India vs Australia 2nd ODI 2019: धोनी ने बीच मैदान में फैन को दौड़ाया, देखते रह गए विराट कोहली, देखें वीडियो

भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया के बीच खेले जा रहे दूसरे वनडे मैच में पूर्व भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) का एक वीडियो इस समय सोशल मीडिया पर बहुत तेजी से वायरल हो रहा है. जी हां इस वीडियो में धोनी जब मैदान में फील्डिंग करने के लिए उतर रहे थे, उसी वक्त उनके एक फैंस ने उनसे मिलने के लिए बीच मैदान में आ गया.

धोनी से मिलने के लिए मैदान में घुसा युवक (Photo Credits: Twitter)

India vs Australia 2nd ODI 2019: भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया के बीच खेले जा रहे दूसरे वनडे मैच में पूर्व भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) का एक वीडियो इस समय सोशल मीडिया पर बहुत तेजी से वायरल हो रहा है. जी हां इस वीडियो में धोनी जब मैदान में फील्डिंग करने के लिए उतर रहे थे, उसी वक्त उनके एक फैंस ने उनसे मिलने के लिए बीच मैदान में आ गया. इस दौरान धोनी उससे बचने की कोशिश करते हैं और मैदान के बीच इधर-उधर भागते नजर आते हैं. बाद में आखिर धोनी विकेट के पीछे जाकर रुक जाते हैं, और उस फैंस को गले लगाते हैं.

बता दें कि ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ आज के मैच में पूर्व कप्तान और विकेटकीपर बल्लेबाज महेंद्र सिंह धोनी बिना कोई रन बनाए आउट हुए. धोनी एडम जम्पा की गेंद पर स्लीप में खड़े उस्मान ख्वाजा के हाथों लपके गए. वनडे फॉर्मेट में आठ साल बाद धोनी किसी मुकाबले में बल्लेबाजी करते हुए शून्य पर आउट हुए हैं. इससे पहले आखिरी बार साल 2010 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ ही खेले गए वनडे मुकाबले में धोनी बिना कोई रन बनाए आउट हुए थे. बता दें कि धोनी अपने पूरे क्रिकेट करियर में कुल पांच बार गोल्डन डक का शिकार हुए हैं.

यह भी पढ़ें-India vs Australia 2nd T20 2019: धोनी ने बनाया नया रिकॉर्ड, अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 350 छक्के लगाने वाले बने पहले भारतीय बल्लेबाज

ज्ञात हो कि ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेले जा रहे पांच वनडे मैचों की सीरीज के पहले मुकाबले में धोनी ने नाबाद अर्द्धशतकीय पारी खेली थी. धोनी ने इस मैच में 72 गेंदों का सामना करते हुए छ चौके और एक छक्के की मदद से 60 रन बनाए थे. धोनी की इस दमदार पारी की बदौलत भारत ने यह मुकाबला छह विकेट से जीतकर सीरीज में 1-0 की बढ़त बनाई है.

Share Now

संबंधित खबरें

T20 World Cup 2026 Semi Final Schedule: वेस्टइंडीज को हराकर सेमीफाइनल में भारत, 5 मार्च को वानखेड़े में इंग्लैंड से भिड़ंत; यहां देखें पूरा शेड्यूल

India vs West Indies, 52nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया को 5 विकेट से हराकर सेमीफाइनल में बनाई जगह, संजू सैमसन ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें IND बनाम WI मैच का स्कोरकार्ड

Australia Women vs India Women, 3rd ODI Match Video Highlights: होबार्ट में ऑस्ट्रेलिया ने टीम इंडिया को 185 रनों से रौंदा, सीरीज में 3-0 से किया क्लीन स्वीप; यहां देखें AUS W बनाम IND W मैच का वीडियो हाइलाइट्स

India vs West Indies, 52nd Match Scorecard: कोलकाता में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया के सामने रखा 196 रनों का टारगेट, रोवमैन पॉवेल और जेसन होल्डर ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\