. मयंक अग्रवाल ने विजय हजारे ट्रॉफी 2018 में भी 8 पारियों में 90.37 की औसत और 107.91 की स्ट्राइक रेट से 723 रन बनाए, जिसमें 3 शतक और 4 अर्धशतक शामिल रहे.

ज्ञात को कि चार मैचों की यह टेस्ट श्रृंखला इस समय 1-1 की बराबरी पर है. ऐसे में दोनों टीमें इस बॉक्सिंग डे टेस्ट मैच को जीतकर सीरीज में बढ़त बनाने के इरादे से उतरी हैं. एडिलेड में खेले गए पहले मैच में जहां भारत ने जीत हासिल की थी, वहीं ऑस्ट्रेलिया ने पर्थ टेस्ट जीतकर सीरीज में बराबरी कर ली थी. दोनों टीमें आत्मविश्वास से भरी हैं.

यह भी पढ़ें- India vs Australia: जानिए क्यों कप्तान विराट कोहली को लोकेश राहुल के बजाय युवा बल्लेबाज मयंक अग्रवाल को देना चाहिए मौका

मैच के एक दिन पहले यानी मंगलवार को ही दोनों टीमों ने अपनी अंतिम एकादश का ऐलान कर दिया था. भारतीय टीम ने तीन बदलाव करते हुए सलामी बल्लेबाज मयंक अग्रवाल को मौका दिया है तो वहीं रोहित शर्मा और रवींद्र जड़ेजा की वापसी हुई है. खराब फॉर्म से जूझ रहे लोकेश राहुल, मुरली विजय और उमेश यादव को बाहर किया गया है.

Share Now

संबंधित खबरें

Virat Kohli ODI Stats Against New Zealand: वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में न्यूजीलैंड में कुछ ऐसा रहा हैं विराट कोहली का प्रदर्शन, एक क्लिक पर देखें 'रन मशीन' के आंकड़ें

Team India vs New Zealand T20I Stats At Hagley Oval: हेग्ले ओवल में कुछ ऐसा रहा हैं टीम इंडिया और न्यूजीलैंड का प्रदर्शन, इन बल्लेबाजों और गेंदबाजों ने मचाया धमाल; यहां जानें क्राइस्टचर्च के इस मैदान के दिलचस्प आंकड़े और अहम जानकारी

India vs New Zealand 2nd T20I Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा टीम इंडिया बनाम न्यूजीलैंड दूसरा टी-20 मुकाबला? यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

New Zealand vs India 2nd T20I Match Stats And Preview: टीम इंडिया बनाम न्यूजीलैंड मुकाबले में कल होगा रोमांचक मुकाबला, मैच से पहले जानें स्टैट्स और प्रीव्यू