क्रिकेट

India Squad For Ireland, England T20Is: भारत की नई टी20 टीम का हुआ ऐलान, श्रेयस अय्यर बने टीम इंडिया के नए 'सरपंच'; वैभव सूर्यवंशी को पहली बार मौका

सूर्यकुमार ने 2023 से 2026 के बीच 52 टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैचों में भारतीय टीम की कप्तानी की. इनमें से भारत ने 40 मुकाबले जीते, जबकि 8 मैचों में हार का सामना किया. 2 मुकाबले टाई रहे और 2 मैचों का कोई परिणाम नहीं निकला. सूर्यकुमार से ज्यादा टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैचों में सिर्फ महेंद्र सिंह धोनी (72) और रोहित शर्मा (62) ने भारत की कप्तानी की है.

India Squad For Ireland, England T20Is: भारत की नई टी20 टीम का हुआ ऐलान, श्रेयस अय्यर बने टीम इंडिया के नए 'सरपंच'; वैभव सूर्यवंशी को पहली बार मौका
वैभव सूर्यवंशी (Photo Credit: X Formerly Twitter)

India squad for Ireland, England T20Is: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने आयरलैंड और इंग्लैंड दौरे के साथ-साथ एशियन गेम्स के लिए भारतीय टी-20 टीम का ऐलान कर दिया है. टीम में बड़ा बदलाव करते हुए श्रेयस अय्यर को नया कप्तान नियुक्त किया गया है. वहीं, सूर्यकुमार यादव को टीम से बाहर कर दिया गया है. 15 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी को पहली बार भारतीय टीम में मौका मिला है. इसके साथ ही वह भारत की टी-20 टीम में चुने जाने वाले सबसे युवा खिलाड़ियों में शामिल हो गए हैं. इसके अलावा प्रिसं यादव को भी पहली बार राष्ट्रीय टीम में जगह मिली है. Suryakumar Yadav T20I Captaincy Stats: सूर्यकुमार यादव की अगुवाई में कुछ ऐसा रहा हैं टीम इंडिया का टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में प्रदर्शन, 'मेन इन ब्लू' के आकंड़ों पर एक नजर

इंग्लैंड और आयरलैंड दौरे के लिए भारतीय टीम

एशियन गेम्स के लिए भारतीय टीम

श्रेयस अय्यर बने टीम इंडिया के नए 'सरपंच'

श्रेयस ने इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) में अपनी कप्तानी से लगातार प्रभावित किया है. वह 3 अलग-अलग टीमों को फाइनल तक पहुंचाने वाले चुनिंदा कप्तानों में शामिल हैं. पिछले 2 सीजन में पंजाब किंग्स (PBKS) की कप्तानी करते हुए उन्होंने शानदार प्रदर्शन किया. हालांकि, इस साल टीम प्लेऑफ में जगह नहीं बना सकी, लेकिन व्यक्तिगत प्रदर्शन के मामले में वह शीर्ष खिलाड़ियों में रहे. उन्होंने 14 मैचों में 168.81 की स्ट्राइक रेट से 498 रन बनाए. इस दौरान उनके बल्ले से 1 शतक और 5 अर्धशतक निकले.

बल्लेबाजी में संघर्ष कर रहे थे सूर्यकुमार

सूर्यकुमार यादव की बल्लेबाजी फॉर्म पिछले 2 वर्षों से चर्चा का विषय रही है. भारत को टी-20 विश्व कप 2026 का खिताब दिलाने के बावजूद वह बल्ले से निरंतर अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाए. विश्व कप में पहले मैच में अर्धशतक लगाने के बाद वह कोई बड़ी पारी नहीं खेल सके. टाटा आईपीएल 2026 में भी उनका प्रदर्शन फीका रहा. उन्होंने 13 पारियों में सिर्फ 270 रन बनाए और उनका औसत 20.76 का रहा. इसके विपरीत आईपीएल 2025 में उन्होंने 717 रन बनाकर शानदार प्रदर्शन किया था.

बतौर कप्तान ऐसा रहा सूर्यकुमार का प्रदर्शन

क्रिकइंफो के अनुसार, सूर्यकुमार ने 2023 से 2026 के बीच 52 टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैचों में भारतीय टीम की कप्तानी की. इनमें से भारत ने 40 मुकाबले जीते, जबकि 8 मैचों में हार का सामना किया. 2 मुकाबले टाई रहे और 2 मैचों का कोई परिणाम नहीं निकला. सूर्यकुमार से ज्यादा टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैचों में सिर्फ महेंद्र सिंह धोनी (72) और रोहित शर्मा (62) ने भारत की कप्तानी की है. गौरतलब है कि रोहित शर्मा के कप्तानी छोड़ने के बाद सूर्यकुमार को भारत का नियमित टी-20 कप्तान बनाया गया था.

(The above story first appeared on LatestLY on Jun 06, 2026 01:37 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).