क्रिकेट

India vs Bangladesh, 2nd T20I 1st Inning Scorecard: टीम इंडिया ने बांग्लादेश को दिया 222 रनों का लक्ष्य, नितीश रेड्डी और रिंकू सिंह ने बल्ले से मचाय कोहराम; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

भारतीय राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम बांग्लादेश राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच तीन मैचों की टी20 सीरीज का दूसरा मैच आज यानी 9 अक्टूबर को खेला जा रहा हैं. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेला जा रहा हैं. पहले टी20 मुकाबले में टीम इंडिया ने बांग्लादेश को 7 विकेट से हराया. इसके साथ ही टीम इंडिया ने तीन मैचों की सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली हैं.

India vs Bangladesh, 2nd T20I 1st Inning Scorecard: टीम इंडिया ने बांग्लादेश को दिया 222 रनों का लक्ष्य, नितीश रेड्डी और रिंकू सिंह ने बल्ले से मचाय कोहराम; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड
रिंकू सिंह और नीतीश रेड्डी (Photo Credits: Twitter/BCCI)

Indian National Cricket Team vs Bangladesh National Cricket Team 2nd T20I Match Scorecard: भारतीय राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम बांग्लादेश राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच तीन मैचों की टी20 सीरीज (T20 Series) का दूसरा मैच आज यानी 9 अक्टूबर को खेला जा रहा हैं. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला दिल्ली (Delhi) के अरुण जेटली स्टेडियम (Arun Jaitley Stadium) में खेला जा रहा हैं. पहले टी20 मुकाबले में टीम इंडिया ने बांग्लादेश को 7 विकेट से हराया. इसके साथ ही टीम इंडिया ने तीन मैचों की सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली हैं. अब टीम इंडिया की निगाहें दूसरे मुकाबले में बांग्लादेश को हराकर सीरीज पर कब्जा करने पर हैं. दूसरी तरफ, बांग्लादेश की टीम दूसरे मुकाबले को जीतकर सीरीज में 1-1 की बराबरी करना चाहेगी. India vs Bangladesh, 2nd T20I Live Score Update: भारत की आधी टीम लौटी पवेलियन, रिंकू सिंह को तस्कीन अहमद ने किया आउट

टीम इंडिया और बांग्लादेश के बीच अब तक कुल 15 टी20 इंटरनेशनल मुकाबले खेले गए हैं. इस दौरान टीम इंडिया ने 13 मुकाबलों में जीत दर्ज की है. जबकि बांग्लादेश को सिर्फ एक जीत नसीब हुई है.

इस बीच दूसरे टी20 मुकाबले में बांग्लादेश के कप्तान नजमुल हुसैन शान्तो ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. टॉस गवांने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी टीम इंडिया की शुरूआत अच्छी नहीं रहीं और महज 25 रन के स्कोर पर दोनों सलामी बल्लेबाज पवेलियन लौट गए. इसके बाद नितीश रेड्डी और रिंकू सिंह ने मिलकर पारी को संभाला.

यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड:

टीम इंडिया ने निर्धारित 20 ओवरों में नौ विकेट खोकर 221 रन बनाई. टीम इंडिया की तरफ से नितीश रेड्डी ने सबसे ज्यादा 74 रनों की तूफानी पारी खेली. अपनी इस धुआंधार पारी के दौरान नितीश रेड्डी ने 34 गेंदों पर चार चौके और सात छक्के लगाए. के अलावा रिंकू सिंह ने 53 रन बनाए. वहीं, संजू सैमसन (10 रन), अभिषेक शर्मा (15 रन), सूर्यकुमार यादव (8 रन), हार्दिक पांड्या (32 रन), रियान पराग (15 रन), वाशिंगटन सुंदर (नाबाद 0 रन), वरुण चक्रवर्ती (0 रन), अर्शदीप सिंह (6 रन) और (मयंक यादव नाबाद 1 रन) बनाए.

बांग्लादेश की टीम को तस्कीन अहमद ने पहली सफलता दिलाई. बांग्लादेश की ओर से रिशाद हुसैन ने सबसे ज्यादा तीन विकेट अपने नाम किए. रिशाद हुसैन के अलावा हुसैन तंज़ीम हसन साकिब, तस्कीन अहमद और मुस्तफिजुर रहमान ने दो-दो विकेट लिए. बांग्लादेश की टीम को यह मुकाबला जीतने के लिए 20 ओवर में 222 रन बनाने हैं. बांग्लादेश की टीम ये मुकाबला जीतकर सीरीज बराबरी पर करना चाहेगी.

(The above story first appeared on LatestLY on Oct 09, 2024 08:43 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).