क्रिकेट

India Beat Bangladesh, 2nd T20I Scorecard: दूसरे टी20 मुकाबले टीम इंडिया ने बांग्लादेश को 86 रनों से दी करारी शिकस्त, बल्लेबाजी के बाद गेंदबाजी में भी नितीश रेड्डी का तांडव; 2-0 से सीरीज पर किया कब्जा; यहां देखें IND बनाम BAN मैच का स्कोरकार्ड

भारतीय राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम बांग्लादेश राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच तीन मैचों की टी20 सीरीज का दूसरा मैच आज यानी 9 अक्टूबर को खेला गया. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेला गया. दूसरे टी20 मुकाबले में टीम इंडिया ने बांग्लादेश को रनों से हराया. इसके साथ ही टीम इंडिया ने तीन मैचों की सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त बना ली हैं.

India Beat Bangladesh, 2nd T20I Scorecard: दूसरे टी20 मुकाबले टीम इंडिया ने बांग्लादेश को 86 रनों से दी करारी शिकस्त, बल्लेबाजी के बाद गेंदबाजी में भी नितीश रेड्डी का तांडव; 2-0 से सीरीज पर किया कब्जा; यहां देखें IND बनाम BAN मैच का स्कोरकार्ड
भारतीय पुरुष राष्ट्रीय क्रिकेट टीम (Photo credit: X @BCCI)

Indian National Cricket Team vs Bangladesh National Cricket Team 2nd T20I Match Scorecard: भारतीय राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम बांग्लादेश राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच तीन मैचों की टी20 सीरीज (T20 Series) का दूसरा मैच आज यानी 9 अक्टूबर को खेला गया. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला दिल्ली (Delhi) के अरुण जेटली स्टेडियम (Arun Jaitley Stadium) में खेला गया. दूसरे टी20 मुकाबले में टीम इंडिया ने बांग्लादेश को 86 रनों से हराया. इसके साथ ही टीम इंडिया ने तीन मैचों की सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त बना ली हैं. टेस्ट के बाद टीम इंडिया ने अब टी20 सीरीज भी अपने नाम कर ली हैं. India vs Bangladesh, 2nd T20I 1st Inning Scorecard: टीम इंडिया ने बांग्लादेश को दिया 222 रनों का लक्ष्य, नितीश रेड्डी और रिंकू सिंह ने बल्ले से मचाय कोहराम; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

इससे पहले दूसरे टी20 मुकाबले में बांग्लादेश के कप्तान नजमुल हुसैन शान्तो ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. टॉस गवांने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी टीम इंडिया की शुरूआत अच्छी नहीं रहीं और महज 25 रन के स्कोर पर दोनों सलामी बल्लेबाज पवेलियन लौट गए. इसके बाद नितीश रेड्डी और रिंकू सिंह ने मिलकर पारी को संभाला.

टीम इंडिया ने निर्धारित 20 ओवरों में नौ विकेट खोकर 221 रन बनाए. टीम इंडिया की तरफ से नितीश रेड्डी ने सबसे ज्यादा 74 रनों की तूफानी पारी खेली. अपनी इस धुआंधार पारी के दौरान नितीश रेड्डी ने 34 गेंदों पर चार चौके और सात छक्के लगाए. के अलावा रिंकू सिंह ने 53 रन बनाए. वहीं, संजू सैमसन (10 रन), अभिषेक शर्मा (15 रन), सूर्यकुमार यादव (8 रन), हार्दिक पांड्या (32 रन), रियान पराग (15 रन), वाशिंगटन सुंदर (नाबाद 0 रन), वरुण चक्रवर्ती (0 रन), अर्शदीप सिंह (6 रन) और (मयंक यादव नाबाद 1 रन) बनाए.

बांग्लादेश की टीम को तस्कीन अहमद ने पहली सफलता दिलाई. बांग्लादेश की ओर से रिशाद हुसैन ने सबसे ज्यादा तीन विकेट अपने नाम किए. रिशाद हुसैन के अलावा हुसैन तंज़ीम हसन साकिब, तस्कीन अहमद और मुस्तफिजुर रहमान ने दो-दो विकेट लिए. बांग्लादेश की टीम को यह मुकाबला जीतने के लिए 20 ओवर में 222 रन बनाने थे.

लक्ष्य का पीछा करने उतरी बांग्लादेश की टीम का आगाज अच्छा नहीं हुआ और महज 46 रन पर टीम के चार बल्लेबाज पवेलियन लौट गए. बांग्लादेश की टीम 20 ओवर में नौ विकेट खोकर महज 135 रन ही बना सकीं. बांग्लादेश की तरफ से महमुदुल्लाह ने सबसे ज्यादा 41 रनों की पारी खेली. महमुदुल्लाह के अलावा परवेज़ हुसैन इमोन और मेहदी हसन मिराज ने 16-16 रन बनाए. टीम इंडिया को अर्शदीप सिंह ने पहली सफलता दिलाई.

टीम इंडिया की ओर से वरुण चक्रवर्ती और नितीश रेड्डी ने सबसे ज्यादा दो-दो विकेट अपने नाम किए. वरुण चक्रवर्ती और नितीश रेड्डी के अलावा अर्शदीप सिंह, वॉशिंगटन सुंदर, अभिषेक शर्मा, मयंक यादव और रियान पराग ने एक-एक विकेट चटकाए. सीरीज का तीसरा और आखिरी मुकाबला रविवार यानी 12 अक्टूबर को हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में शाम सात बजे से खेला जाएगा.

(The above story first appeared on LatestLY on Oct 09, 2024 10:26 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).