India vs Australia 1st Test: उस्मान ख्वाजा ने लपका इस साल का सबसे शानदार कैच, विराट कोहली भी रह गए दंग
आस्ट्रेलिया के खिलाफ जारी पहले टेस्ट मैच में टीम इंडिया की पहली पारी की शुरूआत बेहद खराब हुई है. ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाजों ने 100 रन के भीतर 5 बल्लेबाजों को पवेलियन लौटा दिया
India vs Australia 1st Test: आस्ट्रेलिया के खिलाफ जारी पहले टेस्ट मैच में टीम इंडिया की पहली पारी की शुरूआत बेहद खराब हुई है. ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाजों ने 100 रन के भीतर 5 बल्लेबाजों को पवेलियन लौटा दिया. टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम ने लोकेश राहुल (2), मुरली विजय (11), कप्तान विराट कोहली (3) अ्जिंक्य रहाणे (13) और रोहित शर्मा (37) रूप में अपने पांच विकेट गंवा दिए. सलामी बल्लेबाज राहुल को जोश हेजलवुड ने दूसरे ही ओवर की आखिरी गेंद पर पवेलियन की राह दिखाई.
इसके बाद, मिशेल स्टॉर्क ने 15 के स्कोर पर विजय को विकेट के पीछे खड़े कप्तान टिम पेन के हाथों कैच आउट कर भारतीय टीम को दूसरा झटका दिया. विजये के आउट होने के बाद पुजारा का साथ देने आए कप्तान कोहली भी अधिक समय तक मैदान पर नहीं टिक सके. कोहली को पैट कमिंस ने पवेलियन की राह दिखाई. उस्मान ख्वाजा ने बेहद शानदार कैच पकड़कर कोहली को आउट किया. देखें उस शानदार कैच का वीडियो.
W.H.A.T A C.A.T.C.H - TAKE A BOW KHAWAJA - CATCH OF KOHLI...
CATCHES, WIN MATCHES!!! #AUSvIND pic.twitter.com/du3P9TAPCW
— Fazal Aslam (@Faxal_Aslam) December 6, 2018
बता दें कि टीम इंडिया को ऑस्ट्रेलिया में 4 टेस्ट मैच खेलने हैं जिसके बाद वनडे सीरीज की शुरुआत होगी. टेस्ट सीरीज से पहले खेली गई टी20 सीरीज 1-1 से बराबरी पर खत्म हुई थी.
(The above story first appeared on LatestLY on Dec 06, 2018 09:30 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

