IPL में Karn Sharma के नाम दर्ज है अनोखा रिकॉर्ड, लगातार तीन साल रहे हैं विजेता टीम का हिस्सा

भारतीय क्रिकेट टीम के लिए खेल चूके 33 वर्षीय लेग स्पिनर कर्ण शर्मा के नाम इंडियन प्रीमियर लीग में एक अनोखा रिकॉर्ड दर्ज है. दरअसल उन्होंने साल 2016 से 2018 के बीच तीन अलग-अलग आईपीएल टीमों के लिए खेला. इस दौरान वह तीनों विजेता टीमों के हिस्सा रहे.

कर्ण शर्मा (Photo Credits: Twitter)

नई दिल्ली, 1 सितंबर: भारतीय क्रिकेट टीम (India National Cricket Team) के लिए खेल चूके 33 वर्षीय लेग स्पिनर कर्ण शर्मा (Karn Sharma) के नाम इंडियन प्रीमियर लीग (Indian Premier League) में एक अनोखा रिकॉर्ड दर्ज है. दरअसल उन्होंने साल 2016 से 2018 के बीच तीन अलग-अलग आईपीएल टीमों के लिए खेला. इस दौरान वह तीनों विजेता टीमों के हिस्सा रहे. साल 2016 में सनराइजर्स हैदराबाद, साल 2017 में मुंबई इंडियंस और साल 2018 में चेन्नई सुपर किंग्स ने आईपीएल खिताब पर अपना कब्जा जमाया था.

बात करें उनके क्रिकेट करियर के बारे में तो उन्होंने देश के लिए एक टेस्ट क्रिकेट मैच खेलते हुए दो पारियों में 59.5 की एवरेज से चार विकेट चटकाए हैं. टेस्ट क्रिकेट के अलावा उन्होंने एक T20I क्रिकेट मैच खेलते हुए एक पारी में 28.0 की एवरेज से एक चटकाए हैं. इसके अलावा उन्होंने देश के लिए दो वनडे मैच भी खेले हैं, लेकिन क्रिकेट के इस प्रारूप में उन्हें कोई सफलता हाथ नहीं लगी.

यह भी पढ़ें- IPL 2021: आईपीएल के दूसरे चरण से पहले चोटिल हुआ ये दिग्गज खिलाड़ी, इस टीम की बढ़ी चिंता

वहीं बात करें उनके आईपीएल करियर के बारे में तो उन्होंने देश के इस प्रतिष्ठित टूर्नामेंट में अबतक 68 मैच खेलते हुए 66 पारियों में 27.3 की एवरेज से 59 विकेट चटकाए हैं. आईपीएल में उनके नाम दो बार चार विकेट लेने का कारनामा है.

Share Now

संबंधित खबरें

Team India vs New Zealand T20I Stats At Eden Park: ऑकलैंड के ईडन पार्क में कुछ ऐसा रहा है टीम इंडिया और न्यूजीलैंड का प्रदर्शन, इन बल्लेबाजों और गेंदबाजों ने मचाया धमाल; यहां जानें इस मैदान के दिलचस्प आंकड़े और अहम जानकारी

India vs New Zealand 4th T20I Match Preview: ऑकलैंड के ईडन पार्क में आज खेला जाएगा भारत बनाम न्यूजीलैंड के बीच चौथा टी20 मुकाबला, मैच से पहले जानें हेड टू हेड, पिच रिपोर्ट, मिनी बैटल समेत सारे डिटेल्स

How To Watch India National Cricket Team vs New Zealand National Cricket Team, 4th T20I Match Live Streaming In India: यहां जाने कब, कहां और कैसे उठाए लाइव मुकाबले का लुफ्त?

India vs New Zealand 4th T20I Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा टीम इंडिया बनाम न्यूजीलैंड चौथा टी20 मुकाबला? यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी