क्रिकेट

IND vs WI: विराट कोहली ने तोड़ा रिकी पॉन्टिंग का ये रिकॉर्ड, सोशल मीडिया पर जमकर हुई भारतीय कप्तान की तारीफ

भारतीय क्रिकेट टीम ने वेस्टइंडीज के खिलाफ खेले गए तीसरे एक दिवसीय मुकाबले में जीत हासिल कर सीरीज पर 2-0 से कब्जा कर लिया. इस मैच में भारत के कप्तान विराट कोहली ने अपने करियर का 43वां शतक जड़ते हुए 114 रनों की महत्वपूर्ण पारी खेली

IND vs WI: विराट कोहली ने तोड़ा रिकी पॉन्टिंग का ये रिकॉर्ड, सोशल मीडिया पर जमकर हुई भारतीय कप्तान की तारीफ
विराट कोहली (Photo Credits: Getty Images)

भारतीय क्रिकेट टीम (Indian Cricket Team) ने वेस्टइंडीज (West Indies) के खिलाफ खेले गए तीसरे एक दिवसीय मुकाबले में जीत हासिल कर सीरीज पर 2-0 से कब्जा कर लिया. इस मैच में भारत के कप्तान विराट कोहली (Virat Kohli) ने अपने करियर का 43वां शतक जड़ते हुए 114 रनों की महत्वपूर्ण पारी खेली. साथ ही उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान रिकी पॉन्टिंग (Ricky Ponting) का एक रिकॉर्ड भी तोड़ दिया. सोशल मीडिया पर भी विराट की जमकर तारीफ हो रही है.

दरअसल, विराट कोहली ऐसे पहले बल्लेबाज बन गए जिन्होंने एक दशक में 20000 से ज्यादा अन्तर्राष्ट्रीय रन बनाए हैं. उन्होंने रिकी पॉन्टिंग को पछाड़ते हुए ये कीर्तिमान हासिल किया. पॉन्टिंग ने एक दशक में 18, 962 रन बनाए थे. उनके बाद इस सूची में जैक्स कॉलिस, महिला जयवर्धने और कुमार संगकारा का नाम आता है. सचिन तेंदुलकर इस लिस्ट में छठें पायदान पर है. एक नजर डालिए विराट की तारीफ में किए गए कुछ ट्वीट्स पर:-

यह भी पढ़ें:- Ind vs WI 3rd ODI: आप जब रात को सो रहे थे तब कोहली ने एक और कमाल कर दिया, टीम इंडिया ने सीरीज की अपने नाम

आपको बता दें कि विराट कोहली ने दूसरे एक दिवसीय मैच में भी शतक जड़ा था. इस पारी के साथ वह सौरव गांगुली को पछाड़ते हुए भारत की ओर से वनडे क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले दूसरे बल्लेबाज बन गए थे. वेस्टइंडीज के खिलाफ भी भारत की ओर से उनके सर्वाधिक रन है.

(The above story first appeared on LatestLY on Aug 15, 2019 11:37 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).