IND W vs IRE W 2nd ODI 2025 Live Streaming: दूसरे वनडे में टीम इंडिया और आयरलैंड के बीच होगी कड़ी टक्कर, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाए लाइव मुकाबले का लुफ्त

भारतीय महिला राष्ट्रीय क्रिकेट टीम और आयरलैंड महिला राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच दूसरा वनडे 12 जनवरी को खेला जाना है. दोनों टीमों के बीच यह मैच राजकोट के सौराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में खेला जाएगा. पहले वनडे में टीम इंडिया ने आयरलैंड को 6 विकेट से करारी शिकस्त दी.

भारतीय महिला बनाम आयरलैंड महिला (Photo: @BCCIWomen /@IrishWomensCric )

Indian Women's National Cricket Team vs Ireland Women's National Cricket Team 2nd ODI 2025 Live Streaming: भारतीय महिला राष्ट्रीय क्रिकेट टीम और आयरलैंड महिला राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच दूसरा वनडे 12 जनवरी को खेला जाना है. दोनों टीमों के बीच यह मैच राजकोट के सौराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में खेला जाएगा. पहले वनडे में टीम इंडिया ने आयरलैंड को 6 विकेट से करारी शिकस्त दी. इस मैच में आयरलैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 238 रन बनाए. जवाब में भारत ने 4 विकेट खोकर लक्ष्य को हासिल कर लिया. अब दूसरे वनडे मैच में जीतकर भारत की नजरें सीरीज पर कब्जा जमाने पर होगी. दूसरी ओर, आयरलैंड की टीम भारत के खिलाफ दूसरे वनडे जीतना चाहेगी. दोनों टीमों के बीच रोमांचक मैच देखने को मिल सकता है.

यह भी पढें: Ashes 2025: एशेज सीरीज में ऑस्ट्रेलिया पर हावी रहेगी इंग्लैंड की युवा टीम... ग्रेग चैपल का बयान

भारतीय महिला और आयरलैंड महिला के बीच दूसरा वनडे कब खेला जाएगा?

भारतीय महिला और आयरलैंड महिला के बीच दूसरा वनडे मुकाबला 12 जनवरी रविवार को भारतीय समयानुसार दोपहर 1:30 बजे राजकोट के सौराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में खेला जाएगा.

भारतीय महिला और आयरलैंड महिला के बीच पहला वनडे मुकाबला कहां देखें?

बता दें की भारत में टीवी पर भारतीय महिला और आयरलैंड महिला वनडे सीरीज़ का सीधा प्रसारण स्पोर्ट्स 18 के चैनलों पर किया जाएगा. जबकि लाइव स्ट्रीमिंग डिज़्नी+हॉटस्टार ऐप और वेबसाइट उपलब्ध होगी. ऐसे में फैंस यहां से दूसरे वनडे मुकाबला का लुफ्त उठा सकतें हैं.

दोनों टीमों की स्क्वाड 

भारतीय टीम: स्मृति मंधाना (कप्तान), दीप्ति शर्मा (उपकप्तान), प्रतिका रावल, हरलीन देयोल, जेमिमा रोड्रिग्स, उमा छेत्री (विकेटकीपर), ऋचा घोष (विकेटकीपर), तेजल हसब्निस, राघवी बिस्ट , मिन्नू मणि, प्रिया मिश्रा, तनुजा कंवेर, तितास साधु, साइमा ठाकोर, सयाली सतघरे

आयरलैंड टीम: गैबी लुईस (कप्तान), एवा कैनिंग, क्रिस्टीना कूल्टर रीली, अलाना डाल्ज़ेल, लौरा डेलानी, जॉर्जिना डेम्पसी, सारा फोर्ब्स, अरलीन केली, जोआना लॉगरन, एमी मैगुइरे, लिआ पॉल, ओरला प्रेंडरगैस्ट, ऊना रेमंड-होए, फ्रेया सार्जेंट, रेबेका स्टोकेल

Share Now

संबंधित खबरें

SA-W vs IRE-W 3RD ODI 2025 Scorecard: दक्षिण अफ्रीका महिला टीम ने आयरलैंड को तीसरे वनडे में 6 विकेट से रौदकर किया क्लीन स्वीप, लॉरा वोल्वार्ड्ट ने खेली शतकीय पारी, यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

SA-W vs IRE-W 3RD ODI 2025 Scorecard: आयरलैंड महिला टीम ने दक्षिण अफ्रीका के सामने रखा 206 रनों का टारगेट, गैबी लुईस ने खेली कप्तानी पारी, यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

SA-W vs IRE-W 3RD ODI 2025 Toss & Live Scorecard: आयरलैंड महिला टीम ने टॉस जीतकर किया बल्लेबाजी का फैसला, दक्षिण अफ्रीका करेगी पहले गेंदबाजी, यहां देखें प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

SA-W vs IRE-W 1st ODI 2025 Scorecard: दक्षिण अफ्रीका महिला टीम ने आयरलैंड को 7 विकेट से रौंदकर 1-0 से बनाई बढ़त, सुने लुस का ऑलराउंड जलवा, यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

\