क्रिकेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? दुबई में भारत बनाम बांग्लादेश के बीच हाईवोल्टेज मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

टीम इंडिया और बांग्लादेश के बीच अब तक कुल 17 टी20 इंटरनेशनल मुकाबके खेले गए हैं. इस दौरान टीम इंडिया का पड़ला भारी रहा हैं. टीम इंडिया ने 16 मुकाबले अपने नाम किए हैं. जबकि, बांग्लादेश की टीम को महज एक मैच में जीत मिली हैं. बांग्लादेश को एकमात्र जीत साल 2019 में मिली थी, जब भारत खराब गेंदबाजी के कारण मैच हार गया था.

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? दुबई में भारत बनाम बांग्लादेश के बीच हाईवोल्टेज मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट
भारत बनाम बांग्लादेश (Photo Credit: X Formerly Twitter)

Indian National Cricket Team vs Bangladesh National Cricket Team, Asia Cup 2025 Super Fours Match 4 Satta Bazar Favourite Team: एशिया कप 2025 का सुपर 4 मुकाबला शुरू हो गया हैं. सुपर फोर का चौथा मुकाबला आज यानी 24 सितंबर को भारतीय राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम बांग्लादेश राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच खेला जाएगा. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला दुबई (Dubai) के दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम (Dubai International Cricket Stadium) में भारतीय समयानुसार रात 8:00 बजे से खेला जाएगा. टीम इंडिया (Team India) इस बार खिताब की सबसे बड़ी दावेदार मानी जा रही है. टीम इंडिया जहां सुपर 4 की शुरुआत बड़ी जीत से की, वहीं बांग्लादेश की टीम भी खतरनाक साबित हो सकती है. ऐसे में दोनों टीमों के बीच एक रोमांचक मुकाबला होने की उम्मीद हैं. इस टूर्नामेंट में टीम इंडिया की कमान सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) कर रहें हैं. जबकि, बांग्लादेश की अगुवाई लिटन दास (Liton Das) के कंधों पर हैं. यह भी पढ़ें: Team India vs Bangladesh, Asia Cup 2025 Super Fours Match 4 Live Streaming In India: बांग्लादेश को हराकर फाइनल का टिकट पक्का करना चाहेगी टीम इंडिया, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाए लाइव मुकाबले का लुफ्त

एशिया कप 2025 में टीम इंडिया ने दमदार प्रदर्शन किया है. टीम इंडिया ने संयुक्त अरब अमीरात की जमीन पर सूर्यकुमार यादव की अगुवाई में पहले मैच में मेजबान यूएई क्रिकेट टीम को 9 विकेट से करारी मात दी. उसके बाद टीम इंडिया ने ने ग्रुप-ए में अपना अगला मैच पाकिस्तान के खिलाफ दुबई में खेला और यहां भी 7 विकेट से पाकिस्तान को शिकस्त दी. इसके बाद टीम इंडिया ने ओमान को भी 21 रनों से हराया था. इसके साथ टीम इंडिया ने सुपर 4 स्टेज में अजेय रहकर अपनी जगह बनाई.

सुपर 4 राउंड में टीम इंडिया ने जीत के साथ शुरुआत की है. टीम इंडिया ने पहले ही मैच में पाकिस्तान को छह विकेट से हरा दिया. टीम इंडिया को अब सुपर 4 राउंड में दो और मैच खेलने हैं. पाकिस्तान के खिलाफ मिली शानदार जीत के बाद टीम इंडिया फाइनल के एक कदम पास पहुंच गई है. जबकि, बांग्लादेश की टीम भी अपना पहला सुपर-4 मुकाबला जीतकर यहां आ रही हैं. ऐसे में यह दोनों टीमें फाइनल में पहुंचने की मजबूत दावेदार मानी जा रही हैं.

टीम इंडिया ने जहां पाकिस्तान को हराया था, तो उससे पहले 20 सितंबर को रोमांचक मुकाबले में बांग्लादेश ने श्रीलंका को रोमांचक मुकाबले में 4 विकेट से हरा दिया था. अब दोनों टीमों का लक्ष्य इस मैच को जीतकर फाइनल का टिकट कटाना होगा. वहीं, इस मैच में रिकॉर्ड्स की झड़ी भी लगने वाली है.

टीम इंडिया बनाम बांग्लादेश टी20 हेड टू हेड रिकॉर्ड (IND vs BAN T20I Head To Head Record)

टीम इंडिया और बांग्लादेश के बीच अब तक कुल 17 टी20 इंटरनेशनल मुकाबके खेले गए हैं. इस दौरान टीम इंडिया का पड़ला भारी रहा हैं. टीम इंडिया ने 16 मुकाबले अपने नाम किए हैं. जबकि, बांग्लादेश की टीम को महज एक मैच में जीत मिली हैं. बांग्लादेश को एकमात्र जीत साल 2019 में मिली थी, जब भारत खराब गेंदबाजी के कारण मैच हार गया था. इसके अलावा, अब तक दोनों मुकाबलों के आंकड़े पूरी तरह से एकतरफा रहे हैं. अगर टीम इंडिया और बांग्लादेश के बीच हुए पिछले छह मैचों पर नज़र डालें, तो टीम इंडिया ने सभी मुकाबले अपने नाम किए है. टी20 एशिया कप में टीम इंडिया और बांग्लादेश की टीम केवल दो बार आमने-सामने हुई हैं. दोनों टीमें साल 2016 एशिया कप में भिड़ी थीं. टीम इंडिया ने ये दोनों मैच जीतकर अपना परचम लहराया था.

टीम इंडिया बनाम बांग्लादेश मैच पर सट्टा बाजार गर्म (IND vs BAN Satta Bazar)

इस मैच से पहले सट्टा बाजार (Satta Bazar) ने इस बात की भविष्यवाणी की है कि भारतीय राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम बांग्लादेश राष्ट्रीय क्रिकेट टीम (IND vs BAN Satta Bazar Rate) में से कौनसी टीम बाजी मारेगी. इस मैच को लेकर सट्टा बाजार एक दिन पहले से ही गर्म है. सट्टा बाजार में टीम इंडिया फेवरेट चल रही है. लेकिन बांग्लादेश की टीम बाजी पलटने में माहिर हैं. सट्टा बाजार में जो टीम फेवरेट होती है यानी जिसके जीतने की संभावना ज्यादा होती है, उस पर कम रुपये मिलते हैं. वहीं दूसरी टीम पर ज्यादा रुपये मिलते हैं. आपकी जानकारी के लिए बता दें कि जिस टीम पर कम भाव होता है, उसके जीतने की संभावना ज़्यादा होती है. हालांकि ये भाव मैच तक और मैच के दौरान बदल भी सकते हैं.

डिस्क्लेमर: सट्टा बाजार या इस तरह का कोई भी जुआ भारत में गैरकानूनी है. हम किसी भी तरह से सट्टा/जुआ या इस तरह की गैर-कानूनी गतिविधियों को प्रोत्साहित नहीं करते हैं.

(The above story first appeared on LatestLY on Sep 24, 2025 07:50 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).