Suryakumar Yadav T20I Captaincy Stats: सूर्यकुमार यादव की अगुवाई में कुछ ऐसा रहा हैं टीम इंडिया का टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में प्रदर्शन, 'मेन इन ब्लू' के आकंड़ों पर एक नजर
सूर्यकुमार यादव ने साल 2021 में इंग्लैंड क्रिकेट टीम के खिलाफ अपने टी20 इंटरनेशनल करियर की शुरुआत की थी. सूर्यकुमार यादव अब तक 113 टी20 इंटरनेशनल मुकाबले खेल चुके हैं, जिसकी 107 पारियों में लगभग 36.35 की औसत और 162.94 की स्ट्राइक रेट से 3,272 रन अपने नाम कर चुके हैं. इस बीच सूर्यकुमार यादव का सर्वोच्च स्कोर 117 रन का रहा है.
Suryakumar Yadav T20I Captaincy Record: भारतीय टी20 टीम में आने वाले कुछ दिनों में कई बड़े बदलाव देखने को मिल सकते हैं. टी20 वर्ल्ड कप 2026 जीतने के बाद टीम इंडिया को जून महीने के आखिर में आयरलैंड दौरे पर दो मैचों की टी20 सीरीज खेलनी है, जिसके लिए अभी टीम का ऐलान होना बाकी है. इसी बीच भारतीय टी20 टीम के मौजूदा कप्तान सूर्यकुमार यादव की कप्तानी को लेकर भी चर्चा तेज हो गई है. रिपोर्ट्स के अनुसार चयनकर्ता टी20 टीम के लिए नए कप्तान की घोषणा कर सकते हैं. वहीं सूर्यकुमार यादव को टीम में अपनी जगह बचाने के लिए भी संघर्ष करना पड़ सकता है. इसकी सबसे बड़ी वजह उनका हालिया खराब बल्लेबाजी प्रदर्शन माना जा रहा है. यह भी पढ़ें: IND vs AFG Test: अफगानिस्तान के खिलाफ एकमात्र टेस्ट में भारतीय खिलाड़ी बना सकते हैं कई बड़े रिकॉर्ड, केएल राहुल और शुभमन गिल के पास इतिहास रचने का मौका
इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 में मुंबई इंडियंस (MI) के सूर्यकुमार यादव का निराशाजनक प्रदर्शन रहा था. अब ऐसी खबर है कि सूर्यकुमार यादव को भारत की टी20 टीम की कप्तानी के पद से हटाया जा सकता है. बता दें कि सूर्यकुमार यादव की अगुवाई में खेलते हुए टीम इंडिया ने इस साल आईसीसी मेंस टी20 वर्ल्ड कप का खिताब अपने नाम किया था. इस बीच सूर्यकुमार यादव की अगुआई में टीम इंडिया के प्रदर्शन पर एक नजर डालते हैं.
सूर्यकुमार यादव ने 52 टी20 इंटरनेशनल में की कप्तानी
क्रिकइंफो के मुताबिक, सूर्यकुमार यादव ने 52 टी20 इंटरनेशनल मुकाबलों (2023-2026) में टीम इंडिया की अगुवाई की, जिसमें से 40 में टीम को जीत मिली और महज आठ मैचों में हार का सामना किया. इस बीच दो मैच टाई और दो मुकाबले बेनतीजा रहे हैं. सूर्यकुमार यादव से ज्यादा मैचों में कप्तानी महेंद्र सिंह धोनी (72) और रोहित शर्मा (62) ने की है. बता दें कि रोहित शर्मा की कप्तानी को छोड़ने के बाद सूर्यकुमार यादव को नियमित कप्तान नियुक्त किया गया था.
टीम इंडिया को खिताब जिताने वाले तीसरे कप्तान बने थे सूर्यकुमार यादव
सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में टीम इंडिया ने आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 जीता था. फाइनल मुकाबले में टीम इंडिया ने न्यूजीलैंड को हराया था. सूर्यकुमार यादव टीम इंडिया को यह खिताब दिलाने वाले सिर्फ तीसरे कप्तान बने थे. एमएस धोनी की कप्तानी में टीम इंडिया ने साल 2007 में पहला टी20 वर्ल्ड कप जीता था. फाइनल में टीम इंडिया ने पाकिस्तान को पांच रन से हराया था. इसके बाद साल 2024 के फाइनल में रोहित शर्मा की कप्तानी वाली टीम ने साउथ अफ्रीका को शिकस्त दी थी.
बतौर कप्तान सूर्यकुमार यादव के बल्लेबाजी के आंकड़े
सूर्यकुमार यादव का कप्तानी करते हुए प्रदर्शन में गिरावट आई है. सूर्यकुमार यादव ने बतौर कप्तान 49 पारियों में 28.65 की औसत और 154.96 की स्ट्राइक रेट के साथ 1,232 रन बनाए हैं. इस बीच सूर्यकुमार यादव ने एक शतक और आठ अर्धशतक लगाए. बिना कप्तानी के सूर्यकुमार यादव ने 58 पारियों में 43.40 की औसत और 168.17 की स्ट्राइक रेट के साथ 2,040 रन बनाए थे. इस बीच सूर्यकुमार यादव ने तीन शतक और 17 अर्धशतक लगाए.
कुछ ऐसा है सूर्यकुमार यादव का टी20 इंटरनेशनल करियर
सूर्यकुमार यादव ने साल 2021 में इंग्लैंड क्रिकेट टीम के खिलाफ अपने टी20 इंटरनेशनल करियर की शुरुआत की थी. सूर्यकुमार यादव अब तक 113 टी20 इंटरनेशनल मुकाबले खेल चुके हैं, जिसकी 107 पारियों में लगभग 36.35 की औसत और 162.94 की स्ट्राइक रेट से 3,272 रन अपने नाम कर चुके हैं. इस बीच सूर्यकुमार यादव का सर्वोच्च स्कोर 117 रन का रहा है. टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में सूर्यकुमार यादव ने चार शतक के अलावा 25 अर्धशतक भी लगाया हैं.
(The above story first appeared on LatestLY on Jun 05, 2026 02:52 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

